अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस: 18 दिसंबर

about – Page 2932_3.1
दुनियाभर में प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकार और सुरक्षा के लिए हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2000 में विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया था।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन हर साल प्रवासियों, संगठनों और इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को इस मौके पर आमंत्रित करता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र उन्हें सम्मानित और सहयोग, और भविष्य में सभी के लिए आने वाले विश्वास को बनाए रखने के लिए #WeTogether अभियान चला रहा हैं।

   
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

यूनेस्को ने बेल्जियम के Carnival of Aalst को विरासत सूची से हटाया

about – Page 2932_5.1
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने बेल्जियम के ‘Carnival of Aalst’ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity List) सूची से हटा दिया है। 2019 के कार्निवल के दौरान, परेड में नस्लवादी और यहूदी विरोधी एक फ्लोट का प्रदर्शन किया गया जो कि रूढ़िवादी यहूदियों का मज़ाक बनाने के लिए प्रदर्शित किया गया था। इस कार्निवल को 2010 में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द गार्जियन

हरियाणा बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” को अपनाने वाला बना देश का पहला राज्य

about – Page 2932_7.1
हरियाणा पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट में एकत्र नमूनों की सटीक जानकारी हासिल करने के लिए एक नई तकनीक पर आधारित बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” का अनावरण किया है। इसी के साथ हरियाणा इस अनूठी बारकोडिंग प्रणाली की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में Trakea बारकोडिंग प्रणाली का अनावरण किया।
पुलिस के अनुसार, Trakea सॉफ्टवेयर अपराध स्थल से एकत्र किए गए नमूनों की सटीक और फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट सुनिश्चित करता है, जो कि पुलिस बल द्वारा दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे पारंपरिक तरीकों से बिलकुल अलग है। इस सॉफ्टवेयर को इंजीनियर अमित मिश्रा द्वारा विकसित किया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

ICAR और नाबार्ड ने कृषि एवं जलवायु अनुसंधान के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2932_9.1
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सतत कृषि और जलवायु अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने और एक्शन रिसर्च और विभिन्न तकनीकों को बेहतर बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

अनुसंधान एक भागीदारी मॉडल में जलवायु-लचीला प्रथाओं, मॉडल और एकीकृत और उच्च तकनीक खेती प्रथाओं में सक्रिय भागीदारी होगी। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य स्थायी कृषि और जलवायु-लचीला खेती प्रणालियों को बढ़ावा देना था।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाबार्ड की स्थापना: 12 जुलाई 1982
  • नाबार्ड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • नाबार्ड अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

ITBP ने अपने कर्मचारियों को समर्पित मेट्रीमोनियल पोर्टल का किया शुभारंभ

about – Page 2932_11.1
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने कर्मचारियों के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल के अंतर्गत मेट्रीमोनियल वेबसाईट शुरू की है। वेबसाइट को ITBP द्वारा संचालित किया जाएगा और केवल इसके कर्मचारी ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारियों को समर्पित और बेहतर संचालित पहला मेट्रीमोनियल पोर्टल है। वर्तमान में केंद्रीय बलों में 25,000 से अधिक अविवाहित पुरुष कार्यत हैं जबकि 1000 से अधिक महिला कर्मी अविवाहित हैं। बलों में नियुक्ति के बाद कर्मियों के कर्तव्यों और व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए, उपयुक्त जीवन साथी खोजने के लिए इस वेबसाइट की शुरुआत की गई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1962
  • ITBP के डीजी: सुरजीत सिंह देसवाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन

about – Page 2932_13.1
दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन हो गया, उन्हें डू द राइट थिंग और द गॉडफादर पार्ट II फिल्मों में निभाए उनके किरदार के लिए जाना जाता हैं। मंच और फिल्म के दिग्गज अभिनेता ऐइलो, स्पाइक ली की 1989 डू द राइट थिंग में पिज्जा पार्लर के मालिक का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे।
स्रोत: बीबीसी

नेपाल में “सूर्य किरण-XIV” अभ्यास का हुआ आयोजन

about – Page 2932_15.1
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XIV” नेपाल के रूपेन्देही जिले के सलझंडी में आयोजित किया गया।
संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास जंगल और पहाड़ी इलाकों में विद्रोह कार्रवाइयों से निपटने पर आधारित था और इसके अलावा प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने की कार्य प्रणाली से संबंधित भी अभ्यास किया गया।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

पंद्रहवें वित्त आयोग की 5 वीं EAC बैठक नई दिल्ली में की गई आयोजित

about – Page 2932_17.1
पंद्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) की 5 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति, बुनियादी सुधार, जीएसटी सहित कर राजस्व, वित्तीय दायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम तथा राजकोषीय पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा 2020-21 की रिपोर्ट सौंपे जाने और 2021 से 2026 तक की अवधि की रिपोर्ट की तैयारियों के सिलसिले में आयोग की कार्ययोजना से सलाहकार परिषद को अवगत कराया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष : एन के सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

आइ ए एस रवि मित्‍तल ने संभाला सूचना और प्रसारण सचिव का कार्यभार

about – Page 2932_19.1
आइ ए एस अधिकारी रवि मित्तल ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव का कार्यभार संभाला हैं। श्री मित्तल ने अमित खरे का पदभार ग्रहण किया जिन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, बिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री मित्तल वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख

about – Page 2932_21.1
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। वर्तमान में वह उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लगभग 40 साल के शानदार सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक आतंकवाद रोधी सक्रिय इलाको के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे। जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें विशिष्ट सेना पदक से सम्मानित किया गया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से भी अलंकृत किया जा चुका है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: Service Before Self
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF