FIH ने 2020 के लिए नए विश्व रैंकिंग सिस्टम का किया खुलासा

about – Page 2935_2.1
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में 2020 के लिए एक नए विश्व रैंकिंग सिस्टम की घोषणा की है। नया रैंकिंग सिस्टम 1 जनवरी 2020 से लागू होगा। नए रैंकिंग सिस्टम के अंतर्गत अब अंकों का कैलकुलेशन टूर्नामेंट-आधारित न हो कर मैच-आधारित  किया जायेगा।
नए मॉडल से यह उम्मीद की जाती है कि वह सभी के लिए उचित हो। पुराने रैंकिंग सिस्टम में निचली रैंकिंग वाले उम्मीदवारों को कम मौके मिलते थे। फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग सिस्टम 2003 के अनुसार अंकों का कैलकुलेशन किया जाता है। इसे मूल रूप से टूर्नामेंट में टीमों को पूल में आवंटित करने के लिए  तैयार किया गया था।

स्रोत : The DD News

नई दिल्ली में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई, आयोजित

about – Page 2935_3.1
नई दिल्ली में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की 37वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR & D) द्वारा आयोजित की गई थी। संगोष्ठी का विषय था-‘Optimal Utilization of Resources-Through Sharing and Networking’। भारतीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों (DIPTI) की एक निर्देशिका को भी आयोजन के दौरान जारी किया गया, जिसके पास देश भर के लगभग 300 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के संसाधनों की जानकारी है।
स्रोत : The Press Information Bureau

दिग्गज तेलुगु अभिनेता और लेखक गोलापुड़ी मारुति राव का निधन

about – Page 2935_4.1
पूर्व नंदी पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता और लेखक गोलापुड़ी मारुति राव का हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने कई दशकों तक अपने लेखन और अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और लगभग चार दशकों में लगभग 250 फिल्मों में अभिनय भी किया। वह एक बहुआयामी प्रतिभा वाले व्यक्ति थे क्योंकि उन्होंने एक पत्रकार, नाटककार, लेखक, अभिनेता और टेलीविजन सभी रूपों में कार्य किया था।
एक अभिनेता के रूप में उनकी कुछ यादगार फ़िल्मों में ‘इंटलो रमैया, वेधिलो कृष्णैया’, ‘चैलेंज’, ‘संसार ओका चादरंगम’, ‘आदित्य 369’ और ‘लीडर‘ हैं।

स्रोत : The Economic Times

आंध्र विश्वविद्यालय में वर्चुअल पुलिस स्टेशन का उद्घाटन

about – Page 2935_5.1
मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र विश्वविद्यालय में वर्चुअल पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। यह आंध्र प्रदेश राज्य में इस तरह की पहली सुविधा है। एयू सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देखा जाता है और बाद में इसे अन्य शैक्षणिक संस्थानों में दोहराया जाएगा। इस पहल से छात्रों और पुलिस विभाग के बीच की खाई कम करने में मदद मिलेगी.
छात्रों की शिकायतों को रिपोर्ट करना, आसान बनाने के लिए आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति के सुझाव पर वर्चुअल पुलिस स्टेशन की स्थापना की गई है।

RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगनमोहन रेड्डी।
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन।
स्रोत : The Hindu

Amazon के Audible ने भारत में “Audible Suno” ऐप लॉन्च किया

about – Page 2935_6.1

Amazon की ऑडियोबुक कंपनी Audible ने भारत में एक नया ऐप “Audible Suno” लॉन्च किया है। इस ऐप में ओरिजनल ऑडियो सीरीज फीचर है, जिसका काम भारत के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी डिजिटल मनोरंजन और स्ट्रीमिंग स्पेस में ऑडिबल की पहुंच का विस्तार करना है।

मंच में सैकड़ों घंटे की ऑडिबल ओरिजनल ऑडियो सीरीज  है, जो अमिताभ बच्चन, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप, तब्बू, नीना गुप्ता और वीर दास जैसे कलाकारों द्वारा संचालित है।

RRB NTPC/SSC CGL परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • CEO और फाउंडर ऑफ ऑडिबल: डॉन काट्ज।
स्रोत : The Economic Times

भारत में ला लीगा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा

about – Page 2935_7.1
दुनिया के शीर्ष स्तर के फुटबॉल क्लब  “ला लीगा” (स्पेन) ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। रोहित शर्मा लीग के 90 साल के इतिहास में पहले गैर-फुटबॉलर हैं, जो ब्रांड एंबेसडर बने हैं।
स्पेन का यह शीर्ष स्तरीय फुटबॉल क्लब भारत में अपने प्रसंशकों को अनेक माध्यम से तैयार कर रहा है। इन  माध्यमों में ला लीगा फुटबॉल स्कूल जैसे जमीनी विकास कार्यक्रम और फेसबुक के साथ एक डिजिटल प्रसारण सौदा शामिल है।
स्रोत : The Economic Times

मालदीव ने एडू के विकास के लिए भारतीय कंपनियों के संयुक्त संगठन के साथ समझौता किया

about – Page 2935_8.1

मालदीव सरकार ने भारतीय कंपनियों के एक संयुक्त संगठन के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अनुबंध का उद्देश्य परियोजना रिपोर्ट तैयार करना और एडू का विकास करना है, जो द्वीप राष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। एडू रोड और रिक्लेमेशन प्रोजेक्ट के लिए L & T इंजीनियरिंग लिमिटेड और ली एसोसिएट (  Lea associate) दक्षिण एशिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत भूमि पुनर्ग्रहण, सड़क का निर्माण और एडू में तूफान जल निकासी आदि को शामिल किया गया हैं। यह मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करेगा और एडू में बाढ़ की स्थिति को कम करेगा।
परियोजना को आर्थिक सहायता EXIM बैंक इंडिया द्वारा प्रदान की जाएगी, क्रेडिट लाइन के माध्यम से 800 मिलियन अमरीकी डालर का सहयोग दिया जाएगा।

स्रोत : The DD News

रक्षा मंत्री ने की, संसद की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता

about – Page 2935_9.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के लिए संसद की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का विषय सीमा सड़क संगठन (BRO-Border Roads Organisation) था। बैठक के दौरान, सीमावर्ती ढांचे के निर्माण और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम् योगदान निभाने वाले बीआरओ की सराहना की गई।
स्रोत : The News On AIR

निर्मला सीतारमण विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में हुई शामिल

about – Page 2935_11.1
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की ‘विश्व की सबसे शक्तिशाली सौ महिलाओं’ की सूची में 34वां स्थान दिया गया है। इनके अलावा HCL कॉर्पोरेशन की CEO और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजुमदार शॉ को भी इस सूची में स्थान दिया गया हैं।

फोर्ब्स द्वारा 2019 की विश्व की सबसे शक्तिशाली सौ महिलाओं की सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा किया है, जिनके बाद दूसरे स्थान पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टिन लैगार्डे और तीसरे स्थान पर यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी हैं। इस सूची में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को 29वें स्थान पर रखा गया हैं।

क्र.सं. नाम देश
1 एंजेला मर्केल जर्मनी
2 क्रिस्टिन लैगार्डे फ्रांस
3 नैन्सी पेलोसी अमेरिका
4 उर्सुला वॉन डेर लेन बेल्जियम
5 मैरी बारा अमेरिका
6 मेलिंडा गेट्स अमेरिका
7 अबीगैल जॉनसन अमेरिका
8 एना बॉटिन स्पेन
9 गिनी रोमेटी अमेरिका
10 मार्लिन ह्युसन अमेरिका
34 निर्मला सीतारमण भारत
54 रोशनी नादर मल्होत्रा भारत
65 किरण मजुमदार शॉ भारत
100 ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन

स्रोत: लाइव मिंट

जहाजरानी मंत्रालय ने बांग्लादेश के दो बन्दरगाहो को पोर्ट ऑफ़ कॉल किया घोषित

about – Page 2935_13.1
जहाजरानी मंत्रालय (MoS) ने भारत और बांग्लादेश के बीच “तटीय नौवहन समझौते” के तहत बांग्लादेश के मंगला और चटगांव बन्दरगाहो को पोर्ट ऑफ़ कॉल घोषित करने की घोषणा की है। मंगला बंदरगाह को PIWT&T (अंतर्देशीय जल पारगमन और व्यापार पर प्रोटोकॉल) के तहत पोर्ट ऑफ़ कॉल घोषित किया गया है और जबकि चटगांव बंदरगाह PIWT&T का हिस्सा नहीं होगा ।
भारत और बांग्लादेश ने माल-आवाजाही के लिए चटगांव और मंगला बंदरगाह के इस्तेमाल पर समझौता ज्ञापन, समझौता और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर हस्ताक्षर किए हुए हैं। भारत में पोर्ट्स ऑफ कॉल हैं – कोलकाता (पश्चिम बंगाल), हल्दिया (पश्चिम बंगाल), पांडु, करीमगंज (असम), सिलघाट (असम), धुबरी (असम)

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): मनसुख एल. मांडविया
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF