Home   »   निर्मला सीतारमण विश्व की सबसे शक्तिशाली...

निर्मला सीतारमण विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में हुई शामिल

निर्मला सीतारमण विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में हुई शामिल |_3.1
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की ‘विश्व की सबसे शक्तिशाली सौ महिलाओं’ की सूची में 34वां स्थान दिया गया है। इनके अलावा HCL कॉर्पोरेशन की CEO और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजुमदार शॉ को भी इस सूची में स्थान दिया गया हैं।

फोर्ब्स द्वारा 2019 की विश्व की सबसे शक्तिशाली सौ महिलाओं की सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा किया है, जिनके बाद दूसरे स्थान पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टिन लैगार्डे और तीसरे स्थान पर यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी हैं। इस सूची में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को 29वें स्थान पर रखा गया हैं।

क्र.सं. नाम देश
1 एंजेला मर्केल जर्मनी
2 क्रिस्टिन लैगार्डे फ्रांस
3 नैन्सी पेलोसी अमेरिका
4 उर्सुला वॉन डेर लेन बेल्जियम
5 मैरी बारा अमेरिका
6 मेलिंडा गेट्स अमेरिका
7 अबीगैल जॉनसन अमेरिका
8 एना बॉटिन स्पेन
9 गिनी रोमेटी अमेरिका
10 मार्लिन ह्युसन अमेरिका
34 निर्मला सीतारमण भारत
54 रोशनी नादर मल्होत्रा भारत
65 किरण मजुमदार शॉ भारत
100 ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन

स्रोत: लाइव मिंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *