राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल पूरे देश में 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी।
इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ‘Women in Science’ (विज्ञान में महिलाएं) है। यह विषय वैज्ञानिक मुद्दों की सार्वजनिक प्रशंसा बढ़ाने के उद्देश्य के लिए चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विज्ञान संचार में योगदान देने वालों और महिला वैज्ञानिकों पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 21 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संचार पुरस्कार, कलात्मक लेखन एवं शोध कौशल का पुरस्कार और सामाजिक लाभ के लिए प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के जरिए युवा महिला द्वारा उत्कृष्टता दिखाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल होंगे।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


