Categories: Uncategorized

DGDE और eGov फाउंडेशन ने छावनी बोर्डों के ऑनलाइन प्रबंधन के लिए की साझेदारी

रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा सम्पदा महानिदेशालय (Directorate General Defence Estates-DGDE) और eGov फाउंडेशन ने छावनी बोर्डों का ऑनलाइन प्रबंधन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है। दोनों इकाइयां देश के सभी छावनी बोर्डों में ई-गवर्नेंस को बढ़ाने और नागरिक सेवाओं के विस्तार के लिए मिलकर काम करेंगी। ये सेवाएं क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म DIGIT (डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फ़ॉर गवर्नेंस, इम्पैक्ट एंड ट्रांसफ़ॉर्मेशन) के तहत मुहैया कराई जाएंगी। ये सेवाएं ई-छावनी नामक कार्यक्रम के तहत प्रदान की जाएंगी।

सभी सेवाएं भारत के सबसे बड़े ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म फॉर अर्बन गवर्नेंस यानी DIGIT के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म में डैशबोर्ड्स, वेब पोर्टल, विविध संग्रह, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओ सी सिस्टम, लोक शिकायत निवारण प्रणाली, संपत्ति कर, जल और सीवरेज शुल्क, ऑनलाइन बिल्डिंग अनुमति प्रणाली और वित्त और लेखा प्रणाली शामिल हैं। इस प्रकार, यह कई चैनलों के माध्यम से सेवाओं के बेहतर वितरण और सभी छावनी बोर्ड से संबंधित जानकारी के ऑनलाइन उपयोग को आसान बनाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ई-गोव फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: विराज त्यागी।.
  • महानिदेशक रक्षा संपदा महानिदेशालय : दीपा बाजवा.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारतीय नौसेना में 27 फरवरी को शामिल होगा युद्धपोत अंजदीप

भारतीय नौसेना को एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत अंजदीप मिलने जा रहा है। उथले पानी…

14 hours ago

झारखंड बजट 2026-27: ₹1.58 लाख करोड़ का ‘अबुआ दिशोम बजट’ पेश

झारखंड सरकार ने 24 फरवरी 2026 को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए…

15 hours ago

जनवरी 2026 में रूसी फॉसिल फ्यूल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना भारत

ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (CREA) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में भारत…

15 hours ago

PM मोदी का ऐतिहासिक इज़राइल दौरा: नेसेट प्लेनम को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली अपनी दो दिवसीय…

15 hours ago

दिल्ली ओपन 2026: स्टेफानोस साकेलारिडिस ने रोमांचक सिंगल्स जीत के साथ इतिहास रचा

दिल्ली ओपन 2026 का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जहां ग्रीस के स्टेफानोस साकेलारिडिस…

16 hours ago

Delhi Police कॉन्स्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत कोटा

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में…

16 hours ago