Home   »   पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल...

पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का निधन

पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का निधन |_3.1

वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। यहां उनका इलाज चल रहा था। वे 61 वर्ष के थे और 30 जून, 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा को दिसंबर 1981 में भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके पास मिग-21, मिग-29 पर 2600 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अरोड़ा ने दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में एक ग्रुप कैप्टन के रूप में एक मिग -21 स्क्वाड्रन और उसके बाद एयर डिफेंस डायरेक्शन सेंटर की कमान संभाली है। उन्होंने विंग कमांडर के रूप में 45 स्क्वाड्रन की कमान भी संभाली है। अरोड़ा ने एयर मार्शल रविंदर कुमार धीर की सेवानिवृत्ति के बाद 30 सितंबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी कार्य किया। बता दें वह 39 साल की सेवा के बाद 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे।

 

सम्मान और अलंकरण

38 से अधिक वर्षों के अपने करियर में, अरोड़ा को जनवरी 2011 में अति विशिष्ट सेवा पदक और जनवरी 2020 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

Find More Obituaries News

Lance Naik Bhairon Singh Rathore passes away_90.1

FAQs

वायु सेना का कार्य क्या है?

वायुसेना एक राष्ट्र की सैन्य संगठन की एक शाखा होती है जिसका मुख्य कार्य उस देश की वायु सुरक्षा, वायु चौकसी एव जरूरत होने पर वायु युद्ध करना होता है। इस सेन्य संगठन की संरचना थलसेना, नौसेना या अन्य शाखाओं से अलग और स्वतंत्र होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *