भारत EIU के लोकतंत्र सूचकांक में 10 पायदान फिसलकर पहुंचा 51 वें स्थान पर

about - Part 2849_3.1
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी “डेमोक्रेसी इंडेक्स 2019 की सूची में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत 2019 की वैश्विक रैंकिंग में 10 पायदान फिसलकर 51 वें स्थान पर पहुँच गया हैं। भारत की स्थिति को नुकसान नागरिक स्वतंत्रता में आई कमी के कारण हुआ है। इस सूची में नॉर्वे 9.87 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है जबकि सबसे नीचे उत्तर कोरिया 1.08 अंकों के साथ सूची में 167 वें स्थान पर है।
इस सूचकांक में पाकिस्तान को 108 वें, श्रीलंका को 69 वें, और बांग्लादेश को 80 वां स्थान पर रखा गया है। चीन 2019 में 2.26 अंकों के साथ 153 वें स्थान पर पहुँच गया हैं। जो कि वैश्विक रैंकिंग में खराब स्थिति के काफी नजदीक है।
रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 को लाने औए विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर (जम्मू-कश्मीर) से अनुच्छेद 370 को हटाने के कारण नागरिक स्वतंत्रता में आई कमी की वजह भारत के लोकतंत्र स्कोर में गिरावट आई है।

सूचकांक में शामिल शीर्ष 3 देश  :


स्थान देश अंक
1 नॉर्वे  9.87
2 आइसलैंड 9.58
3 स्वीडन 9.39
51 भारत  6.9

महत्वपूर्ण तथ्य:


वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक सरकार के कामकाज, चुनाव प्रक्रिया और बहुलवाद, राजनीतिक भागीदारी, राजनीतिक संस्कृति और नागरिकों की सामाजिक स्वतंत्रता पर आधारित है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU), 167 देशों में लोकतंत्र की स्थिति को दर्शाने के लिए हर साल इस सूची को जारी करती है।

देशों को उनके कुल स्कोर के आधार पर 4 भागो में बांटा जाता है:

  • पूर्ण लोकतंत्र शासन 

    (8 से अधिक अंक स्कोरिंग)

  • त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र (6 से अधिक लेकिन स्कोरिंग 8 या 8 से कम)
  • हाइब्रिड(दोगला) शासन (4 से अधिक लेकिन स्कोरिंग 6 या 6 से कम)
  • अधिनायकवादी शासन (4 या उससे कम) शासन 
EIU लोकतंत्र सूचकांक की शुरुआत 2006 में की गई थी। EIU द इकोनॉमिस्ट ग्रुप का अनुसंधान और विश्लेषण प्रभाग है, जो द इकोनॉमिस्ट अखबार की सहयोगी कंपनी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) स्थापित: 1946
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) मुख्यालय: लंदन, इंग्लैंड

देश में 24 जनवरी को मनाया जाता राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता

about - Part 2849_5.1
भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली विषमताओं पर ध्यान केंद्रित करना और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिए और बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिवस पहली बार 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा पहल के रूप में मनाया गया था।

आरबीआई ने सरकार और कॉर्पोरेट बॉन्ड में FPI की निवेश सीमा में की बढ़ोतरी

about - Part 2849_7.1
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सरकार और कॉरपोरेट बॉन्ड में फोरन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) में निवेश की सीमा बढ़ा दी गई है। यह निर्णय मार्केट में ज्यादा विदेशी फंड लान के उद्देश्य से किया गया है। सरकार और कॉर्पोरेट बॉन्ड में फोरन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) की निवेश सीमा  20% से बढ़ाकर 30% कर दी गई है।
फोरन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स में बढ़ोतरी के के अलावा आरबीआई ने ऋण में एफपीआई निवेश के लिए वोलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) में छूट की भी घोषणा की है। आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक, VRR के जरिए निवेश कैप को 0.75 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने भी एफपीआई को एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड में निवेश करने की अनुमति दी है जो केवल डेब्ट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करते थे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

कैत्रिन सकेल्लरोपौलौ बनी ग्रीस की पहली महिला राष्ट्रपति

about - Part 2849_9.1
ग्रीस की संसद ने देश के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में कैत्रिन सकेल्लरोपौलौ (Katerina Sakellaropoulou) का चुनाव किया। सकेल्लरोपौलौ को 300 सीटों वाली संसद में 261 सांसदों का समर्थन मिला, जिसमें सत्तारूढ़ न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के सदस्यों का समर्थन भी शामिल है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ग्रीस की राजधानी: एथेंस; ग्रीस की मुद्रा: यूरो. 

29 जनवरी से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला

about - Part 2849_11.1
पश्चिम बंगाल में 44 वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला (IKBF) 29 जनवरी से 9 फरवरी 2020 तक आयोजित किया जाएगा। रूस 44 वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का फोकल थीम देश होगा।
थीम का गेट मॉस्को में प्रतिष्ठित बोल्शोई थिएटर की प्रतिकृति होगी। अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला दुनिया का सबसे बड़ा गैर-व्यापार पुस्तक मेला है और एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला के अलावा दुनिया में सबसे अधिक लोगो के हिस्सा लेने वाला पुस्तक मेला है। इस वर्ष पुस्तक मेले में 20 देश हिस्सा लेंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं।
  • .

इसरो ने अंतरिक्ष मिशन पर भेजें जाने वाले पहले अर्ध मानव रोबोट ‘व्‍योमम‍ित्र’ का किया अनावरण

about - Part 2849_13.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान से ठीक पहले अंतरिक्ष मिशन पर भेजें जाने वाले भारत के पहले ‘अर्ध मानव रोबोट’ (हाफ ह्यूमनॉइड) ‘व्‍योमम‍ित्र’ या ‘फ्रेंड इन द स्काई (अंतरिक्ष मित्र)’ का अनावरण किया । अर्ध मानव रोबोट  ‘व्योम मित्र’ अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बातचीत करने, उन्हें पहचानने, और उनके प्रश्नों का जवाब देने में सक्षम है।
इसरो गगनयान मिशन से पहले दो मानवरहित मिशन भेजेगा। जो निगरानी करेगा कि पर्यावरण नियंत्रण लाइफ कंट्रोल सिस्टम में मानव प्रणाली कैसा व्यवहार करेगी। रोबोट का परिचय देते हुआ कहाँ: ”सभी को नमस्कार। मैं व्योममित्र हूं और मुझे अर्ध मानव रोबोट के नमूने के रूप में पहले मानवरहित गगनयान मिशन के लिए बनाया गया है।’।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के निदेशक: के सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.

नाईजर में पहले महात्मा गांधी सम्मेलन केंद्र का किया गया उद्घाटन

about - Part 2849_15.1
भारत द्वारा स्थापित पहले महात्मा गांधी सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन नाईजर किया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और नाईजर के राष्ट्रपति महमदौ इसोफौ ने महात्मा गांधी की स्मृति में भारत द्वारा अफ्रीका में स्थापित किए गए पहले सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया। महात्मा गांधी सम्मेलन केंद्र भारत-नाईजर (MGICC) की स्थापना भारत-नाईजर मित्रता के लिए मील का पत्थर साबित होगा, साथ ही यह अफ्रीका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
यह सम्मेलन केंद्र विशाल, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल अनुकूल सुविधायुक्त के बनाया गया है, जिसमें 2,000 क्षमता वाला सभागार शामिल हैं, जो अफ्रीकी संघ के सदस्य राज्यों और अन्य उच्च-स्तरीय सम्मेलनों से उच्च-स्तरीय और व्यापक भागीदारी का गवाह बनेगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाईजर की राजधानी: नियामी; मुद्रा: वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
  • प्रधानमंत्री: ब्रिगेडियर रफीनी

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 24 जनवरी

about - Part 2849_17.1
प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 3 दिसंबर 2018 को विकास में शिक्षा की भूमिका को चिन्हित करने के लिए पारित संकल्प के बाद 24 जनवरी 2019 को मनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2020 का विषय  ‘Learning for people, planet, prosperity and peace’ है। इस वर्ष का विषय हमें असमानता दूर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता, लैंगिक समानता हासिल करने और बाल विवाह को समाप्त करने के लिए शिक्षा की आवश्यकताहमें अपनी धरती के संसाधनों की रक्षा करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता और हमें नफरत भरे बयानों, असहिष्णुता और दूसरे देश के नागरिकों के प्रति द्वेष की भावना को समाप्त करने के लिए, विश्वव्यापी नागरिकता को पोषित करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर केन्द्रित है।

भारतीय निशानेबाज दिव्यांशु और अपूर्वी ने मेयटन कप में जीता स्वर्ण पदक

about - Part 2849_19.1
ऑस्ट्रिया में चल रहे मेयटन कप में दो भारतीय निशानेबाजो अपूर्वी चंदेला और दिव्यांश सिंह पंवार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अपूर्वी चंदेला ने महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजुम मौदगिल ने कांस्य पदक जीता। दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि दीपक कुमार ने कांस्य पदक जीता।

ICICI बैंक ने ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सुविधा की कि शुरूआत

about - Part 2849_21.1
आईसीआईसीआई बैंक ने ATM के जरिए “कार्डलेस कैश विथड्रॉल” सुविधा की शुरूआत की है। “कार्डलेस कैश विथड्रॉल” सुविधा का इस्तेमाल नकद निकासी के लिए किया जा सकता है, जिसकी प्रति दिन लेनदेन की सीमा 20,000 रुपये रखी गई है। यह सुविधा ICICI ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग ऐप “iMobile” पर  अनुरोध करने से ATM से नकदी निकालने में सक्षम बनाएगी। यह सुविधा डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना एटीएम से नकद निकासी की सुविधा प्रदान करेगी। ये सुविधा ग्राहकों को मोबाइल के जरिए रोजमर्रा के इस्तेमाल और खरीदारी के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक नकदी निकासी के लिए तैयार की गई हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी; मुख्यालय: मुंबई.

Recent Posts

about - Part 2849_22.1
QR Code
Scan Me