NCERT करेगा 14 साल पुराने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव

about – Page 3001_3.1
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 14 साल पुराने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (NCF – National Curriculum Framework) में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एनसीईआरटी एक समिति गठित करने की योजना बना रही है। एनसीएफ में बदलाव के साथ ही देशभर के स्कूलों में चल रही किताबें भी बदल जाएंगी। NCF को अब तक चार बार संशोधित किया गया है – 1975, 1988, 2000 और 2005 में। इस पैनल ने इसरो के पूर्व प्रमुख के.कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशांक’ को नई रष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा प्रस्तुत किया है।
यह नया प्रस्तावित संशोधन 5वीं बार होगा। परिषद उपलब्ध प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता और बदलाव की आवश्यकता वाले क्षेत्रों का विश्लेषण करने के लिए छह ब्लॉकों में एक सर्वेक्षण भी कर रहा है। नई शिक्षा नीति के मसौदे में NCERT पाठ्यपुस्तकों के संशोधन की भी सिफारिश की गई है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NCERT के निदेशक (पदेन) अध्यक्ष: प्रो. हृषिकेश सेनापति।
  • NCERT का मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द हिंदू

भुवनेश्वर में खुला ओडिशा का पहला रोबोट शेफ रेस्तरां

about – Page 3001_5.1
ओडिशा की स्मार्ट सिटी भुवनेश्वर में ओडिशा का पहला रोबोट शेफ रेस्तरां खुला है। यह रेस्तरां भुवनेश्वर के इंफोसिटी डीएलएफ टॉवर एरिया में खोला गया है। यहां भारत में निर्मित दो रोबोट खाना सर्व करते हैं। दावा है कि ऐसी सुविधा वाला यह पूर्वी भारत का पहला रेस्त्रां है। उन दो रोबोट का नाम ‘चंपा’ और चमेली’ है। 
रोबोट SLAM तकनीक का उपयोग करके जयपुर स्थित एक स्टार्टअप में विकसित किए गए हैं, और यह स्वचालित रूप से मनुष्यों की तरह नेविगेट करते है और निर्देशों का पालन करता है। इतना ही नहीं, खाना परोसने के बाद रोबोट आपसे ओडिया में फीडबैक भी मांगते है कि ‘क्या आप खुश हैं’। इससे पहले चेन्नई और बेंगलुरु ने चीन से आयातित रोबोट मशीनों के साथ स्मार्ट रेस्तरां शुरू किए थे।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

पंजाब के एन एच नं. 703AA का नाम हुआ “श्री गुरु नानक देव जी मार्ग”

about – Page 3001_7.1
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 703AA का नाम “श्री गुरु नानक देव जी मार्ग” करने की घोषणा की है। यह राजमार्ग कपूरथला से शुरू होता है और सड़क गोइंदवाल साहिब को जोड़ता हुआ पंजाब में तरन तारन के पास समाप्त होता है। यह नाम अगले महीने से प्रभावी होगा। यह निर्णय श्री गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती को चिह्नित करता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब के सीएम: अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

सीएम कमलनाथ ने किया “मैग्निफिसेंट मध्यप्रदेश सम्मेलन” का उद्घाटन

about – Page 3001_9.1
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने औपचारिक रूप से 2 दिवसीय “मैग्निफिसेंट मध्यप्रदेश सम्मेलन” का उद्घाटन किया है। इंदौर में आयोजित इस सम्मेलन में कई जाने-माने उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।
यह कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के अवसरों को प्रदर्शित करता है जो खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और गारमेंट, वेयरहाउसिंग और लोजिस्टिक्स, आईटी &ESDM, शहरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

सत्यपाल मलिक ने किया जम्मू-कश्मीर बाज़ार का उद्घाटन

about – Page 3001_11.1
जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू और कश्मीर बाज़ार का उद्घाटन किया है। यह बाज़ार नई दिल्ली के जम्मू कश्मीर हाउस में प्रामाणिक कश्मीरी भोजन परोसने वाले प्रामाणिक जम्मू कश्मीर हस्तशिल्प, हथकरघा, रेशम, कृषि-आधारित उत्पादों और रेस्तरां का एक खुदरा शो-रूम है। यह नवनिर्मित अत्याधुनिक शोरूम हस्तशिल्प और प्रामाणिक व्यंजनों के जम्मू-कश्मीर विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए है।
इस नए शो-रूम के ज़रिए अब दिल्ली वाले भी पारम्परिक कश्मीरी व्यंजनों और कश्मीरी हस्तशिल्प का आनंद ले पाएंगे। इस शो-रूम में अन्य हस्तकला उत्पाद जो प्रदर्शन पर हैं, उनमें पेपर-मके आइटम, नक्काशीदार अखरोट-लकड़ी की वस्तुएं, पश्मीना शॉल और कश्मीरी कढ़ाई वाली साड़ियाँ शामिल हैं।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारत में जलवायु परिवर्तन पर आई नई किताब

about – Page 3001_13.1
नवंबर 2019 में एक नई पुस्तक “इंडिया इन वार्मिंग वर्ल्ड इंटिग्रेटिंग क्लाइमेट चेंज एंड डेवलपमेंट” रिलीज़ होने वाली है। इस पुस्तक में सुनीता नारायण, अनिल अग्रवाल, डॉ. फ्रीडेरिक ओटो और शिबानी घोष सहित जलवायु विशेषज्ञों के लेखों का संग्रह है। यह पुस्तक नवरोज़ के दुबश द्वारा संपादित व ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) द्वारा प्रकाशित की गयी है।

इस किताब का उद्देश्य कई तरह की उन आवाज़ो को एक साथ लाना है जो जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटना चाहते हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ भारत के विकास की नीतियों को पर्यावरण और जलवायु के साथ बड़े परिदृश्य पर देखा गया है।


स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

इंग्लैंड की जेनिफर लुईस गुन ने क्रिकेट से लिया संन्यास

about – Page 3001_15.1
इंग्लैंड की ऑलराउंडर जेनिफर लुईस गुन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टी-20 आई में इंग्लैंड की सबसे कैप्ड खिलाड़ी रहीं गुन ने अपने देश के लिए 259 प्रदर्शन किए है, जिसमें वह 3 विश्व कप और पांच एशेज श्रृंखला जीतीं हैं। वह 2009 में इंग्लैंड की महिला वर्ल्ड टी-20 जीतने वाली इंग्लैंड टीम की सदस्य थीं, और उसी वर्ष वह अपने देश के महिला विश्व कप विजेता अभियान में भी शामिल हुई थीं।

स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

सज्जन जिंदल बने वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

about – Page 3001_17.1
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) ने JSW स्टील के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल को एक वर्ष के लिए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना है। एसोसिएशन ने टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी. वी. नरेंद्रन और आर्सेलर मित्तल के प्रमुख एल एन मित्तल को भी इसका सदस्य नियुक्त किया है। बोर्ड ने 14 सदस्यीय कार्यकारी समिति का भी चुनाव किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष: आंद्रे जोहानपेटर; स्थापित: 10 जुलाई 1967।
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम।
स्रोत: द हिंदू

जल विवादों से निपटने के लिए समितियों का गठन

about – Page 3001_19.1
तमिलनाडु सरकार ने केरल के साथ परम्बिकुलम-अलियार परियोजना (PAP) और पांडियार-पुन्नमपुझा परियोजना से संबंधित जल विवादों से निपटने के लिए दो समितियों का गठन किया है। तमिलनाडु के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के. मनिवासन राज्य सरकार द्वारा गठित दोनों समितियों का नेतृत्व करेंगे। कावेरी तकनीकी समिति के अध्यक्ष आर. सुब्रमण्यन भी दोनों पैनलों का हिस्सा हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी.
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई।
स्रोत: द हिंदू

हांगकांग फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा बना ऑर्केस्ट्रा ऑफ द ईयर

about – Page 3001_21.1


ग्रामोफोन अवार्ड्स 2019 में हांगकांग फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा को ऑर्केस्ट्रा ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। यह ग्रुप इस पुरस्कार को जीतने वाला पहला एशियाई ऑर्केस्ट्रा है, जो कि डच में जन्मे कंडक्टर वैन ज़्वेडेन द्वारा प्रसिद्ध है। वैन ज़्वेडेन 2012 से इसके संगीत निर्देशक हैं। केवल इसी श्रेणी में शास्त्रीय संगीत पत्रिका के पुरस्कारों के लिए सार्वजनिक मत लिए जा सकते है । यह पुरस्कार अक्सर शास्त्रीय संगीत ऑस्कर के जैसा होता है।
स्रोत: द गार्जियन

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF