Home   »   बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और...

बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट है। साथ ही, यह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है। सीतारमण लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किए बजट में ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। आइए जानते हैं इस बजट में आम आदमी के लिए कहां राहत भरी खबर आई है और कहां उसे झटका लगा है।

दवाएं होंगी सस्ती

देश के आम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। बजट में ऐलान किया गया है कि, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते

मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

खेल इक्विपमेंट पर सरकार का खास फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026–27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का फोकस है कि इस बजट के बाद बाजार में खेल कूद के सामान और किफायती दामों में मिले। यानी इस बजट के बाद खेल-कूद के सामान सस्ते होंगे।

सस्ती हुई चीज़ें

  • लेदर से बने प्रोडक्ट सस्ते होंगे।
  • मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरी सस्ती होंगी।
  • माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा।
  • कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी।
  • सोलर पैनल के दाम घटेंगे।
  • अल्कोहलिक लिकर स्क्रैप और कुछ मिनरल्स: टैक्स कलेक्टेड ऑन सोर्स (TCS) को 5 प्रतिशत से घटाकर 2% कर दी गई है।

महंगी हुई चीज़ें

  • इनकम टैक्स में गलत जानकारी देना: टैक्स की रकम के 100% के बराबर पेनल्टी
  • चल संपत्ति का खुलासा न करना: अब इस पर पेनल्टी लगेगी
  • स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर्स ट्रेडिंग: सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया गया
  • इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं।

 

 

prime_image

TOPICS:

QR Code