टाइम ने ग्रेटा थनबर्ग को चुना 2019 का पर्सन ऑफ द ईयर

about – Page 2936_3.1
स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग को टाइम मैगज़ीन ने 2019 का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। ग्रेटा थनबर्ग स्वीडिश छात्रा हैं जिन्होंने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अपनी बातों से दुनियाभर के लोगो को प्रेरित किया और अपनी “#FridaysForFuture” मुहिम के लिए लोकप्रिय हुई थी। वह 1927 से शुरू हुए टाइम मैगज़ीन पुरस्कार के लिए नामित होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं।

टाइम ने सभी महत्वपूर्ण विषयों के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने का भी विस्तार किया है। टाइम ने पहली बार विभिन्न क्षेत्रों के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति को नामित किया है-

क्र.सं. नाम पेशा श्रेणी
1 ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन  कार्यकर्ता पर्सन ऑफ द ईयर
2 बॉब इगर वॉल्ट डिज़नी कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ बिज़नेसपर्सन ऑफ द ईयर
3 पब्लिक सर्वेंट अमेरिका के संघीय कार्यकर्ता गार्डियन ऑफ द ईयर
4 संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम </ td> महिला फ़ुटबॉलर एथलीट ऑफ द ईयर
मेलिसा जेफरसन (लिज़ो) सिंगर एंटरटेनर ऑफ द ईयर

स्रोत: द टाइम

पुडुचेरी सरकार ने नई स्टार्ट-अप नीति का किया अनावरण

about – Page 2936_5.1
पुडुचेरी सरकार ने एक नई स्टार्ट-अप नीति का शुभारंभ किया हैं। उद्योग मंत्री एम.ओ.एच.एफ. शाहजहाँ द्वारा शुरू की गई इस नीति का उद्देश्य इन्क्यूबेटरों स्टार्ट-अप की स्थापना करने में सहयोग करना और को-वर्किंग स्थानों को तैयार करने के लिए 10 करोड़ का कॉर्पस फंड जुटाना है।
विभाग की इस योजना का उद्देश्य  सरकारी / निजी क्षेत्र / शैक्षणिक संस्थानों द्वारा स्थापित इनक्यूबेटरों स्टार्ट-अप को तीन लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। सरकार द्वारा नवाचार और उद्यमिता विकास समिति के तहत विशेषज्ञों की समिति गठन किया जाएगा, जो परियोजनाओं को मंजूरी और निगरानी का कार्य करेगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पुदुचेरी की उपराज्यपाल : डॉ. किरण बेदी
स्रोत: द हिंदू

फिक्की ने रानी रामपाल और सौरभ चौधरी को शीर्ष पुरस्कारों से किया सम्मानित

about – Page 2936_7.1
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और निशानेबाज सौरभ चौधरी को फिक्की इंडिया खेल पुरस्कार 2019 के स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिक्की इंडिया खेल पुरस्कार, प्रत्येक वर्ष खिलाडियों और विभिन्न हितधारकों के उत्कृष्ट योगदान को सराहने के लिये दिए जाने वाला पुरस्कार हैं।
रानी ने नवंबर में अमेरिका के खिलाफ क्वालीफायर राउंड में विजयी गोल करके 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत का स्थान पक्का करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीँ दूसरी ओर सौरभ को टोक्यो ओलंपिक में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। उन्होंने 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता  था और जिसके बाद से उन्होंने विश्व कप की शूटिंग में कई व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार हासिल किए हैं।
स्रोत: न्यूज18

गुड़गांव के स्टार्टअप ने जीता ‘स्पेस ऑस्कर’ पुरस्कार

about – Page 2936_9.1
गुरुग्राम के स्टार्टअप ब्लू स्काई एनालिटिक्स ने ‘Zuri’ नामक एप्लिकेशन विकसित करने के लिए सोशल एंटरप्रेन्योरशिप श्रेणी के अंतर्गत स्पेस ऑस्कर के नाम से प्रसिद्ध कोपर्निकस मास्टर्स पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के सहयोग यूरोपीय आयोग (EU) द्वारा चलाए जाने वाले पृथ्वी निगरानी कार्यक्रम के तहत दिया गया।

इस एप्लिकेशन में बेहतर निगरानी, आपूर्ति श्रृंखला और मूल्य निर्धारण विश्लेषण के साथ-साथ अन्य उद्योगों में कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने वाले फसल कचरे के आवंटन के लिए सैटलाइट डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। ये एप्लिकेशन AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित है – जो भारत में खेतो में लगने वाली आग और पराली जलने की घटना का पता लगाने और निगरानी करने के लिए विकसित की गई हैं। भारत में हर साल सर्दियों में नई फसलों के लिए खेत तैयार करने के लिए मिलियन टन पराली को जलाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता हैं, जिसके कारण देश की राजधानी नई दिल्ली और अन्य हिस्सों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है।
स्रोत: द हिंदू

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने USMCA व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2936_11.1
महीनों-भर चली लम्बी चर्चा के बाद अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय व्यापार समझौते के नए मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौता (USMCA) अब अंतिम अनुमोदन के लिए देशों की संसद में भेजा जाएगा। यह समझौता 1994 में हुए उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) की जगह लेगा है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नई दिल्ली में “अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट जलवायु कृषि प्रणाली” पर संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

about – Page 2936_13.1
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा बिम्सटेक देशों के लिए “स्मार्ट जलवायु कृषि प्रणालियों पर अंतर्राष्ट्रीय” संगोष्ठी’ का प्रारंभ नई दिल्ली में किया गया । इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य अनुभव साझा करना है ताकि पारिस्थितिक दृष्टिकोण से जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक उत्पादकता और लचीलापन के लिए उष्णकटिबंधीय छोटे धारक कृषि प्रणालियों के सुधार को सक्षम बनाया जा सके। सफलता की कुछ कहानियों को बिम्सटेक देशों के लाभ के लिए केस स्टडी के रूप में साझा किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बिम्सटेक सदस्य देशों में  बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल जो सभी बंगाल की खाड़ी पर निर्भर हैं।
  • बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है
  • यह उप-क्षेत्रीय संगठन 6 जून, 1997 को बैंकॉक घोषणा के माध्यम से अस्तित्व में आया।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

रायपुर में होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ

about – Page 2936_15.1
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में 23 राज्यों और छह अन्य देशों के अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकारो द्वारा उनसे संबंधित आदिवासी लोक संस्कृति को चित्रित करने की उम्मीद है। इस महोत्सव में देश के 23 राज्यों के 151 दलों के लगभग 1400 कलाकार हिस्सा लेंगे, साथ अतिथि के तौर पर श्रीलंका, बेलारूस, युगांड़ा, बांग्लादेश सहित छह देशों के कलाकार भी शामिल होंगे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2019

about – Page 2936_17.1
फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2019 में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को बेस्ट कंपनी प्रमोटिंग स्पोर्ट्स  की श्रेणी में सम्मानित किया गया। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को युवा खिलाड़ियों के पोषण के लिए संगठन द्वारा खेल इको-सिस्टम प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने और अपनी इष्टतम सीमा तक जाकर राष्ट्र के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2019, वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विभिन्न हितधारकों के योगदान के योगदान एवं प्रयासों को सम्मानित करने के लिए FICCI द्वारा दिया जाना वाला सम्मान है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिक्की का पूरा नाम- भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री)
  • फिक्की का मुख्यालय: नई दिल्ली; फिक्की की स्थापना: 1927
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

इसरो तमिलनाडु में तीसरे रॉकेट लांच पैड की करेगा स्‍थापना

about – Page 2936_19.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने तमिलनाडु के थुथुकुडी जिले के पर्वतीय गाँव कुलशेखरापट्टीनम में तीसरे रॉकेट लॉंच पैड की स्‍थापना की तैयारी का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में दो लॉन्च पैड हैं। भारत से उपग्रहों के प्रक्षेपण की संख्‍या बढ़ने के कारण अतिरिक्‍त लॉंच पैडों की मांग बढ़ गई है क्‍योंकि स्‍वदेशी के अलावा अंतर्राष्‍ट्रीय उपग्रह भी इन लॉंच पैडों से प्रक्षेपित किए जाते हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के.एस. सिवान; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Xiaomi ने भारत में “Mi Credit” सेवा की लॉन्च

about – Page 2936_21.1
Xiaomi ने भारत में एंड्रॉइड फोन पर ऋण सुविधा देने के लिए  “Mi Credit” सेवा लॉन्च की है। “Mi Credit” प्लेटफॉर्म के तहत कोई भी ग्राहक एक लाख रुपये तक का ऋण ले सकता हैं। इसके आलावा कंपनी भारत में कई और फाइनेंसियल उत्पाद शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत Mi Credit प्लेटफॉर्म का संचालन कर रही है।
Xiaomi ने Mi Credit सेवा देने के लिए वर्तमान ऋणदाता आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड, मनी व्यू, अर्लीसैलरी, जेस्टमनी और क्रेडिटविद्या के साझेदारी की है। सभी MIUI फोन Mi Credit ऐप के साथ बाजार में आएंगे, और इसे Google Play Store से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
स्रोत: लाइव मिंट

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF