Categories: International

BRICS समूह का विस्तार: सऊदी अरब, ईरान समेत 6 देश होंगे शामिल

ब्रिक्स में छह नए देश शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नए सदस्यों के शामिल होने का एलान किया। जिन सदस्यों को शामिल किया जाएगा, उनमें मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया, अर्जेंटीना और ईरान शामिल हैं। ये सभी जनवरी 2024 से आधिकारिक सदस्य होंगे। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं।

ब्रिक्स द्वारा छह देशों को अपने नए सदस्य के तौर पर शामिल करने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समूह का आधुनिकीकरण और विस्तार यह संदेश है कि सभी वैश्विक संस्थानों को बदलते दौर में खुद को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम समूह के नए सदस्य देशों के साथ काम करके ब्रिक्स को नई गतिशीलता दे पाएंगे। जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है। भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा।

 

छह देशों को किया आमंत्रित

ब्रिक्स देशों के समूह ने छह देशों अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्लॉक का नया सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।

 

BRICS में कौन-कौन देश शामिल हैं?

BRICS में पांच देश शामिल हैं। इन्हीं के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर ब्रिक्स का निर्माण हुआ है। ब्रिक्स में B का मतबल ब्राजील, R का मतब रूस, I का भारत, C का मतबल चीन और S का दक्षिण अफ्रीका से है। ब्रिक्स दुनिया की पांच सबसे तेज गति से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। साल 2009 में पहला ब्रिक सम्मेलन रूस के येकतेरिनबर्ग में हुआ था। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका भी ब्रिक का हिस्सा बन गया था। इसके बाद इसका नाम ब्रिक्स हो गया था। ब्रिक्स आर्थिक सहयोग, पीपल-टू-पीपल एक्सचेंज, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, सहयोग तंत्र जैसे क्षेत्रों में सहयोग करता है।

 

 Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

19 mins ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

39 mins ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

53 mins ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

1 hour ago

रूस और चीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के UN प्रस्ताव को वीटो किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया,…

2 hours ago

RBI MPC बैठक 2026: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 की मौद्रिक नीति के फैसले की घोषणा कर…

3 hours ago