पूर्व वायुसेना प्रमुख धनोआ के सम्मान में राफेल विमानों पर अंकित किया जाएगा ‘BS’

about - Part 2897_3.1
हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ के सम्मान में भारतीय लड़ाकू विमान राफेल की टेल पर ‘BS’ लिखे शीर्षक के साथ उड़ान भरेंगे। भारतीय वायु सेना ने 30 राफेल विमानों की टेल पर ‘BS’  चिन्हित करने का फैसला किया है। जबकि छह राफेल प्रशिक्षण विमानों की टेलों पर वर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के सम्मान में RB चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने इस मेगा-सौदे में मुख्य वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना स्थापना: 8 अक्टूबर 1932, भारत
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्रोत: एनडीटीवी

    चार प्रख्यात राजनयिकों को ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    about - Part 2897_5.1
    संयुक्त राष्ट्र ने चार प्रख्यात राजनयिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विश्व बनाने की दिशा में गए उनके कार्यों के लिए इन्हें ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है।
    सम्मानित किए गए राजनयिक हैं:
    • कजाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और यूएन में स्थायी प्रतिनिधि : केराट अब्द्रेखमनोव
    • संयुक्त राष्ट्र में साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि: निकोलस एमिलियौ
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 72वें सत्र के पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि : फ्रांतेसेक रूजिका
    • संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि: वलोडिमिर येलचेंको
    अमेरिका के दिवाली फाउंडेशन ने इन पुरस्कारों की शुरुआत 2017 में की थी, इन पुरस्कारों अब ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी ’के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत विश्व में सुरक्षा और शांतिपूर्ण  सामाजिक आशाओं को बनाए रखने और इसी दिशा में किए जाने वाले निस्वार्थ कार्यो को चिन्हित करने के लिए दिए जाते है।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • दिवाली फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष: रंजू बत्रा
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    राजौरी में हर मौसम के अनुकूल 72 मीटर लम्‍बे पुल का हुआ उद्घाटन

    about - Part 2897_7.1
    जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजौरी में 72 मीटर लंबे मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 70 पुल राष्‍ट्र को समर्पित किया। यह पुल द्राज नाला पर है और द्राज क्षेत्र को राजौरी जिले के अंतर्गत तहसील कोट्रान्‍का से जोड़ता है। इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया गया है।
    द्राज पुल सैन्य के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पुल है। इस पुल से सभी मौसमों में सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय लोगो की भी आवाजाही में आसान होगी।
    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
     

    तेल और गैस क्षेत्र में विकास के लिए NSIC और अरामको ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

    about - Part 2897_9.1
    भारत के तेल और गैस क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) और सऊदी अरामको (एशिया) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। इस समझौते से भारतीय एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर विक्रेताओं के रूप में स्थान बनाने में सहायता मिलेगी।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की स्थापना: 1955 
  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रमुख मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है।
  • स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    KVIC ने 500 बक्सों, 500 चाकों और चमड़े की 500 किटों का किया वितरण

    about - Part 2897_11.1
    खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने राजस्थान के बूंदी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मधुमक्खी पालन के 500 बक्सों, मिट्टी के बर्तन बनाने की 500 चाकों और चमड़े की 200 किटों का वितरण किया । इस कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर और समाज के कमजोर वर्ग को सहायता देने के लिए किया गया था। 
    KVIC मधु मिशन, कुम्हार सशक्तिकरण मिशन और लेदर मिशन के तहत मधुमक्खी पालन, मिट्टी के बर्तन बनाने की कला और चर्म उद्योग को दोबारा जीवित करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है।
    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    PMMY के तहत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋणों को दी गई मंजूरी

    about - Part 2897_13.1
    केंद्र सरकार ने सुचना दी हैं कि इस साल 1 नवंबर तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाPMMY के तहत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण को मंजूरी दी गई हैं। PMMY सर्वेक्षण के निष्कर्षों के अनुसार, अप्रैल 2015 से मार्च 2018 के बीच मुद्रा ऋण लेने वाले प्रतिष्ठानों में लगभग पांच करोड़ कर्मी काम कर रहे थे। सर्वेक्षण से पता चला है कि इन ऋणों के लाभार्थियों, उन आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखने में सक्षम हुए हैं जिनके लिए उन्होंने ऋण लिया था।
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    वॉलमार्ट, (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को करेगा प्रशिक्षित

    about - Part 2897_15.1
    अमेरिकी रिटेल दिग्गज कम्पनी वॉलमार्ट ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय किया हैं। इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत में 25 इंस्टीट्यूट हब खोलने का हैं जिसमे MSME क्षेत्र के उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह संस्थान देश भर में ‘वॉलमार्ट वृद्धी सप्लायर डेवलपमेंट प्रोगाम’ के तहत खोले जाएंगे। ये संस्थान रणनीतिक रूप से उत्पादन-निर्माण स्थलों के नजदीक खोले जाएंगे और जो वॉलमार्ट द्वारा “भारत के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता” का हिस्सा होंगे।
    इन संस्थानों को शुरू करने के लिए वॉलमार्ट ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन Swasti के साथ साझेदारी की है, जिसे स्थानीय विश्वविद्यालयों से अकादमिक समर्थन प्राप्त होगा।
    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    NSE ने सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर विकल्प देने की शुरुआत

    about - Part 2897_17.1
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस साल के सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर के विकल्प देने की शुरुआत की हैं। एक्सचेंज ने शुरुआत के पहले दिन 5,926 अनुबंध का कारोबार दर्ज किया। एक्सचेंज ने फिक्स्ड इनकम डेरिवेटिव्स एसेट क्लास में एक और साधन जोड़ा है। ब्याज दर विकल्प संस्थागत निवेशकों को गैर-रैखिक उत्पाद के माध्यम से जोखिम का प्रबंधन करने की क्षमता प्रदान करेगा।
    ये ब्याज दर विकल्प 2029 में परिपक्व हुए 10 साल के सरकारी बांडों पर आधारित हैं, जिसमें कूपन दर 7.26 प्रतिशत और 6.45 प्रतिशत शामिल है। वर्तमान में, ब्याज दर वायदा अवशिष्ट परिपक्वता के लिए सात सरकारी बांडों पर 4 साल से 15 साल तक के लिए उपलब्ध है।



    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: विक्रम लिमये
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    यूएई और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास आयरन यूनियन-12 हुआ आरंभ

    about - Part 2897_19.1
    संयुक्त अरब अमारात और अमरीका की थलसेनाओं के बीच आयरन यूनियन-12 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास आरम्भ हो गया हैं। ‘आयरन यूनियन 12’ अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष युद्धक और नीतिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे। संयुक्त अरब अमारात के मित्र देशों के साथ ऐसे सैन्य अभ्यास नवीनतम गतिविधियों के साथ सुसंगत तरीके से होते हैं और इनमें वहां की सेनाओं की इस क्षेत्र में हर प्रकार के खतरे और चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने के संकल्प की भी झलक मिलती है।
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    अबू धाबी बना दुनिया का प्रमुख खेल पर्यटन स्थल

    about - Part 2897_21.1
    ओमान के मस्कट में आयोजित किए जा रहे विश्व यात्रा पुरस्कार (WTA) के 26वें संस्करण में अबू धाबी (यूएई) को  वर्ल्डस लीडिंग स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है। यह लगातार 7वां मौका है जब अबू धाबी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार इस साल अबू धाबी को मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में नवीनतम है, जिसमें WTA के पश्चिम एशिया संस्करण में लीडिंग बिज़नेस टूरिज्म डेस्टिनेशन, और ब्रिटेन के सेलिंग ट्रैवल एजेंट्स, च्वाइस अवार्ड्स में बेस्ट सिटी ब्रेक के रूप में चुना जाना शामिल है।
    अबू धाबी, फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2017 और 2018,यूएई के संस्करण की मेजबानी, एएफसी एशियन कप 2019, स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2019, यूएफसी 242 का प्रदर्शन और ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया का अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच की मेजबानी जैसे विश्व के शीर्ष खेल आयोजनों के बाद 2019 में स्पोर्ट्स टूरिज्म में एक बार फिर से प्रीमियम टूरिज्म के रूप में उभरा है।
    संयुक्त राष्ट्र विश्व यात्रा संगठन, UNWTO को खेल पर्यटन में दुनिया भर में पर्यटन के सबसे उभरते क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। विश्व यात्रा पुरस्कार की स्थापना 1993 में यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों के सभी प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्टता को चिन्हित करने और पुरस्कृत करने के लिए की गई थी।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान 
  • यूएई की राजधानी:  अबू धाबी 
  • यूएई की मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
  • स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    Recent Posts

    about - Part 2897_22.1
    QR Code
    Scan Me