राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री पुलेला ने जकार्ता में पीम्बांगुन जया राया जूनियर ग्रां प्री में सिंगल्स और युगल मुकाबले में दो पदक जीते हैं.
गायत्री ने अंडर-15 एकल प्रतियोगिता में अपनी युगल जोड़ीदार सामिया फारुकी से एक कड़े मुक़ाबले में 15-11, 18-21, 21-16 से हराया. बाद में सामिया के साथ मिलकर अंडर-15 युगल खिताब जीतने के लिए 21-17, 21-15 के सीधे सेटों में केली लारिसा और शेलान्द्री व्योला की इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया.
उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:–
- गायत्री पुलेला ने जकार्ता में पीम्बांगुन जया राया जूनियर ग्रां प्री में दो ख़िताब जीते.
- सामिया फारुकी उनकी युगल जोड़ीदार थीं.
- गायत्री पुलेला, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं.
स्रोत – News on AIR



सबसे ज्यादा गैस भंडार किन देशों में है, ...
बढ़ते आयात का असर, भारत का व्यापार घाटा ...
नागोया प्रोटोकॉल: भारत की पहली राष्ट्रीय...

