देश में छह राज्यों और तीन यू.टी में वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना के लिए NTPC और CPCB ने किया समझौता

about – Page 2850_3.1
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के साथ NTPC लिमिटेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, NTPC निरंतर आस-पास की वायु गुणवत्ता निगरानी करने वाले स्टेशनों (Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations) की स्थापना और चालू करने के लिए 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। छह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 25 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु हैं, जबकि तीन केंद्र शासित प्रदेशों में दमन और दीव, दादर और नगर हवेली और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
इन वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों से जुटाए गए आंकड़ों की मदद से संबंधित शहरों के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक का मूल्यांकन किया जाएगा।

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल करने वाली बनी देश की पहली कंपनी

about – Page 2850_5.1
गैर-जीवन बीमाकर्ता निजी कंपनी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। इस सेवा के जरिए कंपनी ने अपने ग्राहकों को पॉलिसी और रिन्यूअल प्रीमियम की सेवा देना शुरू किया। कंपनी व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से कार, दोपहिया और यात्रा बीमा बेचने की योजना पर काम रही है।


WhatsApp Chatbot की कुछ मुख्य विशेषताएं:-

  • यह पॉलिसीधारकों के साथ कही-भी-कभी जुड़ने का इंस्टेंट मैसेज प्लेटफार्म है।
  • यह उपयोगकर्ता के अनुकूल चैट बोर्ड है जहां ग्राहक न्यूमरिक इनपुट देकर रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते हैं, जिससे ग्राहकों की कठिनाई कम होने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा नए पॉलिसी से जुड़े जानकारियां भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी.
  • कोई भी ग्राहक व्हाट्सऐप में ही अपने सभी सवालों के जवाब ले सकते हैं.
  • व्हाट्सएप चैटबॉट इस्तेमाल से कॉल पर लगने वाला समय कम हो जाएगा.
  • ग्राहक इस गाड़ियों के क्लेम दर्ज करा सकते हैं और क्लेम की स्थिति  की भी जांच कर सकते हैं और जिस शाखा लोकेटर की सुविधा भी दी गई है।
  • चैटबॉट में शहर का पिन कोड डालने से निकटतम कैशलेस गैरेज और अस्पतालों का पता लगाया जा सकता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का मुख्यालय: मुंबई, भारत.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.

आरबीआई ने फ्लोटिंग ऋणों को बाहरी बेंचमार्क के साथ मध्यम उद्यमों से जोड़ने का दिया निर्देश

about – Page 2850_7.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी अनुसूचि‍त वाणि‍ज्यि‍क बैंकों (आरआरबी को छोड़कर), सभी लघु वित्त बैंकों और सभी स्थानीय बैंकों को सभी नए अस्थि‍र दर वाले ऋणों (floating rate loans) को बाहरी बेंचमार्क के साथ मध्यम उद्यमों से जोड़ने का निर्देश दिया है। RBI द्वारा यह निर्णय मौद्रिक नीति के प्रेषण (monetary policy transmission) को और अधिक मजबूत करने के लिए लिया गया है।
RBI ने इन सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि बैंकों द्वारा विस्तारित मध्यम उद्यमों को सभी नए अस्थि‍र दर वाले ऋणों को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ा जाएगा। ये निर्देश 01 अप्रैल, 2020 से लागू होंगे।

अस्थि‍र दर वाले ऋणों (floating rate loans) को निम्नलिखित में से एक के लिए निर्धारित किया जाएगा:

  • भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो दर नीति.
  • फाइनेंसियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (FBIL) द्वारा प्रकाशित भारत सरकार के 3-महीने के ट्रेजरी बिल की प्राप्ति.
  • FBIL द्वारा प्रकाशित भारत सरकार की 6-महीने के ट्रेजरी बिल की प्राप्ति.
  • FBIL द्वारा प्रकाशित कोई भी अन्य बेंचमार्क बाजार ब्याज दर.
बैंकों द्वारा विस्तारित माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज (MSE) को फ्लोटिंग रेट लोन 01 अक्टूबर, 2019 से पहले ही बाहरी बेंचमार्क से जोड़ा जा चुका है। RBI के अनुसार, मौद्रिक नीति प्रेषण उन क्षेत्रों में बेहतर हो गया है जहाँ नए फ़्लोटिंग रेट लोन रेपो रेट आदि जैसे बाहरी बेंचमार्क से जोड़े गए हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

वित्त सचिव ने 15 शहरों में बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग पहल की कि शुरुआत

about – Page 2850_9.1
वित्त सचिव राजीव कुमार ने “बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग” का उद्घाटन किया है। इस पहल का उद्देश्य बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को स्टार्ट-अप कंपनियों के लिए पसंदीदा बैंकिंग सहयोगी बनाना और अगले दो वर्षों में 2,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप्स को इस पहल के साथ जोड़ना है। इस पहल को देश के 15 शहरों में एक साथ शुरू किया गया है।

इस पहल के तहत 15 बड़ौदा स्टार्टअप शाखाएं खोली जाएंगी, जो बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं से संबंधित लगभग सभी सुविधाएँ मुहैया कराएंगी जिन्हें स्टार्ट-अप की अनूठी और विशिष्ट बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया जाएगा।
इन उत्पादों में बैंक के अन्य मौजूदा उत्पादों के अलावा स्टार्टअप के अनुसार चालू खाते, अत्याधुनिक भुगतान गेटवे, कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड, कॉर्पोरेट वेतन खाते और ऋण सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही स्टार्ट-अप्स के लिए एंड-टू-एंड बैंकिंग समाधानों के अलावा, बैंक यह भी सुनिश्चित करेगा कि क्लाउड क्रेडिट्स, मेंटरशिप, को-वर्किंग प्लेस, कानूनी/लेखा-जोखा सेवाएं और अन्य सेवाओं के लिए मार्की सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी करके स्टार्ट-अप्स की सहायक जरूरतों को पूरा किया जाएगा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष: हसमुख अधिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की टैगलाइन: भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक.

      देश भर में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

      about – Page 2850_11.1
      राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल पूरे देश में 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी।
      इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ‘Women in Science’ (विज्ञान में महिलाएं) है। यह विषय वैज्ञानिक मुद्दों की सार्वजनिक प्रशंसा बढ़ाने के उद्देश्य के लिए चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी उपस्थित रहेंगे।
      इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विज्ञान संचार में योगदान देने वालों और महिला वैज्ञानिकों पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 21 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संचार पुरस्कार, कलात्मक लेखन एवं शोध कौशल का पुरस्कार और सामाजिक लाभ के लिए प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के जरिए युवा महिला द्वारा उत्कृष्टता दिखाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल होंगे।

      रविशंकर प्रसाद ने देहरादून में BSNL FTTH और Wi-Fi सेवाओं का किया शुभारंभ

      about – Page 2850_13.1
      केंद्रीय संचार-इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर BSNL FTTH और Wi-Fi सेवाओं का उद्घाटन किया। इससे अब जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मिलेगी। देश और विदेश से आने वाले यात्रियों को इन सेवाओं के जरिए बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना है। उत्तराखंड पर्यटन की दृष्टि के देश का एक विशेष पर्यटन स्थान है। सभी यूजर्स को पहली बार के लिए 100 एमबी डेटा-फ्री मिलेगा। वाईफाई सुविधा से अन्य नेटवर्क के ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
      वर्तमान में देश भर में कुल 30,000 वाईफाई हॉटस्पॉट चालू हैं। जिन्हें और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। भारत संचार निगम लिमिटेड देश भर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से यह सेवा पहुंचता है। इस सेवा के माध्यम से हर क्षेत्र को तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलता है।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

      राजनाथ सिंह ने एचएएल परिसर में नए हेलीकाप्टर उत्पादन हैंगर का किया उद्घाटन

      about – Page 2850_15.1
      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) परिसर के हेलिकॉप्टर डिवीजन में नए हलके लड़ाकू हेलिकॉप्टर (Light Combat Helicopter) उत्पादन हैंगर का उद्घाटन किया।

      एचएएल द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया, LCH 5.5-टन के वजन वाला एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। इसमें दो शक्ति इंजन लगाए गए है और उन्नत हल्के हेलीकाप्टर की कई तकनीकी विशेषताओं से लैस है। एलसीएच सियाचिन के फॉरवर्डिंग बेसों तक जाने में सक्षम है व 4,700 मीटर की उंचाई तक अपने साथ 500 किलोग्राम वजन ले जाने में भी सक्षम है।

      भारत ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वदेशी रूप से सैन्य उपकरणों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। रक्षा उद्योग देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (Defence Public Sector Undertaking) का भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में छह स्थान की छलांग लगाने में बहुत योगदान रहा है।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड स्थापना: 1940 (हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट के नाम से) और 1964 (नाम बदला).
      • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मुख्यालय: बैंगलोर, कर्नाटक.
      • एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: आर माधवन.
      • .

      स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर चतुर्वेदी का निधन

      about – Page 2850_17.1
      सुधाकर चतुर्वेदी नाम लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर कृष्ण राव का निधन। उनका जन्म माधव परिवार में हुआ था, वे स्वामी श्रद्धानंद के शिष्य बने, जो आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद के शिष्य थे। चारों वेदों का ज्ञान होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, वह महात्मा गांधी से जुड़े और देश भर की कई जेलों में कैद रहे थे। उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं, जिसमें कन्नड़ में किए वेदों के 20 अनुवाद खंड शामिल हैं।

      भारत ने 27 फरवरी को मनाया अपना पहला ‘प्रोटीन दिवस’

      about – Page 2850_19.1
      राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, प्रोटीन का अधिकार द्वारा 27 फरवरी को भारत के पहले ‘प्रोटीन दिवस’ को मनाए जाने की शुरूआत की गई। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य भारत में प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभों के बारे लोगो का ध्यान आकर्षित करना, जागरूकता बढ़ाना और शिक्षित करना है।
      भारतीय प्रोटीन दिवस 2020 का विषय सभी नागरिकों के लिए रोजाना खुद से और दूसरों से पूछना कि “प्रोटीन मे क्या है” निर्धारित किया गया है। इस दिन की मुख्य गतिविधियों के माध्यम से भविष्य में प्रोटीन के बारे में अधिक जानकारी का प्रचार-प्रसार करना है और भारतीयों को भोजन में पर्याप्त प्रोटीन खाने के लिए प्रेरित करके थाली कम से कम एक चौथाई प्रोटीन को शामिल कराना है।
      कई देश विश्व स्तर पर 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस के रूप में मनातेहैं और इस वर्ष से भारत भी इस अभियान में शामिल हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला प्रोटीन दिवस बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार के उपलब्ध पौधों और जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन के विभिन्न स्रोतों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा और बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए दैनिक भोजन में उनके महत्व को बताएगा।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री: हरसिमरत कौर बादल.

      श्रीलंका संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रस्ताव से हुआ अलग

      about – Page 2850_21.1
      श्रीलंका की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से सूचित किया कि वह कथित तौर पर किये गए युद्ध अपराधों की जांच के UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) प्रस्ताव से खुद को अलग कर रहा है। ये मामला तमिल अलगाववादियों के साथ दशकों तक चले पुराने संघर्ष का था।
      UNHRC का प्रस्ताव 40/1, श्रीलंका और 11 अन्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित था। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य तमिल टाइगर विद्रोहियों के खिलाफ युद्ध के समय की गई हिंसा की जांच करना था। तमिल विद्रोहियों अलग देश की मांग कर रहे थे। वे दावा कर रहे थे कि वे जातीय तौर पर तमिल अल्पसंख्यक है और इसलिए उनके लिए अलग देश होना चाहिए हैं।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया.
      • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
      • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.

        Recent Posts

        The Hindu Review of April Month 2026
        Most Important Questions and Answer PDF