Categories: Sports

भारत ने रचा इत‍िहास, घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय प्लेयर्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज तीसरे दिन भारत ने एशियन गेम्स 2023 के घुड़सवारी में ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल मिला है। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा, सुदप्ति हेजला और दिव्यकीर्ति सिंह ने कमाल कर दिया।

भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा, सुदप्ति हेजला और दिव्यकीर्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। ड्रेसाज इवेंट में भारतीय जोड़ी ने 209.205 अंक हासिल किए और पहले स्थान पर रहे। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स 1982 के बाद इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस इवेंट में किसी भारतवासी को मेडल की उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्लेयर्स ने अपने मेहनत से गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

 

एशियन गेम्स 2023 में ये तीसरा गोल्ड

भारत का एशियन गेम्स 2023 में ये तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत ने शूटिंग, महिला क्रिकेट टीम और घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के एशियन गेम्स 2023 में अब तक 15 गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत के लिए सेलिंग में नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल और इबाद अली ने ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारतीय प्लेयर्स एशियन गेम्स 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया था। भारत की ग्रुप-स्टेज में ये लगातार दूसरा मैच जीता है। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को मात दी थी। वहीं, शूटिंग में दिव्यांश सिंह पंवार और रमिता 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया से (18-20) से हार गए थे और चौथे स्थान पर रहे थे।

 

पिछला स्वर्ण पदक 1982 में जीता

भारत ने घुड़सवारी में पिछला स्वर्ण पदक नई दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

बिकाजी के चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का चेन्नई में 74 वर्ष की आयु में निधन

बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष…

29 mins ago

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026: विषय, इतिहास, महत्व और समारोह

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 हर साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में मनाया जाता…

56 mins ago

ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे बच्चे, संसद ने पास किया कानून

ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…

16 hours ago

Top Current Affairs News 23 April 2026: पढ़ें फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…

16 hours ago

कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की जीर्णोद्धार परियोजना की व्याख्या

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…

17 hours ago

भारत ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “वीएम फ्रेम्स” प्रतियोगिता शुरू की

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…

19 hours ago