अभिनव लोहान ने जीती बेंगलुरु ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप

about - Part 2878_3.1
अभिनव लोहान ने कर्नाटक टूरिज्म द्वारा आयोजित बेंगलुरु ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2019 खिताब अपने नाम किया है। यह टाटा स्टील पीजीटीआई पर लोहान का पहला खिताब हैं। करनदीप कोचर चैंपियनशिप में दुसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ लोहान टाटा स्टील पीजीटीआई पर अपना पहला खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय गोल्फर बन गए हैं।
अभिनव लोहान 2010 में ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

केंद्र सरकार 2024 में “डिजिटल रेडियो” की करेगी शुरुआत

about - Part 2878_5.1
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार 2024 में “डिजिटल रेडियो” लॉन्च करेगी। यह घोषणा नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक आकाशवाणी पुरस्कार समारोह के दौरान की गई। मंत्री ने कहा कि “ऑल इंडिया रेडियो एक ऐसी संस्था है जो लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है, चाहे वह संगीत, समाचार या मनोरंजन के माध्यम से हो।”



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • प्रसार भारती के अध्यक्ष: ए. सूर्य प्रकाश
  • प्रसार भारती के सीईओ: शशि शेखर वेम्पती
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

विराट कोहली को विजडन क्रिकेट ने दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में किया शामिल

about - Part 2878_7.1
भारतीय कप्तान विराट कोहली को चार अन्य खिलाड़ियों के साथ इस दशक की विजडन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया है। कोहली यकीनन पिछले एक दशक में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में किसी भी खिलाड़ी की तुलना में सर्वधिक 5,775 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं । कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और एबी डिवियर्स, आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी इस सूची शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसे पेरी सूची में शामिल एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के CEO: मनु साहनी, मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
स्रोत: द हिंदू

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस: 24 दिसंबर

about - Part 2878_9.1
प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को भारत में एक विशिष्ट विषय के साथ राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय “ alternate consumer grievance/dispute redressal” है। इसे मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ता संचार के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक बनाने की आवश्यकता को उजागर करना है।
इस दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 अधिनियमित किया गया था। अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के शोषण जैसे दोषपूर्ण सामान, सेवाओं में कमी और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपाय प्रदान करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: 15 मार्च
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

कामारेड्डी जिले ने जीता 2019 का यूनिसेफ पुरस्कार

about - Part 2878_11.1
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले ने 2019 का संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष (यूनिसेफ) पुरस्कार जीता है। इस जिले ने जल स्वच्छता और स्वच्छता क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार जीता है।
सैनिटरी लैवेटर्स, स्वच्छ दर्पन दीवार पेंटिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण, स्वच्छ संदर शौचालय और कई अन्य गतिविधियों के निर्माण में अन्य जिलों की तुलना में कामारेड्डी जिला देश में शीर्ष पर रहा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन
स्रोत: द हिंदू

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने संन्यास की कि घोषणा

about - Part 2878_13.1
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वर्नोन फिलैंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की हैं। उन्होंने अपने करियर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 97 मैच खेले हैं, जिनमे 1784 रन के साथ 261 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट मैचों में 51 विकेट लिए  थे जिसके लिए उन्हें 2012 SA क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

निरंजन हीरानंदानी ने एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संभाला

about - Part 2878_15.1
निरंजन हीरानंदानी ने देश के उद्योग और व्यापार के सर्वोच्च संगठन भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला लिया है। वह वेलस्पन ग्रुप के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका का स्थान लेंगे। निरंजन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

केंद्र सरकार ने अटल भुजल योजना का किया शुभारंभ

about - Part 2878_17.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भुजल योजना (अटल जल ) आरम्भ की है जिसका उद्देश्य भूजल प्रबंधन में सुधार करना है। इस योजना को सहभागी भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के प्रमुख उद्देश्य के साथ डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य सात राज्यों में स्थायी भूजल संसाधन प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर व्यवहारगत बदलाव लाना है। इन सात राज्यों में गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह योजना पंचायत की अगुवाई वाले भूजल प्रबंधन और व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देगी।
5 वर्षों (2020-21 से 2024-25) की अवधि में क्रियान्वित किए जाने वाले 6,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से, 50 प्रतिशत विश्व बैंक ऋण के रूप में होगा और उनका पुनर्भुगतान केन्द्र सरकार द्वारा किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत का भुगतान नियमित बजटीय समर्थन से केन्द्रीय सहायता द्वारा किया जाएगा। विश्व बैंक ऋण का समस्त घटक और केन्द्रीय सहायता राज्यों को अनुदान के रूप में दी जाएगी।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले मार्टिन पीटर्स का निधन

about - Part 2878_19.1
वेस्ट जर्मनी के खिलाफ 1966 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल करने वाले पूर्व हैम और टोटेनहम मिडफील्डर मार्टिन पीटर्स का निधन हो गया। उन्होंने 1959 में 15 साल की उम्र में वेस्ट हैम के लिए खेलना शुरू किया और 1962 में पदार्पण किया और वे 1965 में वेम्बली में हुए विनर्स कप फाइनल में जीत दिलाने वाले प्रमुख खिलाड़ी थे।
स्रोत: द हिंदू

ऑस्ट्रेलिया ने एमएस धोनी को बनाया अपनी एकदिवसीय टीम का कप्तान

about - Part 2878_21.1
पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया की इस दशक की वनडे टीम क्रिकेट का कप्तान बनाया गया और धोनी सहित तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं। धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सीए की टीम में रखा गया है।
सीए की इस दशक की एकदिवसीय टीम है:- रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, एमएस धोनी (सी), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, राशिद खान।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

Recent Posts

about - Part 2878_22.1
QR Code
Scan Me