भारत सरकार ने DAY-NULM के तहत फ्लिपकार्ट के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2871_3.1
भारत सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दीनदयाल अंत्योदय योजनाराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत, देश भर में 44 लाख महिलाओं से जुड़े स्व-सहायता समूह, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्लिपकार्ट की स्थापना: अक्टूबर 2007;  मुख्यालय: बेंगलुरु
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित एवं प्रख्यात नाटककार रत्न ओझा का निधन

about - Part 2871_5.1
असम के प्रख्यात नाटककार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्न ओझा का निधन। उन्होंने अपने गुरु फनी सरमा की मृत्यु के बाद राज्य में समाप्त हो रही थियेटर परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए 1971 में अपने नाटक ‘कोकाइडो’ से असम में नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की थी। रंगमंच के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2005 में प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: न्यूज18

केरल CAA के विरोध में प्रस्ताव पास करने वाला बना देश का पहला राज्य

about - Part 2871_7.1
केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।इस प्रस्ताव को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा सदन में पेश किया गया और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने भी इसका समर्थन किया। पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के आलावा कई अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में सीएए लागू नहीं करने की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
स्रोत: एनडीटीवी

UPSRTC ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा की शुरू

about - Part 2871_9.1
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया है। निर्भय योजना के विस्तार के रूप में हेल्पलाइन के लिए यूनिक संख्या “81142-77777” को जारी किया गया है। इस सेवा में महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत कर सकती हैं और सुझाव भी दे सकती हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द लाइवमिंट

पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से किया गया सम्मानित

about - Part 2871_11.1
पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्यसभा सांसद और पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सीपी ठाकुर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी द्वारा पटना में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। पीयूष जायसवाल को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस के अवसर पर वैश्विक शांति उत्कृष्टता मानवतावादी पुरस्कार 2019 (Global Peace Excellence Humanitarian Award 2019) के मानवीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
यह पुरस्कार सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण और कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए पीयूष जायसवाल के योगदान को चिन्हित और सम्मानित करने के लिए दिया गया ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के राज्यपाल: फागु चौहान, मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

रेलवे ने RPF का नाम बदलकर किया भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा

about - Part 2871_13.1
रेलवे ने अपने सुरक्षा बल RPF (रेलवे सुरक्षा बल) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। साथ ही मंत्रालय ने आरपीएफ (RPF) को संगठित समूह ए की हैसियत भी प्रदान की है । रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रेलवे  सुरक्षा बल है, जिसका गठन संसद द्वारा “रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण और सुरक्षा” के लिए किया गया था। ये बल रेल मंत्रालय के आधीन है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द हिंदू

त्रिपुरा में प्राचीन पर्व लाइ हराओबा हुआ आरम्भ

about - Part 2871_15.1
त्रिपुरा में मणिपुरी मेती समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन पर्व लाइ हराओबा अगरतला में आरंभ हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन त्रिपुरा सरकार के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, पुतिबा लाई हरोबा समिति और पुतिबा वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी, अगरतला द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
लाइ हराओबा पर्व श्रुति साहित्य, संगीत, नृत्य और परंपरिक अनुष्ठानों का अद्भुत संगम जाता है। मणिपुर की एक सांस्कृतिक मंडली भी उत्सव में भाग लेगी। महोत्सव के दौरान मणिपुरी मार्शल आर्ट, लोक संगीत और लोक नृत्यों सहित विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक संगीत का प्रदर्शन किया जाता हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • त्रिपुरा की राजधानी: अगरतला
  • त्रिपुरा के सीएम: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

विज्ञान मंत्रालय ने 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फेलोशिप की प्रदान

about - Part 2871_17.1
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की है। फेलोशिप में अनुसंधान के लिए  जरुरी सभी आवश्यकताओं के लिए प्रति माह 25 हजार रुपये की राशि दी जानी शामिल है। इसके अलावा पांच वर्ष के लिए अनुसंधान अनुदान के रूप में पांच लाख रुपये भी दिए जाते हैं।
स्वर्ण जयंती फेलोशिप का उद्देश्य युवा और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इसरो छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए नए प्रक्षेपण केंद्र की करेगा स्थापना

about - Part 2871_19.1
इसरो प्रमुख ने घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तमिलनाडु के तुतुकुडी जिले में एक नया उपग्रह प्रक्षेपण केन्‍द्र स्थापित करेगा। इसका इस्‍तेमाल विशेष रूप से छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जायेगा। इसका निर्माण 2300 एकड़ क्षेत्र में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 2022 तक अंतरिक्ष में भारत के पहले मानवयुक्‍त अभियान–गगनयान के प्रक्षेपण की दिशा में अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ।
इसरो अध्यक्ष ने यह भी बताया की कि सरकार ने चन्‍द्रमा पर भेजे जाने वाले चंद्रयान-3 अभियान को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें लैंडर और रोवर लगा होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969
स्रोत: डीडी न्यूज़

राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 का लेह में हुआ आरंभ

about - Part 2871_20.1
लेह-लद्दाख में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की 5 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 शुरू हो गई है टूर्नामेंट 7 जनवरी तक लेह के करज़ू आइस हॉकी रिंक में जारी रहेगा। जिसमें सेना, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और लद्दाख घरेलू टीम अंडर -20 बालक वर्ग में चैंपियनशिप के लिए भाग ले रहे हैं। बालिका वर्ग में लद्दाख, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ चैम्पियनशिप के लिए खेल रहे हैं। अंडर -20 बालक श्रेणी में चंडीगढ़ और हरियाणा के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा।

उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार.
स्रोत: The News on AIR

Recent Posts

about - Part 2871_21.1
QR Code
Scan Me