भारत-अमेरिका त्रि-सेवाएं ”टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास” नवंबर में आयोजित की जाएंगी

about - Part 2982_3.1
इस साल नवंबर में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका विशाखापट्टनम और काकीनाडा, आंध्र प्रदेश में अपना पहला त्रि-सेवा अभ्यास “टाइगर ट्रम्प” करने के लिए तैयार हैं. इस अभ्यास के लिए योजना की चर्चा अंतिम योजना सम्मेलन (FPC) के दौरान पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय पर भारत-अमेरिका के त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के लिए की गई थी. अमेरिका और भारत पहली बार त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास करेंगे. भारत पहले रूस के साथ इस तरह की त्रि-सेवा का अभ्यास कर चुका है. अमेरिका में ‘टाइगर ट्रम्प’ की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ‘Howdy Modi!’ कार्यक्रम के दौरान की गई थी.
स्रोत:द इकॉनॉमिक टाइम्स

अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया

about - Part 2982_5.1
देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, इस वर्ष अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा. यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा की वृद्धि और विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है. दादा साहब फाल्के पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल (गोल्डन लोटस), एक शॉल और रु 1,000,000 का नकद पुरस्कार दिया जाता है.
यह अवार्ड साल में एक बार दिया जाता है जिसने सिनेमा में बच्चन जी की स्वर्ण जयंती को दर्शाया है. उन्होंने अपना डेब्यू 1969 में ख्वाजा अहमद अब्बास की सात हिन्दुस्तानी में किया है. बच्चन जी को 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का आरंभ 1969 में सरकार द्वारा किया गया था. यह पुरस्कार “भारतीय सिनेमा के जनक” की याद में दिया जाता है जिसने भारत की पहली फीचर फ़िल्म, राजा हरिश्चंद्र (1913) को निर्देशित किया था. यह पुरस्कार सबसे पहले “भारतीय सिनेमा की पहली महिला” देविका रानी को दिया गया था.
स्रोत: द हिंदू

विप्रो ने ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए फेब्राबेन के साथ करार किया

about - Part 2982_6.1

बेंगलुरु स्थित सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता विप्रो ने ब्राजील की वित्तीय सेवा उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग निकाय फेब्राबेन के साथ करार किया है. विप्रो ब्राजील में वित्तीय सेवा उद्योग के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “नोओमिस” विकसित करेगा.
नोओमिस एक बैठक बिंदु और ब्राजील में वित्त पेशेवरों के लिए एक चर्चा मंच के रूप में कार्य करेगा, जो FEBRABAN द्वारा आयोजित वित्तीय सेवाओं के लिए एक सूचना प्रौद्योगिकी व्यापार शो CIAB में भाग लेंगे.
नोओमिस  समाचार रिपोर्टों, वीडियो, और समाचार पत्र के माध्यम से विश्वसनीय, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष जानकारी प्रदान करेगा जो प्रतिभागियों को वित्तीय बाजार के रुझानों पर अद्यतित रहने में सक्षम बनाएगा.
स्रोत: लाइव मिंट

पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ संवाददाता भगत राम वत्स का निधन

about - Part 2982_8.1
पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ संवाददाता भगत राम वत्स का निधन हो गया है. उन्होंने 14 वर्ष तक प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के साथ कई यात्राएं की और देश के पहले लोकसभा चुनाव को कवर किया. उन्होंने विशेष रूप से 1952, 1957 और 1962 के चुनावी दौरे में नेहरु की देशी और विदेशी सभी गतिविधियों को कवर किया. उन्होंने अपना कैरियर द स्टेट्समैन, नई दिल्ली से शुरू किया था और बाद में ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ में शामिल हुए.

स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग के लिए अरबिंदो फार्मा और प्रवर्तकों पर जुर्माना लगाया

about - Part 2982_9.1

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने अरबिंदो फार्मा और इसके प्रवर्तकों पर 22 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. उन्हें इनसाइडर ट्रेडिंग मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है.
नियामक ने अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के शेयर में ट्रेडिंग की जांच की थी. सेबी ने पाया कि इन संस्थाओं ने अरबिंदो से संबंधित यूपीएसआई के कब्जे में रहते हुए शेयर खरीदे, और अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारी (UPSI) के प्रकाशन से पहले कम कीमत पर अपने शेयरों को बेचकर गैरकानूनी लाभ कमाया. 

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • सेबी का मुख्यालय: मुंबई; अध्यक्षा: अजय त्यागी.
स्रोत: द हिंदू

बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2019

about - Part 2982_10.1

मिलान में “बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2019” से सम्मानित किया गया. बार्सिलोना के लियोनेल मेसी ने मिलान में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में इसे जीतने के बाद मेस्सी को 6 वीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है.

पुरस्कारों की पूरी सूची इस प्रकार है:

  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार: लियोनेल मेस्सी
  • सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार: मेगन रापीनो
  • वर्ष के पुरुष कोच: जुर्गन क्लॉप
  • मेन्स कोच ऑफ़ द ईयर: जिल एलिस
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर: एलिसन
  • सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर: सारी वैन वेनेंदल
  • फेयर प्ले अवार्ड: मार्सेलो बायलासा और लीड्स यूनाइटेड स्क्वाड
  • सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए पुस्कस पुरस्कार: डैनियल ज़सोरी
  • फीफा फैन अवार्ड: सिल्विया ग्रीको
स्रोत:द बीबीसी समाचार

एयरटेल, भारती एक्सा लाइफ ने टर्म कवर के साथ प्री-पेड प्लान की पेशकश की

about - Part 2982_11.1

भारती एयरटेल ने आर्थिक रूप से सुरक्षित भारत बनाने के लिए मोबाइल सेवाओं पर बड़े निवेश का लाभ उठाने की अपनी रणनीति के तहत भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ अपने ग्राहकों के लिए बीमा सुरक्षा कवर के साथ प्री-पेड प्लान पेश करने के लिए समझौता किया है।
एयरटल एक नया 599 प्री-पेड बंडल ऑफर लेकर आया है जिसमें भारती एक्सिस लाइफ इंश्योरेंस से 4 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर है। रिचार्ज 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, और हर रिचार्ज के साथ तीन महीने तक बीमा कवर अपने आप जारी रहता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ: अनुब्रत विश्वास।
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • .

स्रोत : द हिन्दू 

नेली कोर्डा ने लेडीज़ फ्रेंच ओपन में LET का ख़िताब जीता

about - Part 2982_13.1
नेली कोर्डा ने लाकोस्ते लेडीज़ फ्रेंच ओपन में लेडीज़ यूरोपियन टूर का खिताब जीता है. उन्होंने अपना पहला लेडीज़ यूरोपियन टूर खिताब जीतने के लिए चार-अंडर 67 के शॉट लगाए.
भारत की अदिति अशोक लोकास्ते लेडीज़ ओपन दे फ्रांस में सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी थी क्योंकि उन्होंने फाइनल राउंड में 26वां स्थान प्राप्त करने के लिए 71 पर भी शॉट लगाए थे.
स्रोत: द हिंदू

रवीश कुमार को पत्रकारिता के लिए गौरी लंकेश राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

about - Part 2982_15.1
वरिष्ठ पत्रकार और रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार के विजेता, रवीश कुमार को पत्रकारिता के लिए पहला गौरी लंकेश राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार उन्हें स्वतंत्रता सेनानी एच.एस. डोरेस्वामी द्वारा दिया गया है.
इस अवसर पर तीन पुस्तकों, विनय ओकुंडा द्वारा नीरा नाडे, डी.उमापैथी द्वारा देहली नोटा और श्री कुमार की पुस्तक The Free Voice का हर्षाकुमार कुग्वे द्वारा अनुवाद, मातीगे एनु कादीमें, का विमोचन किया गया है.
स्रोत: द हिंदू

मालविका बंसोड़ ने मालदीव इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज जीती

about - Part 2982_16.1

भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ ने मालदीव में आयोजित मालदीव इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज जीत ली है. उन्होंने म्यांमार के थेट हज़ार थुज़ार को 21-13, 21-11 से हराकर मालदीव इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज़ जीती है.
साथ ही, वैभव और प्रकाश राज ने थाईलैंड के पक्कापोन तेरात्सताकुल और पनिचचोन तेरारत्सकुल को 21-16 और 21-15 से हराकर पुरुष युगल खिताब पर कब्जा किया.
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about - Part 2982_17.1
QR Code
Scan Me