
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनुराग अग्रवाल को संसद की सुरक्षा व्यवस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई है। संयुक्त सुरक्षा सचिव संसद भवन की सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख होते हैं। रघुबीर लाल के यूपी तबादले के बाद से यह पद खाली था, 20 अक्टूबर को उनका तबादला हुआ था। उसके बाद से डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ब्रजेश सिंह इस पद को देख रहे थे।
अनुराग अग्रवाल 1998 बैच के असम-मेघालय कैडर के IPS हैं। अग्रवाल तीन साल तक संयुक्त सचिव सुरक्षा के पद पर रहेंगे। अग्रवाल ऐसे समय में अपना नया कार्यभार संभालेंगे जब 13 दिसंबर को दो लोगों द्वारा दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदने और पीले धुएं की एक कैन खोलने के बाद संसद भवन परिसर की सुरक्षा में व्यापक बदलाव किया जा रहा है। उनकी नियुक्ति का आदेश गुरुवार को लोकसभा सचिवालय ने जारी किया। तत्कालीन संयुक्त सचिव रघुबीर लाल के अपने कैडर में वापस जाने के बाद 20 अक्टूबर से ज्वॉइंट सेक्रेटरी (सुरक्षा) का पद खाली था। यह पद पारंपरिक रूप से एक आईपीएस अधिकारी के लिए रिजर्व किया गया है।


वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2026: भविष्य की सर...
भारत कंटेनर शिपिंग लाइन भारत के ट्रेड गे...
इस पोर्ट को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में सा...

