भारतीय नौसेना माल्टा नदी में तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘माल्टा अभियान’ का कर रही है आयोजन

about - Part 2840_3.1
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारतीय नौसेना द्वारा तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘माल्टा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। माल्टा नदी के नाम पर किए जा रहे इस अभ्यास का उद्देश्य तटीय समुदायों के साथ बातचीत करके तटीय सुरक्षा पर जागरूकता फैलाना और सुंदरबन डेल्टा जल में नौवहन जटिलताओं को समझना है। इस अभ्यास के तहत माल्टा नदी में सुंदरवन क्षेत्र से हेमनगर तक के लिए दो नौसैनिक नौकाओं को रवाना किया गया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
  • .

2020 EE British Academy Film Awards: जाने किसने जीता कौन-सा अवार्ड, देखें विजेताओं की पूरी सूची

about - Part 2840_5.1
2020 EE British Academy Film Awards (BAFTA): लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित पुरस्कार समारोह में वर्ष 2020 के EE ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) प्रदान किए गए। यह पुरस्कारों का 73 वां संस्करण था जिसमे वर्ष 2019 की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय और विदेशी फिल्मों को अवार्ड दिया गया। इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों जैसे बेस्ट फिल्मआउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म, डाक्यूमेंट्री, एनिमेटेड फिल्म, डायरेक्टर और कई अन्य श्रेणी के विजेताओं को अवार्ड दिया गया।
लीडिंग एक्टर का अवार्ड, जोकर के लिए जोकिन फीनिक्स को दिया गया। सैम मेंडेस की फिल्म “1917” ने बेस्ट फिल्मआउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर , सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड और स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स की श्रेणियों में अवार्ड जीतकर इस सूची में अपना दबदबा बनाया।

यहाँ वर्ष 2020 के EE ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची दी जा रही है:


S.No.
श्रेणी
विजेता
1
बेस्ट
फिल्म
1917
2
आउटस्टैंडिंग
ब्रिटिश फिल्म
1917
3
आउटस्टैंडिंग
डेब्यू बाय ए ब्रिटिश राइटर
, डायरेक्टर ओर प्रोडूसर
मार्क
जेनकिन (राइटर / डायरेक्टर)
, केट बायर्स, लिन वाइट (प्रोडूसर) (मूवी: बैट) 
4
फिल्म
नोट इन द इंग्लिश लैंग्वेज
Parasite
5
डाक्यूमेंट्री
For
Sama
6
एनिमेटेड
फिल्म
Klaus
7
डायरेक्टर
सैम
मेंडेस
(1917)
8
ओरिजिनल
स्क्रीनप्ले
हान
जिन वोन
, बोंग जून हो
(Parasite)
9
अडेपटेड
स्क्रीनप्ले
जोजो
रेबिट
10
लीडिंग
एक्ट्रेस
रेनी
ज़ेल्वेगर
(Judy)
11
लीडिंग
एक्टर
जॉकिन
फोनिक्स
(Joker)
12
सपोर्टिंग
एक्ट्रेस
लौरा
डर्न
(Marriage Story)
13
सपोर्टिंग
एक्टर
ब्रैड
पिट
(Once Upon a Time… in Hollywood)
14
ओरिजिनल
स्कोर
Joker
15
कास्टिंग
Joker
16
सिनेमेटोग्राफी
1917
17
एडिटिंग
LE
MANS ’66
18
प्रोडक्शन
डिज़ाइन
1917
19
कोस्टुम
डिज़ाइन
जैकलीन
दुर्रान
(Little Women)
20
मेक
अप
& हेयर
विवियन
बेकर
, काजु हिरो, ऐनी मॉर्गन (Bombshell)
21
साउंड
1917
22
स्पेशल
विसुअल्स इफेक्ट्स
1917
23
ब्रिटिश
शोर्ट एनिमेशन
Grandad
Was A Romantic
24
ब्रिटिश
शोर्ट फिल्म
Learning
To Skateboard In A Warzone (IF YOU’RE A GIRL)
25
EE
राइजिंग स्टार अवार्ड
माइकल
वार्ड

मुहम्मद तौफीक अलावी बने इराक के नए प्रधानमंत्री

about - Part 2840_7.1
इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह द्वारा मुहम्मद तौफीक अलावी को इराक का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति आदिल अब्दुल-महदी के स्थान पर की गई है जिन्होंने नवंबर 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते अपना इस्तीफा दे दिया था। मोहम्मद अल्लावी, पूर्व पीएम नूरी अल-मलिकी की सरकार में दो बार संचार मंत्री के रूप में कार्य कर चुके है। इसके अलावा 2019 के इराकी प्रोटेस्ट को Tishreen revolution (October revolution) or Iraqi Intifada का नाम दिया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इराक की राजधानी: बगदाद; मुद्रा: इराकी दीनार

विनोद शुक्ल की पुस्तक ने जीता पहला मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार

about - Part 2840_9.1
प्रख्यात हिंदी कवि एवं उपन्यासकार और साहित्य अकादमी से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल को उनकी अनुदित पुस्तक Blue Is Like Blue” के लिए पहला मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया है।

अरविंद कृष्ण मेहरोत्रा और सारा राय द्वारा अंग्रेजी में अनुवाद की गई पुस्तक “ब्लू इज़ लाइक ब्लू” कहानियाँ पर आधारित पुस्तक है। यह पुस्तक आम लोगों और उनके रोजमर्रा के संघर्षों से जुड़ी कहानियों पर हैं। ये पुस्तक हार्पर कॉलिंस इंडिया ट्रांसलेशन्स के तहत हार्पर इंप्रिंट द्वारा प्रकाशित की गई है।

मालदीव राष्ट्रमंडल में शामिल होने वाला बना 54 वां सदस्य

about - Part 2840_11.1
मालदीव 2016 में अंतरराष्ट्रीय संस्था राष्ट्रमंडल से बाहर होने के बाद इसमें शामिल होने वाला 54 वां सदस्य बन गया है। मालदीव, राष्ट्रमंडल में 1 फरवरी की आधी रात को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के ठीक बाद शामिल हो गया है। राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रिका स्कॉटलैंड ने मालदीव के फिर से राष्ट्रमंडल में शामिल होने की घोषणा मालदीव द्वारा राष्ट्रमंडल के मूल्यों और सिद्धांतों को सुनिश्चित करने और अन्य राष्ट्रमंडल सदस्यों से परामर्श के बाद की। मालदीव 1982 में पहली बार राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
मालदीव ने क्यों छोड़ा वैश्विक संगठन?


मालदीव 2016 में राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था। मालदीव अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड और लोकतांत्रिक सुधार पर प्रगति के अभाव को लेकर निलंबित किये जाने की चेतावनी के बाद राष्ट्रमंडल की सदस्यता छोड़ दी थी। मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामिन की अध्यक्षता में देश में व्यवहार को “अन्यायपूर्ण और अनुचित” बताते हुए राष्ट्रमंडल छोड़ने का फैसला किया था।
मालदीव का राष्ट्रमंडल में पुनः प्रवेश:

मालदीव ने अपने लोकतांत्रिक सुधारों की प्रगति और कामकाजी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विकास के साक्ष्य प्रस्तुत किए। राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने 2018 के राष्ट्रपति चुनावों में मिली आश्चर्यजनक जीत के बाद द्वीप राष्ट्र ने लोकतंत्र को काफी प्रोत्साहित किया। सुधार प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के बाद, उन्होंने महासचिव को राष्ट्रमंडल में फिर से शामिल होने का आवेदन दिया। 
राष्ट्रमंडल के राष्ट्राध्यक्षों अनुसार, कोई देश तभी राष्ट्रमंडल का सदस्य बन सकता है, जब उसने राष्ट्रमंडल चार्टर के मूल्यों और सिद्धांतों की सदस्यता ले रखी हो और शांति और समृद्धि को प्रोसाहित करने समेत स्वतंत्र और लोकतांत्रिक समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हो।

वहीदा रहमान को MP के किशोर कुमार सम्मान-2018 से किया जाएगा सम्मानित

about - Part 2840_13.1
जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रहमान को वर्ष 2018 के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार पिछले साल 13 अक्टूबर को दिग्गज गायक एवं लोकप्रिय अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में दिया जाना था, लेकिन उनके स्वास्थ्य के चलते वे पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाई थी, इसलिए आज वे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस सम्मान को प्राप्त करेंगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन

अजय बिसारिया होंगे कनाडा में भारत के अगले उच्चायुक्त

about - Part 2840_15.1
वर्तमान में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह विकास स्वरूप का स्थान लेंगे। विकास स्वरूप अभी विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) पद पर नियुक्त हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

पाकिस्तान ने टिड्डियों के संकट से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल किया घोषित

about - Part 2840_17.1
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने देश में चल रहें टिड्डियों के संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की घोषणा की है। कृषि उत्पादन में देश के मुख्य क्षेत्र पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर फसलों को नष्ट करने वाले टिड्डों की समस्या के कारण यह फैसला किया गया हैं। राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (National Action Plan) को इस संकट से उबरने के लिए लगभग 7.3 बिलियन राशि की आवश्यकता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद;  राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी

शक्तिकांत दास इस वर्ष एशिया प्रशांत रीजन के सर्वश्रेष्ठ बैंकर: द बैंकर मैगज़ीन

about - Part 2840_19.1
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को फाइनेंसियल इंटेलिजेंस मैगज़ीन द बैंकर (The Banker) ने एशिया-प्रशांत रीजन के ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ द ईयर 2020′ पुरस्कार के लिए नामित किया है। यह पुरस्कार बैंकिग नियमों को कड़ा करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए बैंकरों को प्रदान किया जाता है, द बैंकर के अनुसार के उन्होंने “ग्रोथ को प्रोत्साहित किया और अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा प्रबंधन किया” हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

एम अजीत कुमार होंगे CBIC के नए अध्यक्ष, एसीसी ने दी मंजूरी

about - Part 2840_21.1
सरकार ने एम अजीत कुमार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नए अध्यक्ष की तत्काल जिम्मेदारियों में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के राजस्व में वृद्धि करना और केंद्रीय बजट 2020 में किए गए सीमा शुल्क परिवर्तनों को देखना शामिल होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की स्थापना: 1 जनवरी 1964
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

Recent Posts

about - Part 2840_22.1
QR Code
Scan Me