IUPAC ने बिपुल बिहारी साहा को चुना अपना ब्यूरो सदस्य

about - Part 2857_3.1
प्रसिद्ध रसायनज्ञ बिपुल बिहारी साहा को 2020-23 की अवधि के लिए इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री (IUPAC) का ब्यूरो सदस्य चुना गया है। साहा एक शताब्दी में इस पद के लिए चुने जाने वाले सीएनआर राव के बाद वे दूसरे भारतीय हैं।
IUPAC रसायन विज्ञान पेशेवरों का सबसे बड़ा वैश्विक संगठन है। इसकी स्थापना 100 साल पहले की गई थी। IUPAC को सभी नए तत्वों और यौगिकों के नामकरण, परमाणु भार और भौतिक स्थिरांक घोषित करने, आवर्त सारणी को अद्यतन करने और अनुसंधान परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी सौपीं गई है। इसकी 12 समितियों और 8 प्रभाग है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IUPAC के अध्यक्ष: क्यूई-फेंग झोउ
  • IUPAC का मुख्यालय: उत्तरी कैरोलिना, संयुक्त राज्य

ICC अवार्ड्स 2019 की घोषणा: विजेताओं की पूरी सूची

about - Part 2857_5.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2019 के अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष ICC पुरस्कारों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कई बड़े स्टार क्रिकेटर को पुरस्कार दिया गया है। प्रत्येक पुरस्कार के लिए पैनल में मौजूदा पूर्व खिलाड़ी, मीडिया कर्मी, मैच अधिकारी और चयनित अकादमियों ने मतदान किया।
ICC पुरुष क्रिकेट पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:-
S.
No.
पुरस्कार
विजेता
1
सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी फॉर बेस्ट
क्रिकेटर ऑफ द ईयर
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
2
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
3
वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
रोहित शर्मा (भारत)
4
T20I पर्फोमेंस ऑफ द ईयर
दीपक चाहर (भारत, बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लेने के लिए)
5
इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर
मारनस लाबुस्चगने (ऑस्ट्रेलिया)
6
एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
काइल कोइज़र (स्कॉटलैंड)
7
स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड
विराट कोहली (भारत, ओवल के भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के
दौरान स्टीव स्मिथ को बू करने वाले प्रशंसकों को रोकने के लिए)
8
डेविड शेफर्ड ट्रॉफी फॉर अंपायर ऑफ द
ईयर
रिचर्ड इलिंगवर्थ
9
फैंस मोमेंट ऑफ द ईयर 2018
भारत ने U19 क्रिकेट विश्व कप 2018 जीता
इसके अलावा आईसी ने पुरुष वनडे और टेस्ट टीमों की भी घोषणा की हैं:-

आईसी की एकदिवसीय टीम ऑफ द ईयर (बैटिंग ऑर्डर के अनुसार) है: रोहित शर्मा, शाई होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बाउल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव। 
आईसी की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार) है: मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मारनस लेबुस्चगने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर) ), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नील वैगनर, नाथन लियोन।
ICC महिला  क्रिकेट पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

S.No.
पुरस्कार
खिलाड़ी
1
रशेल हेहो फ्लिंट अवार्ड फॉर आईसीसी वीमेन
क्रिकेटर ऑफ द ईयर
एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
2
आईसीसी वीमेन वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर
एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
3
ICC वीमेन T20I प्लेयर ऑफ द ईयर
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
4
आईसीसी
वीमेन इमर्जिंग प्लेयर
ऑफ
द ईयर
चनिदा सुथिरुआंग (थाईलैंड)
इसके अलावा ICC  ने वीमेन वनडे और टेस्ट टीमों की भी घोषणा की हैं:-

ICC की वीमेन एकदिवसीय टीम ऑफ द ईयर (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार ) है: एलिसा हीली (विकेट कीपर), स्मृति मंधाना, तमसिन ब्यूमोंट, मेग लैनिंग (कप्तान), स्टानैनी टेलर, एलिसे पेरी, जेस जोनासेन, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेगन शुट्ट, पूनम यादव।
ICC की वीमेन टेस्ट टीम ऑफ द ईयर (बैटिंग ऑर्डर के अनुसार) हैं: एलिसा हीली (wk), डेनिएल व्याट, मेग लैनिंग (कप्तान), स्मृति मंधाना, लिजलि ली, एलिसे पेरी, दीप्ति शर्मा, निदा डार, की घोषणा की मेगन शुट्ट, शबनम इस्माइल, राधा यादव।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

लद्दाख में पहली बार खाद्य प्रसंस्करण सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

about - Part 2857_7.1
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पहली बार खाद्य प्रसंस्करण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा।
लद्दाख में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से संबंधित बागवानी उत्पादों जैसे कि खुबानी सीबकथार्न, सेब और कृषि उत्पाद जैसे बकवीट और जौ में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं । इस कार्यक्रम का उद्देश्य लद्दाख में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं के साथ स्टार्टअप के जरिए उद्यमियों को जोड़ना है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • लद्दाख के उपराज्यपाल: राधा कृष्ण माथुर

रूसी पीएम मेदवेदेव ने राष्ट्रपति पुतिन को सौंपा इस्तीफा

about - Part 2857_9.1
रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंप दिया हैं, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया हैं। मेदवेदेव अब रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख के पद पर नियुक्त होंगे। इससे पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पुतिन ने संविधान में संशोधन के संकेत दिए, जिससे सांसदों को प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों को नामित करने का अधिकार होगा, जो अभी रूस के राष्ट्रपति के पास है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस की राजधानी: मास्को; रूस की मुद्रा: रूसी रूबल.

दिव्यांगजन और 80 वर्ष आयु से ऊपर के मतदाता अब डाक मतपत्रों से कर सकेंगे मतदान

about - Part 2857_11.1
अस्सी वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांगजन मतदाता अगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलट) के जरिए मतदान कर सकेंगे। अब तक डाक मतपत्र केवल चुनाव ड्यूटी में तैनात सेना के जवानों के लिए उपलब्ध था। पहली बार दिल्ली मेट्रो, उत्तर रेलवे के कर्मचारी और मतदान को कवर करने वाले मीडियाकर्मी भी मतदान करने के लिए पोस्टल बैलट सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। डाक मतपत्र एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए किन्ही कारणों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुँचने वाले मतदाता अपना वोट डाक मतपत्र के माध्यम से कर सकते हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त: सुनील अरोड़ा

लोकसभा अध्यक्ष सातवें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

about - Part 2857_13.1
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन) के भारत क्षेत्र के सातवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय रोल ऑफ़ लॉजिस्टर्स है। इस सम्मेलन में विधायिका के कामकाज में सुधार और विधायिका के विस्तार पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

पेट्रोलियम मंत्री ईंधन संरक्षण अभियान ‘सक्षम’ का करेंगे शुभारंभ

about - Part 2857_15.1
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान “सक्षम अभियान” का उद्घाटन करेंगे। “सक्षम” पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) का वार्षिक ईंधन संरक्षण अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में ईंधन संरक्षण, हरित पर्यावरण और बेहतर स्वास्थ्य के संदेश को देश के कोने-कोने में पहुंचाना हैं।
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ साइक्लोथॉन, सक्षम के तेहत साइकिल दिवस, वाणिज्यिक वाहनों के चालकों के लिए कार्यशालाएं, ईंधन बचत के सरल उपाय अपनाने पर गृहिणियों/रसोइयों के लिए सेमिनार, रेडियो, टीवी, डिजिटल सिनेमा, आउटडोर इत्‍यादि के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान जैसे कार्यकलापों की योजना बनाता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) के अध्यक्ष: एम एम कुट्टी
  • पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ का मुख्यालय: नई दिल्ली
  •  

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145 वां स्थापना दिवस

about - Part 2857_17.1

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  (IMD) का स्थापना दिवस


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 15 जनवरी को अपना 145 वां स्थापना दिवस मना रहा है. यह 1875 में स्थापित किया गया था. यह दिन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा, जिसके तहत आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) कार्य करता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का इतिहास
भारतीय मौसम विभाग की स्थापना 1875 में कलकत्ता में इसके मुख्यालय के साथ की गई थी. लेकिन बाद में इसे 1905 में शिमला, 1928 में पुणे और फिर 1944 में दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग क्या है?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत काम करता है. यह मौसम संबंधी अनुमान, मौसम की भविष्यवाणी और भूकंपीय विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है. IMD का मुख्यालय दिल्ली में है और यह भारत और अंटार्कटिका के सैकड़ों ऑब्जरवेशन स्टेशनों का संचालन करता है. इसके क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, कोलकाता, नागपुर और पुणे में हैं. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हाल ही की उपलब्धियां :

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 5 वेधशालाओं (observatories) को 100 से अधिक वर्षों तक एक लॉन्ग टर्म ऑब्जरविंग स्टेशन के रूप में मान्यता दी.  ये 5 वेधशालाएँ हैं:

(1) चेन्नई (नुंगमबक्कम)
(2) मुंबई (कोलाबा)
(3) पंजिम
(4) पुणे
(5) तिरुवनंतपुरम

  • RCS-UDAN योजना के तहत नए  Aeronautical Meteorological Stations (वैमानिकी मौसम केंद्रों) को शुरू किया गया. 
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मॉडलिंग और  फॉरकास्टिंग सिस्टम 
  • NCMRWF और IITM के सहयोग से IMD ने थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग मॉडलिंग और वार्निंग सिस्टम चालू किया.  
  • ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) मॉडल अपग्रेड किया गया और 10 दिनों के पूर्वानुमान को उत्पन्न करने के लिए दिन में 4 बार चलाया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के Communication System Networks :

  • IMD ने आम जनता के लिए नई वेबसाइट : www.mausam.imd.gov.in लांच की है और Agromet Advisory Services के लिए मोबाइल एप ‘MEGHDOOT’ तैयार की है   
  • साल 2019 के दौरान दिल्ली के लिए Air Quality Early Warning System की नई वेबसाइट लांच की गयी. 
 भारतीय मौसम विभाग के पुरस्कार और प्रशंसा
  • भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी ने 2019 में Weather &Climate Services में प्रकाशित बेस्ट रिसर्च पेपर  के लिए डॉ. एच. आर. बिस्वास को सम्मानित किया गया. 
  • डॉ. एम. महापात्र डीजी, आईएमडी को 2019 में आईएमएस एंड इंडियन क्लाइमेट कांग्रेस की फैलोशिप से सम्मानित किया गया था.
  • भारत के राष्ट्रपति ने 2019 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सटीक पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए IMD की सराहना की.
  • नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने 7 अक्टूबर 2019 को “मेगा साइक्लोन FANI” पर एक कहानी प्रसारित की, जिसमें ‘FANI’ के लिए शुरुआती चेतावनी सेवाओं में IMD की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:मौसम विज्ञान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक: मृत्युंजय महापात्रा।

आनंद प्रकाश माहेश्वरी होंगे CRPF के नए प्रमुख

about - Part 2857_19.1
आनंद प्रकाश माहेश्वरी को विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल “केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स” के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. नियुक्ति का निर्णय सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर की सेवानिवृत्ति के बाद लिया गया था. 
आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने CRPF के महानिदेशक का पदभार संभाला है और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक, एसएस देशवाल के स्थान पर पदभार संभाला है, जिन्हें पहले CRPF के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. आनंद प्रकाश माहेश्वरी वर्तमान में गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे. 
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) जिसे ब्रिटिश साम्राज्य के तहत 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (CRP) के रूप में तैयार किया गया था, को 1949 में स्वतन्त्रता के बाद फिर से नया नाम CRPF दिय गया.

लगातार आठ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मनमोहन महापात्रा का निधन

about - Part 2857_21.1
वयोवृद्ध ओडिया फिल्मकार मनमोहन महापात्रा का निधन हो गया है. उन्हें ‘न्यू वेव ओडिया सिनेमा के पिता’ के रूप में जाना जाता था और उन्होंने ‘बेस्ट फीचर ओडिया फिल्म’ के लिए लगातार आठ राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. उनका जन्म 1951 में खोरधा, ओडिशा में हुआ था और उन्होंने FTII (द फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) पुणे, महाराष्ट्र में फिल्म-मेकिंग का अध्ययन किया.

Recent Posts

about - Part 2857_22.1
QR Code
Scan Me