केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय जम्मू और कश्मीर को राष्ट्रीय पुरस्कार से करेगा सम्मानित

about – Page 2933_3.1
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को चुना गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने PMGSY-II के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 878.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 783.88 किलोमीटर लम्बे मार्ग को कवर करते हुए 147 सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दस साल के रखरखाव के साथ मौजूदा सड़क बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए पूरी सड़क की लंबाई को मंजूरी दी गई है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मध्यप्रदेश के CM खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

about – Page 2933_5.1
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ खजुराहो के शिल्पकला गाँव में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। फिल्म समारोह के लिए निर्धारित टापरा टाकीज़ में देश विदेश सहित बुंदेलखंडी फिल्मों को दिखाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। फिल्म समारोह के दौरान फिल्म सितारों के साथ चर्चा, फिल्म निर्माण कार्यशाला, मोबाइल फिल्म निर्माण कार्यशाला, नाटक, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम, हर्बल वन मेला, पशु मेला आदि जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

आर एन रवि को सौपा गया मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

about – Page 2933_7.1
नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। भारत के राष्ट्रपति ने मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय के “अवकाश” पर होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
स्रोत: डीडी न्यूज़

श्रीलंका सरकार अपनी ने नई आर्थिक फ्रेमवर्क नीति का किया विमोचन

about – Page 2933_9.1
श्रीलंका की नवनिर्वाचित सरकार ने अपनी नई फ्रेमवर्क नीति ‘विस्तास ऑफ़ प्रोस्पेरिटी एंड स्पलेंडर’ को जारी करने की घोषणा की है। फ्रेमवर्क से तात्पर्य सरकार द्वारा मंत्रालयों और विभागों को नीतियों के क्रियान्वयन में मार्गदर्शन करना है। इसका नीति का लक्ष्य नागरिक अधिकार, संतुष्ट परिवार, सदाचारी, अनुशासित और न्यायपूर्ण समाज और समृद्ध राष्ट्र होने के चौगुना परिणाम प्राप्त करना है।
इस व्यापक आर्थिक कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में 6.5% या उससे अधिक की जीडीपी विकास दर को बनाए रखना, 2020 से 2025 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 6,500 अमेरिकी डॉलर से अधिक प्राप्त करना शामिल है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नासा 2020 में रोवर “मार्स 2020” करेगा लॉन्च

about – Page 2933_11.1
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) 2020 में रोवर ‘मार्स 2020’ लॉन्च करेगा। रोवर का निर्माण और प्रबंधन नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी द्वारा कैलिफोर्निया के पासाडेना में किया गया है। “मार्स 2020” प्राचीन डेल्टा ‘जेज़ेरो क्रेटर’ पर पानी और जीवन के होने की संभवनाओं खोज करेगा ।
‘मार्स 2020’ का वजन क्यूरियोसिटी से अधिक 99 पाउंड (45 किलोग्राम) है जो कि अपने साथ खुदाई के लिए बड़े उपकरण और ड्रिल ले जाने में सक्षम होगा और साथ ही भौतिक परिस्थितियों के अनुकूल कई बदलाव करने में सक्षम हैं।  इसके अलावा रोवर मंगल ग्रह की सतह पर खुदाई करके वहां की मिट्टी के सैंपल भी इकट्ठा करेगा



उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • स्थापना: 29,1958 जुलाई
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

विश्वनाथन आनंद ने अपनी आत्मकथा ‘Mind Master’ का किया अनावरण

about – Page 2933_13.1
विश्वनाथन आनंद ने अपनी आत्मकथा ‘Mind Master’ का अनावरण किया। यह पुस्तक आनंद और खेल पत्रकार सुसान निन्न द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। इसे THG पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित किया गया है। पुस्तक में विश्वनाथन आनंद की यात्रा की अद्भुत समृतियाँ शामिल हैं।
स्रोत: द हिंदू

न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन पीटर स्नेल का निधन

about – Page 2933_15.1
न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक माने जाने वाले पीटर स्नेल का निधन हो गया। वह टोक्यो 1964 के ओलंपिक खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर में दोहरा खिताब जीतने वाले अंतिम पुरुष एथलीट थे। उन्होंने 1962 के राष्ट्रमंडल खेलों में 880 गज में एक और पर्थ में एक मील की दौड़ में 2 स्वर्ण पदक जीते थे।
स्रोत: बीबीसी

रविवार से सभी वाहनों के लिए फास्टटैग हुआ अनिवार्य

about – Page 2933_17.1
रविवार से सभी वाहनों के लिए फास्टटैग लेन में फास्टटैग के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य हो गया है। फास्टटैग या प्रीपेड रिचार्जेबल टैग का इस्तेमाल होते ही टोल प्लाजा पर राशि का भुगतान स्वयं हो जाता हैं। सरकार ने ईंधन और समय बचाने, प्रदूषण पर अंकुश लगाने और यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली शुरू की, जिसमे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही भुगतान की व्यवस्था की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी टोल प्लाज़ा को इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली से जोड़ दिया हैं।
अब फास्‍टटैग की मदद से वाहन चालकों को टोल देने के लिए अपने वाहनों को टोल प्लाजा पर नहीं रोकना होगा। सभी टोल प्लाजा पर फास्‍टटैग, रेडियो फ्रीक्‍वेंसी आईडीफिकेशन टैक्‍नोलॉजी पर आधारित तकनीक लगाई गई हैं, जिसमे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही स्वयं भुगतान हो जाता हैं।
स्रोत: डीडी न्यूज़

पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने बने अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति

about – Page 2933_19.1
अल्जीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुलमदजीद तेब्बौने को अल्जीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया, वे वर्तमान के राष्ट्र प्रमुख अब्दुलकादर बेन्सला स्थान लेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका की सरकार में मई 2017 से अगस्त 2017 तक पीएम के रूप में कार्य किया था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अल्जीरिया की राजधानी: अल्जीयर्स
  • अल्जीरिया प्रधानमंत्री: नौरेडीन बेदौआ 
  • अल्जीरिया मुद्रा: दीनार
स्रोत: अल-जजीरा

यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)

about – Page 2933_21.1
थाईलैंड की 2000 साल से भी अधिक प्राचीन और प्रसिद्ध मालिश (थाई मसाज) थाई नुअद कोयूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की प्रतिष्ठित विरासत सूची में शामिल किया गया। नुअद थाई मालिश का एक गहन प्रकार है जिसमें शरीर को अंगूठे, कोहनी, घुटनों और पैरों की मदद से अच्छी तरह से शरीर मासपेशियों को खींचा और घुमाया जाता है। थाई मालिश की शुरुआत भारत में हुई और इसे लगभग 2,500 साल पहले डॉक्टरों और भिक्षुओं द्वारा थाईलैंड में ले जाया गया था, जिसके बाद से ये वहां की एक पहचान बन गई।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF