भारत-ओमान का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘EX EASTERN BRIDGE-V’ शुरू

about – Page 3002_3.1
भारतीय वायु सेना (IAF) ने रॉयल एयर फोर्स ओमान (RAFO) के साथ अपना द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास ‘EX EASTERN BRIDGE-V’ ओमान के वायु सेना बेस मसिराह में शुरू किया है। यह अभ्यास 26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। वायुसेना दल में मिग-29 और सी-17 एयरक्राफ्ट शामिल हैं। मिग-29 रॉयल एयर फोर्स ओमान के यूरोफाइटर टाइफून, एफ-16 और हॉक के साथ अभ्यास करेगा। मिग-29 लड़ाकू विमान पहली बार भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेंगे।
यह अभ्यास दो वायु सेनाओं के बीच आपसी संचालन के दौरान अंतर-संचालन को बढ़ाएगा और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने का अवसर प्रदान करेगा। पिछली बार, द्विपक्षीय अभ्यास 2017 में जामनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओमान कैपिटल: मस्कट, मुद्रा: ओमानी रियाल।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पश्चिम बंगाल में शुरु हुआ IAF और JASDF का संयुक्त सैन्य वायु सेना अभ्यास

about – Page 3002_5.1

भारतीय वायु सेना और जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) ने एक संयुक्त सैन्य वायु सेना अभ्यास का आयोजन किया है, जिसका नाम ‘शिन्यू मैत्री’ है, जो 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक पनागर शहर,पश्चिम बंगाल के वायु सेना स्टेशन में शुरू हुआ है। भारतीय वायुसेना के विशेष परिचालन स्क्वाड्रन के सी-130 जे एयरक्राफ्ट और JASDF  के टैक्टिकल एयरलिफ्ट स्क्वाड्रन के सी-130 एच अभ्यास में भाग लेंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना का मोटो: नभ स्पर्षम दीप्तम (The Glory that touches the sky)
  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

2020 से डिजिटल कंपनियों पर लगेगा वेब टैक्स

about – Page 3002_7.1

इटली ने 16 अक्टूबर को अपने 2020 के ड्राफ्ट बजट के रूप में अमेरिका की बड़ी-बड़ी तकनीकी कंपनियों सहित डिजिटल कंपनियों पर नया टैक्स लगाया है। यह टैक्स अगले साल से जारी किया जाएगा जिसके अंतर्गत फेसबुक, गूगल और अमेज़न जैसी कंपनियों को इंटरनेट ट्रांजेक्शन करने पर 3% टैक्स देना होगा। इस इतालवी योजना से प्रति वर्ष लगभग 600 मिलियन यूरो ($662 मिलियन) का उत्पादन होने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रपति: सर्जियो मटेरेला; प्रधानमंत्री: ग्यूसेप कोंते।
  • राजधानी: रोम; मुद्रा: यूरो।
स्रोत: द हिंदू

WGI सर्वेक्षण में भारत 82वें स्थान पर

about – Page 3002_9.1
वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स (WGI) में सर्वेक्षण किए गए 128 देशों में से भारत 82वें स्थान पर है। पिछले एक दशक में भारत के औसत आंकड़े बताते हैं कि 34 फीसदी लोगों ने अपरिचितों की मदद की, 24 फीसदी ने पैसे दान किए और 19 फीसदी ने अपना समय दिया। WGI के अनुसार, म्यांमार, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष पर रहा है।

स्रोत: द हिंदू

भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

about – Page 3002_11.1
भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने ताइक्वांडो में  “तीन मिनट में एक पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 263 स्ट्राइक (घुटनों से मारना)” और “एक मिनट में एकांतर पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 120 स्ट्राइक” करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उनका पिछला रिकॉर्ड 177 और 102 स्ट्राइक का था।

उनके इन दोनों रिकॉर्ड का उद्देश्य महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। तीन मिनट के लिए सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक का रिकॉर्ड बनाते हुए, उन्होंने पुरुष श्रेणी का 226 स्ट्राइक का विश्व रिकॉर्ड भी पार कर लिया। वह अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं, जिसमें मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।


स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

वस्त्र सचिव ने किया IHGF-दिल्ली मेला का उद्घाटन

about – Page 3002_13.1
वस्त्र सचिव, रवि कपूर ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेला (IHGF) के 48वें संस्करण का उद्घाटन किया है। मेले में 3,200 से अधिक भारतीय प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में 110 देशों के लगभग 110 विदेशी खरीदार भी भाग ले रहे हैं। इस मेले में प्रदर्शित उत्पादों में फर्नीचर, फैशन, जीवन शैली और वस्त्र शमिल हैं।
हस्तशिल्प आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र न्यूनतम निवेश के साथ बेरोज़गारों के लिए कई अवसर प्रदान करता है। इस क्षेत्र में सालाना लगभग 43,000 करोड़ रुपए (2015) की कमाई होती है। जिसमें से सालाना 10,000 करोड़ रुपये का निर्यात होता है।

IHGF-दिल्ली मेला 2019 का विषय : Reduce, Reuse, Recycle.

स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस : 17 अक्टूबर

about – Page 3002_15.1
संयुक्त राष्ट्र 1993 से हर वर्ष 17 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाता है। यह विशेष रूप से विकासशील देशों में, वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता फैलाता है।

2019 का विषय: Acting Together to Empower Children, their Families and Communities to End Poverty.

स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

यशस्वी जैसवाल बने डबल सेंचुरी बनाने वाले युवा बल्लेबाज़

about – Page 3002_17.1
मुंबई के 17 वर्षीय यशस्वी जैसवाल, वन डे क्रिकेट में डबल सेंचुरी बना कर विश्व के सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गये हैं। उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच में अपनी पारी खेली। उन्होंने कर्नाटक के अलुर में झारखंड के खिलाफ 154 गेदों में 203 रन बनाए। जिसमें 12 छ्क्के और 17 चौक्के शामिल हैं।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनी चेनानी-नाशरी सुरंग

about – Page 3002_19.1

जम्मू-कश्मीर में NH 44 पर भारत की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.2 किमी लंबी इस सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था जो जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को 31 किमी तक कम कर देती है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल: सत्यपाल मलिक।
स्रोत: द न्यूज़ 18

लियो मेसी ने जीता 6वां गोल्डन शू अवार्ड

about – Page 3002_21.1
बार्सिलोना के कप्तान लियो मेसी ने यूरोपीय लीग में शीर्ष स्थान प्राप्त करके अपना 6वां गोल्डन शू अवार्ड जीत लिया है। मेसी ने 36 गोल किये जो कि उनके निकटतम चैलेंजर पेरिस सेंट-जर्मेन के कियान म्लापे की तुलना में 3 अधिक हैं। मेसी 3 साल से लगातार यह अवार्ड जीत रहें हैं। मेसी के पास अब अपने महान प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मुकाबले दो और गोल्डन शू अवार्ड हैं। यह पुरस्कार 1967 में शुरू किया गया था जब इसे यूसेबियो ने जीता था।
स्रोत: द न्यूज़ 18

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF