केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने जी 20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

about | - Part 2999_2.1

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने 15-16 जून, 2019 को जापान के कारूइज़वा, नागानो प्रान्त में सतत विकास के लिए ऊर्जा परिवर्तन और वैश्विक पर्यावरण पर जी 20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया.
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारत के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री: राज कुमार सिंह
  • जापान राजधानी: टोक्यो, मुद्रा: जापानी येन, पीएम: शिंजो आबे

नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की पाँचवीं बैठक

about | - Part 2999_3.1

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल में भारत के प्रधान मंत्री, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल और पदेन सदस्यों के रूप में चार केंद्रीय मंत्री और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में तीन केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.
  • नीति आयोग: National Institution for Transforming India
  • नीति आयोग CEO: अमिताभ कांत, उपाध्यक्ष: राजीव कुमार

इसरो ने भारतीय स्कूली छात्रों के लिए अपनी प्रयोगशालाएं खोलीं

about | - Part 2999_4.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार इस वर्ष से भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली हैं.
प्रशिक्षण मॉड्यूल को इसके नए यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम , या युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम, YUVIKA के भाग के रूप में तैयार किया गया है.
स्रोत: डीडी न्यूज़

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • इसरो के निदेशक: के. सिवान
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969

जम्मू एंड कश्मीर बैंक अब आरटीआई, सीवीसी दिशानिर्देशों के अंतर्गत आएगा

about | - Part 2999_5.1

जम्मू एंड कश्मीर बैंक अब अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक के निदेशक मंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार सूचना के अधिकार अधिनियम और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशानिर्देशों के दायरे में आएगा.

स्रोत: फाइनेंशियल एक्सप्रेस

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अंतरिम अध्यक्ष: आर के चिब्बर
  • मुख्यालय: श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
  • स्थापना: 1938

विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस

about | - Part 2999_6.1
1994 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मुद्दे की सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 17 जून को “विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस” घोषित किया.
विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस हर किसी को यह याद दिलाने का एक अनूठा अवसर है कि मरुस्थलीकरण से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है, इसका समाधान संभव है, और इस उद्देश्य के लिए महत्वपूर्ण उपकरण सभी स्तरों पर मजबूत सामुदायिक भागीदारी और सहयोग में निहित हैं.
विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस 2019 का नारा Let’s grow the future together! है 
भारत 7 से 18 अक्टूबर, 2019 तक, संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के 14 वें सत्र (COP-14) के संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन (UNCCD) का आयोजन नई दिल्ली में करेगा.
स्रोत: डीडी न्यूज़

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर

एडीबी ने त्रिपुरा में 1,650 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को मंजूरी दी

about | - Part 2999_7.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने त्रिपुरा में आठ जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में से सात में 1,650 करोड़ रुपये (235 मिलियन डॉलर) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
एडीबी अनुदान राशि का 80% सहायता के रूप में देगा और त्रिपुरा सरकार को तय समय में केवल 20% ऋण वापस करना होगा.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ADB की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी.
  • ताकेहिको नाकाओ एडीबी के अध्यक्ष हैं.
  • बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के सीएम हैं.
स्रोत- द हिंदू बिजनेस लाइन

17 वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू

about | - Part 2999_8.1

17 वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 वीं लोकसभा में शपथ लेने वाले पहले सांसद होंगे. नई लोकसभा का उद्घाटन सत्र अपने सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा.

स्रोत: फाइनेंशियल एक्सप्रेस

सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट

about | - Part 2999_10.1
राजस्थान की सुमन राव ने नई दिल्ली के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में एक स्टार-स्टडेड समारोह के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता है।
छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता और बिहार की श्रेया शंकर ने सौंदर्य प्रतियोगिता के शानदार समापन के दौरान मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता।
स्त्रोत – द इंडियन एक्सप्रेस

असम के डारंग जिले में जल्द होगी कौशल विश्वविद्यालय स्थापना

about | - Part 2999_12.1
असम सरकार डारंग जिले में 850 करोड़ रुपये की लागत से एक कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। 10 हजार सीटों की क्षमता वाला यह देश का शायद पहला कौशल विश्वविद्यालय होगा। कौशल विकास मिशन के 459 केंद्रों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

स्रोत- ऑल इंडिया रेडियो (AIR न्यूज़)

विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस: 15 जून

about | - Part 2999_14.1
  
 विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day)15 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन को हर साल 15 जून को बुजुर्ग लोगों के साथ दुर्व्यवहार और पीड़ा के विरोध में आवाज उठाने के लिए मनाया जाता है।
दिसंबर 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी गई थी।
स्रोत- ऑल इंडिया रेडियो (AIR न्यूज़)

Recent Posts

about | - Part 2999_15.1