Home   »   अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का...

अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख बनाया गया

अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख बनाया गया |_3.1

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनुराग अग्रवाल को संसद की सुरक्षा व्यवस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई है। संयुक्त सुरक्षा सचिव संसद भवन की सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख होते हैं। रघुबीर लाल के यूपी तबादले के बाद से यह पद खाली था, 20 अक्टूबर को उनका तबादला हुआ था। उसके बाद से डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ब्रजेश सिंह इस पद को देख रहे थे।

अनुराग अग्रवाल 1998 बैच के असम-मेघालय कैडर के IPS हैं। अग्रवाल तीन साल तक संयुक्त सचिव सुरक्षा के पद पर रहेंगे। अग्रवाल ऐसे समय में अपना नया कार्यभार संभालेंगे जब 13 दिसंबर को दो लोगों द्वारा दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदने और पीले धुएं की एक कैन खोलने के बाद संसद भवन परिसर की सुरक्षा में व्यापक बदलाव किया जा रहा है। उनकी नियुक्ति का आदेश गुरुवार को लोकसभा सचिवालय ने जारी किया। तत्कालीन संयुक्त सचिव रघुबीर लाल के अपने कैडर में वापस जाने के बाद 20 अक्टूबर से ज्वॉइंट सेक्रेटरी (सुरक्षा) का पद खाली था। यह पद पारंपरिक रूप से एक आईपीएस अधिकारी के लिए रिजर्व किया गया है।

FAQs

भारतीय संसद में कितने अंग होते हैं?

भारतीय संविधान के अनुसार भारत की संसद के तीन अंग हैं- 1. राष्ट्रपति, 2. लोकसभा व 3. राज्यसभा।