IPS अधिकारी अतुल कर्णवाल होंगे राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अगले निदेशक

about – Page 2928_2.1
केंद्र सरकार ने गुजरात कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अतुल कर्णवाल को हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया। वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अपर महानिदेशक के रूप में तैनात हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा रैंकिंग में 108 वें स्थान पर

about – Page 2928_4.1
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम साल के अंत में जारी फीफा रैंकिंग में 108वें स्थान पर बनी हुई है। भारत को पूरे साल 11 पायदान का नुकसान हुआ । भारत 1187 अंकों के साथ एशियाई देशों में 19वें स्थान पर हैं, जबकि जापान इस सूची में शीर्ष स्थान पर लेकिन विश्व रेंकिंग में 28 वें स्थान पर है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो; स्थापना: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

डोनाल्ड ट्रम्प यूएस इतिहास में महाभियोग चलाए जाने वाले बने तीसरे राष्‍ट्रपति

about – Page 2928_6.1
डोनाल्ड ट्रम्प अमरीकी इतिहास में तीसरे ऐसे राष्‍ट्रपति बन गए हैं, जिन पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स द्वारा महाभियोग चलाया जाएगा। महाभियोग के कारण सीनेट में इस मामले की सुनवाई होगी, जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि वे राष्‍ट्रपति पद पर बने रहेंगे या नहीं। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले सदन का महाभियोग का पहला आरोप सत्‍ता का दुरुपयोग था, जिसके पक्ष में 230 और विरोध में 197 मत पड़े। हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका के 243 साल के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा पद से नहीं हटाया गया है। इससे पहले केवल दो पूर्व राष्‍ट्रपतियों पर महाभियोग चलाया गया था। 1998 में सदन ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग चलाया जबकि राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन पर 1868 में महाभियोग चलाया गया था।
स्रोत: द हिंदू

मेघालय विधानसभा ने सर्वसम्‍मति से पास किया राज्य ILP

about – Page 2928_8.1
मेघालय विधानसभा में केंद्र सरकार से राज्‍य में बंगाल ईस्‍टर्न फ्रंटीयर रेग्‍युलेशन, 1873 के अंतर्गत इनर लाइन को लागू करने के सरकारी प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया गया है। आईएलपी के कार्यान्वयन के लिए राज्य के नागरिको की बढ़ती मांग के मद्देनजर प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था। 
इनर लाइन परमिट (ILP) भारत सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है जो भारतीय नागरिक को एक सीमित अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र की आंतरिक यात्रा करने की अनुमति देता है। राज्य के बाहर से आने  वाले भारतीय नागरिकों के लिए संरक्षित राज्य में प्रवेश के लिए ये परमिट लेना अनिवार्य होता है। सरकार द्वारा यह दस्तावेज़ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित क्षेत्रों में सामान्य आवाजाही को नियंत्रण करने का प्रयास है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

ओडिशा में पिनाका रॉकेट के उन्नत संस्करण का किया गया सफल परीक्षण

about – Page 2928_10.1
ओड़ीसा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली के उन्नत संस्करण दो मिसाइलों का DRDO के प्रूफ और प्रायोगिक स्थापना परीक्षण केंद्र से सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया। पिनाक प्रणाली के मार्क- I की अधिकतम मारक क्षमता 40 किमी जबकि मार्क- II की 75 किमी है और यह 44 सेकेंड में ही एक साथ 12 रॉकेटों को निशाना बना सकती है ।
पिनाका देश में तैयार मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च (एमबीआरएल) प्रणाली है, जिसे भारतीय सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है।  जबकि सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित कार्रवाई मिसाइल (QR-SAM) एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण परिसर में मोबाइल लॉंचर से प्रक्षेपित की गई।
  

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पुर्तगाल ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार शुरू करने की कि घोषणा

about – Page 2928_12.1
पुर्तगाली प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है। पुर्तगाल प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित होकर गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार देगा। इस पुरस्कार के पहले संस्करण को पशु कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा क्योंकि महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता का पता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार और देखभाल से लगाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पुर्तगाल राजधानी: लिस्बन; पुर्तगाल मुद्रा: यूरो
स्रोत: द हिंदू

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर

about – Page 2928_14.1
विश्व स्तर पर हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है।  22 दिसंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के  प्रस्ताव 60/209 द्वारा मानव एकता को एकजुटता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकारों के रूप में चिन्हित किया था।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


ये दिवस मनाया जाता हैं-

  • विविधता में एकता दर्शाने के लिए
  • विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए
  • लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए
  • सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए
  • गरीबी ख़त्म करने के नए रास्ते तलाशने के लिए
  • लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

चेन्नई कॉर्पोरेशन ने देश में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल किया शुरू

about – Page 2928_16.1
चेन्नई कॉर्पोरेशन ने तमिलनाडु में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल “मद्रास वेस्ट एक्सचेंज” (www.madraswasteexchange.com) की शुरुआत की हैं, जिसमे नगरपालिका ठोस अपशिष्ट ऑनलाइन खरीदने और बेचने की सुविधा देगी। पहले इसे तीन महीनों के लिए पायलट परियोजना के तौर पर चलाया जाएगा। लोगो एवं अपशिष्ट पुनर्नवीनीकरण करने वालो की प्रतिक्रिया के आधार पर बाद में वेबसाइट में अधिक सुविधाएँ जोड़ी जाएंगी।
मद्रास वेस्ट एक्सचेंज, वेब पोर्टल और एक एप्लिकेशन है, जिसे स्मार्ट सिटी मिशन अवधारणा के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
स्रोत: द हिंदू

कोच्चि पोर्ट पर अपहरण रोधी का हुआ आयोजन

about – Page 2928_18.1
भारतीय तट रक्षक, कोचिन पोर्ट ट्रस्‍ट और अन्‍य हितधारकों की सहायता से भारतीय नौसेना ने बड़े पैमाने पर कोच्चि पोर्ट पर अपहरण रोधी अभ्‍यास संचालित किया। इस अभ्‍यास का कोड नाम “अपहरण “ था जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के 12 से अधिक जहाजों और हेलीकाप्टरों सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया।
अपहरण का उद्देश्य राष्‍ट्र विरोधी ताकतों द्वारा किसी जहाज को अपहरण करने को ध्‍यान में रखते हुए प्रतिक्रियात्‍मक/कार्रवाई व्‍यवस्‍था/तैयारी में एकरूपता लाने के लिए इस अभ्‍यास का आयोजन किया गया था, तटरक्षा के लिए व्‍यावसायिक जहाज का अपहरण एक गंभीर चुनौती है। इस पर कार्रवाई के लिए संसाधनों के समन्‍वय तथा राज्‍य सरकार समेत सभी हितधारकों के प्रयासों की आवश्‍यकता होती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय तटरक्षक की स्थापना: 18 अगस्त 1978
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य : Vayam Rakṣ āmaḥ (We protect)
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

एचडीएफसी बैंक ने 100 बिलियन डॉलर बाजार पूंजी का आकड़ा किया पार

about – Page 2928_20.1
एचडीएफसी बैंक बाजार पूंजी के मामले में सौ बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बन गयी है। इसी के साथ एचडीएफसी बैंक सौ बिलियन पूंजी समूह में शामिल हो गया है जिमसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 140.74 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 114.60 बिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ पहले ही शामिल  है। 
इस उपलब्धि के साथ, एचडीएफसी बैंक अब दुनिया की सबसे अधिक पूंजी कंपनियों की सूची में 110 वें स्थान पर पहुँच गया है। एचडीएफसी बैंक दुनिया के सबसे प्रतिष्ट बैंकों और वित्तीय कंपनियों की सूची में जिनकी बाजार पूंजी 100 बिलियन डॉलर से अधिक हैं, उसमे 26 वें स्थान पर है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी; मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्रोत: लाइव मिंट

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF