GST परिषद ने लॉटरी पर 28% की समान कर दर की निर्धारित

about – Page 2930_3.1
वस्‍तु और सेवा कर यानी GST परिषद ने सरकारी और निजी दोनों तरह की लॉटरी पर 28 प्रतिशत की समान कर दर तय की है। साथ ही परिषद ने बुने और गैर बुने थैलों पर GST दर को तर्कसंगत बनाते हुये इसे 18 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया है।
यह पहला मौका था जब परिषद को सरकारी तथा निजी लॉटरियों पर समान दर रखने के मुद्दे पर वोट से फैसला करना पड़ा। जीएसटी परिषद ने केंद्र या राज्य सरकार के 20% या अधिक स्वामित्व वाली इकाई द्वारा औद्योगिक और वित्‍तीय संरचना संबधी भूखण्‍डों की अग्रिम भुगतान की जाने वाली लम्‍बी अवधि की लीज़ राशि में भी छूट देने का निर्णय किया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • देश में वस्‍तु और सेवा कर 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था।
  • वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री: निर्मला सीतारमण
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत और अमेरिका ने रक्षा तकनीकी साझा करने के समझौते पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2930_5.1
भारत और अमेरिका ने रक्षा तकनीक साझा करने के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वाशिंगटन डीसी में आयोजित 2+2 वार्ता के दौरान, दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली लोकतंत्रों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों पर शीर्ष विदेशी मामलों और रक्षा विशेषज्ञों ने चर्चा की।
अमेरिका हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के भारत के दृष्टिकोण का सम्मान करता है। भारत ने पिछले एक दशक में अमेरिका से करीब 15 बिलियन डॉलर से अधिक के हथियारों की खरीद की हैं, क्योंकि भारत अपनी रूसी सैन्य निर्भरता को बदलना चाहता है इसलिए अमेरिका के साथ हेलीकॉप्टरों, सशस्त्र ड्रोन और अरबों रुपए के लड़ाकू विमानों का देश में बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की योजना पर चर्चा कर रहा हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह; विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर
स्रोत: द लाइवमिंट

सरकार ने 4 लाख लोगों को कुशल बनाने के लिए 436 करोड़ रुपये के व्यय को दी मंजूरी

about – Page 2930_7.1
केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमता, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा जैसे भविष्य क्षेत्रों के लिए 4 लाख पेशेवरों को कुशल बनाने के लिए 436 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी हैं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सॉफ्टवेयर कंपनियों का संगठन नैसकॉम मिलकर ”फ्यूचर स्किल्स प्राइम टाइम” कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे और देश में मौजूद प्रतिभाओं में डिजिटल प्रौद्योगिकी के महत्व को बढ़ाएगा। इस कार्यक्रम से रोजगार  के भी बढ़ने की संभावना हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केन्द्रीय इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

बोरिस जॉनसन फिर चुने गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

about – Page 2930_9.1
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में हुए आम चुनावों ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, साथ उनकी कंजरवेटिव पार्टी ने संसद में बहुमत के 326 के जादुई आकड़े को पार कर लिया है। उन्हें दोबारा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है।
ताजा आकड़ो के अनुसार जॉनसन के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी को 650 सदस्यीय वाले हाउस ऑफ कॉमन्स की लगभग 365 सीटे मिलने का अनुमान हैं, लेकिन पार्टी ने जीत का जश्न मना शुरू कर दिया हैं क्योंकि इसने आधे से अधिक सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। विपक्ष की लेबर पार्टी को 203 सीटें मिलने का अनुमान है, पार्टी के ख़राब प्रदर्शन की जिम्मेवारी लेते हुए नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड 
स्रोत: बीबीसी

इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर लॉरा मार्श ने संन्यास की घोषणा

about – Page 2930_11.1
इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर लॉरा एलेक्जेंड्रा मार्श ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। लॉरा ने अपने 13 साल के करियर में तीन विश्व कप जीते, उन्होंने 2006 में तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर शुरुआत की थी और बाद में  वे स्पिन गेंदबाज में तब्दील हो गई थी। उन्होंने 103 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय, 67 T20 और 9 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था और अपने करियर में 217 विकेट झटके थे। साथ ही वो एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों में तीसरी गेंदबाज हैं।
लौरा मार्श को फरवरी 2019 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा पूर्ण केंद्रीय अनुबंध से सम्मानित किया गया था। उन्होंने जून 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ  अपना 100 वां महिला एकदिवसीय मैच में खेला था।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड 
स्रोत: द हिंदू

RBI ने NEFT, RTGS पर लगने वाला शुल्क किया माफ

about – Page 2930_12.1
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बचत खाता धारकों के लिए NEFT, RTGS हस्तांतरण शुल्क माफ करने की घोषणा की हैं। आरबीआई ने एक आदेश में सभी बैंकों को ऑनलाइन NEFT और RTGS पर लगने वाले शुल्क को सभी बचत खाताधारकों के लिए नि: शुल्क करने का निर्देश दिया हैं। नया नियम 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: लाइव मिंट

श्रीधर पात्रा को नालको का CMD किया गया नियुक्त

about – Page 2930_14.1
श्रीधर पात्रा को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह नालको के निदेशक (वित्त) हैं। उन्हें 31 अक्टूबर, 2024 तक के लिए नालको का सीएमडी नियुक्त किया गया। श्रीधर पात्रा वर्तमान सीएमडी तपन कुमार चंद का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नालको खान मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न लोक उद्यम है।
  • नालको स्थापना: 7 जनवरी 1981
  • नालको मुख्यालय: भुवनेश्वर, ओडिशा
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत सरकार और ADB ने EESL के लिए 250 मिलियन के ऋण पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2930_16.1
भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट (ADB) ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के लिए 250 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। ऋण का उद्देश्य भारत में ऊर्जा दक्षता निवेश का विस्तार करना है जो कृषि, आवासीय और संस्थागत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगा। इसके अतिरिक्त, ADB के प्रशासन में स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष (CTF) से 46 मिलियन डॉलर का उपलब्‍ध कराया जाएगा।  
इस परियोजना से भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करने के बारे में सरकार की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट मीटर सौर फोटोवोल्टिक प्रणालियों तथा इलेक्ट्रिक वाहनों स‍हित पात्र राज्यों में ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकियों की शुरूआत से बिजली नेटवर्क के नुकसान को कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को घटाने में मदद मिलेगी।

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियन डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस, अध्यक्ष: ताकीहीको नकाओ

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का किया शुभारंभ

about – Page 2930_18.1
केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का शुभारंभ किया है। इस मिशन का उद्देश्य अगले 4 वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्रों के 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत के 600,000 गाँवों को जोड़ना है। ये मिशन 2018 के राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति का हिस्सा है। मिशन ब्रॉडबैंड पहल के कार्यान्वयन के लिए सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड पहुंच को सुरक्षित करेगा और इसका उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से 50 एमबीपीएस तक की इंटरनेट गति प्रदान करना है।
सरकार के अनुसार, 10% निवेश का हिस्सा यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (USO) निधि से आएगा और शेष निवेश उद्योग द्वारा टावरो और अन्य परिसंपत्तियों के रूप में आएगा।
स्रोत: लाइव मिंट

पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन

about – Page 2930_20.1
पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन। उन्होंने 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह हरियाणा के करनाल से दो बार लोकसभा सदस्य भी रहे थे।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF