उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो नई इंस्टेंट सेवाए की शुरू

about – Page 2981_3.1 
ऋण क्षेत्र की कंपनी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने अपने ग्राहकों को विशिष्ट बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए इंस्टेंट फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और इंस्टेंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट (एसए) के साथ प्रिविलेज सेविंग्स अकाउंट सेवा की शुरूआत की है।
इंस्टेंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट (एसए): इस खाते में एक लाख रुपये तक की जमा सीमा है और ग्राहक बैंक के एटीएम (असीमित टेलर मशीन) से प्रति माह असीमित मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं और अन्य बैंक एटीएम पर  6 मुफ्त लेनदेन की सुविधा होगी।

इंस्टेंट फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी): ग्राहक बगैर सेविंग खाते के 5.5%  ब्याज दर (7 दिन से 29 दिन) तक और 8.3% (799 दिन) तक खाते में 1 लाख रु तक का अधिकतम निवेश कर सकते हैं। 

प्रिविलेज (एसए)यह खाता 30,000 रुपये या उससे अधिक मासिक वेतन पर पात्रता के साथ होगा और जिसमे मासिक औसत बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखने होगा और 10 लाख रुपये तक फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा होगी। इस खाते में 2 लाख रुपये का उच्च दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा भी होगी। 

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुख्यालय: बेंगलुरु
  • प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: समित कुमार घोष
स्रोत: द हिन्दू

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हुई ‘हेल्थ एटीएम’ की शुरुआत

about – Page 2981_5.1
भारतीय रेलवे ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दो ‘हेल्थ एटीएम’ स्थापित किए हैं। YOLO Health ATM द्वारा प्रचारित कियोस्क 50-100 रुपये में 16 स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करेगा। इसमें दो प्रकार के चेक-अप होते हैं जिसमे 9-मिनट के चेक-अप की कीमत 100 रुपये होती है और 6-मिनट के चेक-अप की कीमत 50 रुपये होती है। रिपोर्ट उपयोगकर्ता के ईमेल या स्मार्टफ़ोन पर तुरंत भेज दी जाती है। चेक-अप में बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, हीमोग्लोबिन, मेटाबॉलिक एज, मसल्स मास, वेट, हाइट, टेम्परेचर, मसल मास, बेसल मेटाबॉलिक रेटिंग, वेजाइनल फैट, ऑक्सीजन सैचुरेशन, पल्स रेट, ब्लड ग्लूकोज और बोन  मास आदि शामिल हैं।
स्वास्थ्य एटीएम को निजी, वॉक-इन मेडिकल कियोस्क के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें शुरूआती वाइटल, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पल्मोनरी टेस्टिंग, गायनोकोलॉजी, बेसिक लेबोरेटरी टेस्टिंग और इमरजेंसी सुविधाओं के लिए इंटीग्रेटेड मेडिकल डिवाइस और एक मेडिकल अटेंडेंट का स्टाफ होता है।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

मनु भाकर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

about – Page 2981_7.1

मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शूटिंग स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में 584 अंक हासिल किए और फाइनल में  244.3 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता। जबकि विवान कपूर और मनीषा कीर ने भी एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2019 की जूनियर ट्रैप मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्रोत: द डीडी न्यूज

युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

about – Page 2981_9.1
विश्वस्तर पर 6 नवंबर को प्रतिवर्ष “इंटरनेशनल डे फॉर प्रीवेंटिंग एक्स्प्लॉयटेशन ऑफ़ एनवायरमेंट इन वार एंड आर्म्ड कनफ्लिक्ट” अर्थात युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 नवंबर, 2001 को युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण  की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की शुरुआत की गई थी। 
युद्ध के समय, यह पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करता है जैसे कि पानी को दूषित करना, जंगल में आग, जानवरों की मृत्यु, हालांकि मानवता ने हमेशा मृत और घायल सैनिकों और नागरिकों, नष्ट शहरों और आजीविका के संदर्भ में अपने युद्ध हताहतों की गिनती की है, पर्यावरण अक्सर युद्ध का असंगठित शिकार बनता रहा है। पानी के कुए प्रदूषित होना, फसलों का जलाना, जंगलों की कटाई, मिट्टी का नाश और सैन्य फायदे के जानवरों की हत्या कर दी जाती हैं।
स्रोत:  संयुक्त राष्ट्र

पीएम मोदी ने 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का किया उद्घाटन

about – Page 2981_10.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का उद्घाटन किया। इस महोत्सव का विषय “RISEN: रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंस एम्पॉवरिंग द नेशन” 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है। IISF का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समावेशी उन्नति के लिए रणनीति बनाना है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए 2015 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) की शुरूआत की गई थी। विज्ञान उत्सव का लक्ष्य युवाओं को वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मकता, महत्वपूर्ण सोच, समस्या को सुलझाने और टीम वर्क पर ध्यान केंद्रित करने के साथ 21 वीं सदी के कौशल विकसित करने में मदद करना है।
स्रोत: द डीडी न्यूज

चीन ने सूडान के पहले उपग्रह का किया प्रक्षेपण

about – Page 2981_12.1

सूडान के सैन्य, आर्थिक और अंतरिक्ष तकनीक में अनुसंधान करने वाले पहले उपग्रह का प्रक्षेपण चीन द्वारा किया गया । सूडान के रिमोट-सेंसिंग उपग्रह (SRSS-1) को शेन्ज़ेन एयरोस्पेस ओरिएंटल रेड सी सैटेलाइट कंपनी द्वारा विकसित किया गया था। उपग्रह को चीन के लॉन्ग मार्च-4 बी रॉकेट के साथ-साथ अन्य चीनी उपग्रहों गॉफान 7, शियाओंगियांग -1 08, व्हामपोआ 1 सहित उत्तरी चीन के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया ।
सूडानी उपग्रह को मुख्य रूप से सूडान के नागरिको और सैन्य रिमोट सेंसिंग के लिए विकसित किया गया है। रिमोट सेंसिंग उपग्रह का उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अनुसंधान को आगे बढ़ाना है। इसका मुख्य उद्देश्य आवश्यक डेटा हासिल करना और साथ ही देश की सैन्य जरूरतों के लिए प्राकृतिक संसाधनों की खोज करना है। उपग्रह का उद्देश्य सूडान के स्थलाकृतिक, मानचित्रण और प्राकृतिक संसाधनों पर एक व्यापक, लागत प्रभावी और विश्वसनीय डेटाबेस तैयार करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सूडान के राष्ट्रपति: उमर अल-बशीर
  • सूडान कैपिटल: खार्तूम; मुद्रा: सूडानी पाउंड
स्रोत: द हिन्दू 

एडीबी, चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक गलियारा के लिए देगा 3,200 करोड़ रुपये का ऋण

about – Page 2981_14.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक, तमिलनाडु में चेन्नई-कन्याकुमारी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (CKIC) के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों के बीच पावर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 451 मिलियन डॉलर (लगभग 3,200 करोड़ रुपये) का ऋण प्रदान करेगा।
परियोजना की कुल लागत 653.5 मिलियन डॉलर है, जिसमें सरकार  202.5 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। परियोजना को 2024 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह परियोजना राज्य में उद्योग और सेवाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी बिजली की आपूर्ति प्रदान करके आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगी, जो बारी-बारी से रोजगार में सुधार और आजीविका में सुधार करेगी।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस, राष्ट्रपति: टेकहिको नाकाओ
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

यूएस-बांग्लादेश के बीच सबसे बड़ा नौसेना अभ्यास बांग्लादेश में हुआ शुरू

about – Page 2981_16.1


अमेरिका-बांग्लादेश नेवी के सबसे बड़े ‘कारपोरेशन अफलोट रेडीनेस एंड ट्रेनिंग (CARAT)-2019’ नौसेना अभ्यास के दूसरे चरण की शुरुआत बांग्लादेश के चटोग्राम में की गई। CARAT अमेरिका के दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाले नौसेना अभ्यासो में से एक है। यह अभ्यास दो देशों के नौसैनिकों की परिचालन गतिविधियों की बेहतर समझ हासिल करने और विभिन्न सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्नत तकनीक से परिचित होने का अवसर प्रदान करता है।
स्रोत: द डीडी न्यूज

2020 के फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप के आधिकारिक लोगो किया गया अनावरण

about – Page 2981_18.1
भारत में वर्ष 2020 में आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया गया। लोगो का अनावरण फेएडेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई, महाराष्ट्र में किया गया ।
लोगो का डिजाइन चमकती नीली लहरें हैं, जो ट्रॉफी के रूप में बेस से उठती हुई ऊपर की ओर पहुंचती हैं, जो कि कश्मीरी पश्मीना शॉल और कालीनों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले पैस्ले या बोथ मोटिफ के आकार का होता है। गेंदे के फूल से बनी बूंदों की फ्रेम युवाओं के बीच विकास और तरक्की के उत्सव के प्रतीक को प्रदर्शित करती है। गेंदे का रंग और स्टाइल हजारों सालों पुरानी भारतीय टाई-डाई तकनीक बन्धनी वस्त्रों से तैयार की गई है। मैरीगोल्ड के प्रतीक के तने को बाँधनी पैटर्न के साथ पारंपरिक वारली चित्रों से लिया गया है।
स्रोत: द न्यूज18

सर्बिया की सारा दमनजनोविक ने जीता “मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019”

about – Page 2981_20.1

केरल के कोच्चि गोकुलम कन्वेंशन सेंटर में ‘मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019’ के 5वें संस्करण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में सर्बिया की सारा दमजनोविक को 2019 का मिस एशिया ग्लोबल टाइटल का ताज पहनाया गया है। यह खिताब एशियाई क्षेत्र के विजेता को दिया जाता है। वियतनाम की गुयेन थी येन ट्रांग को शेष विश्व मिस एशिया खिताब दिया गया। इसमें भारत की समिक्षा सिंह ने ‘फेस मिस ब्यूटीफुल’ का उप-खिताब जीता। अगला मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2020 ’मलेशिया में आयोजित किया जाएगा।

स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF