करीना कपूर होंगी puma की नई ब्रांड एंबेसडर

about – Page 2841_3.1
विश्व के सबसे फेमस स्पोर्ट्स ब्रांड PUMA ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाएं जाने का ऐलान किया है। वे स्पोर्ट्स ब्रांड के स्टूडियो कलेक्शन का चेहरा होंगी जिसमें योगा, बैरे और पिलेट्स वर्कआउट जैसे कम तीव्रता वाले ट्रेनिग कपड़ों का कलेक्शन शामिल है। करीना को साइन करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को फिट और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
Puma जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रांड है जो अपने जूते, कपड़े और स्पोर्ट्स एक्सेसरीज़ के डिजाइन और पर्फोमंस के लिए लोकप्रिय है। यह फुटबॉल, रनिंग और ट्रेनिंग, बास्केटबॉल, गोल्फ से लेकर मोटरस्पोर्ट्स तक के विभिन्न खेलों में पर्फोमंस और खेल-प्रेरित जीवन शैली के उत्पाद बनाता है।
बैरे:– जिम या विशेष स्टूडियो में ग्रुप में आयोजित किए जाने वाला शारीरिक व्यायाम है.
पिलेट्स:- शारीरिक फिटनेस सिस्हैटम. 

मिजोरम में शुरू हुआ मिज़ोस का सबसे बड़ा पर्व “चापचार कुट” महोत्सव

about – Page 2841_5.1
मिजोरम में “चापचार कुट” पर्व मनाया जा रहा है। चापचार कुट मिजो समुदाय का सबसे बड़ा और सबसे अधिक खुशी से मनाएं जाने वाला पर्व है। इस पर्व को राज्‍य में सर्वाधिक लोकप्रिय वसंतोत्‍सव भी माना जाता है।चापचार कुट एक वसंत उत्सव है जिसे आमतौर पर झूम खेती के पूरा होने के बाद मार्च में मनाया जाता है। झूम खेती, जिसे स्लैश और बर्न एग्रीकल्चर के रूप में भी जाना जाता है, जिसमे सर्दियों के बाद पौधों और वनस्पतियों को जलाकर साफ करने के बाद भूमि को नई फसल के लिए तैयार किया जाता है। 
इस पर्व की की शुरुआत आइजोल में आयोजित एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमे मिज़ो लोग द्वारा पारंपरिक नृत्य “चेरव” के साथ-साथ अन्य नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मिजोरम के मुख्यमंत्री: पीयू जोरामथांगा.
  • मिजोरम की राजधानी: आइजोल 
  • मिजोरम के राज्यपाल: पी.एस. श्रीधरन पिल्लई.

मध्य प्रदेश में आरंभ हुआ नमस्ते ओरछा महोत्सव

about – Page 2841_7.1
मध्य प्रदेश के निवारी जिले के ओरछा शहर में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्‍सव आरंभ हो गया है। ओरछा अन्‍य ऐतिहासिक स्‍मारकों के साथ-साथ अपने रामराजा मंदिर के लिए भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस महोत्‍सव का उद्देश्य राज्‍य की ऐतिहासिक परम्‍परा, सांस्‍कृतिक विरासत, प्राकृतिक सम्‍पदा, वास्‍तुकला आदि को बढावा देने का अवसर प्रदान करना है।

नमस्ते ओरछा महोत्सव की मुख्य विशेषताएं:
  • नमस्ते ओरछा उत्सव में कला, संगीत, नृत्य, निर्देशित इतिहास पर्यटन और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य दर्शन कराया जाएगा.
  • उत्सव के लिए ग्वालियर से आने-जाने वाले पर्यटकों को विशेष हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जाएंगी.
  • इस महोत्सव में बिजनेस मीट और किसान मेले का भी आयोजन किया जाएगा.
  • इस उत्सव में एक खाद्य और शिल्प बाजार भी होगा जिसमें स्थानीय व्यंजन और क्षेत्र के पारंपरिक हस्तशिल्प भी उपलब्ध होंगे.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ.
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

कुलगाम में असंगठित श्रमिकों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

about – Page 2841_9.1
जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र द्वारा असंगठित श्रमिकों के कौशल विकास पर एक कार्यशाला-व-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। असंगठित श्रमिकों के लिए इस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PMSYM) योजना के तहत किया गया था। यह कार्यशाला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में हिस्से लेने वाले श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम- एसवाईएम) और प्रधानमंत्री लघु व्यपारी मानधन (कर्म योगी) पेंशन योजना (पीएम-एलवीएमवाई) के बारे में जागरूक किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 से निपटने और प्रबंधन पर कार्यशाला का किया आयोजन

about – Page 2841_11.1
नई दिल्ली में राज्य और केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों में कोविड-19 से रोकथाम और ज़रूरी प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नोवेल कोरोनोवायरस से संबंधित स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। इसमें, अस्‍पतालों की तैयारी और गैर-अस्‍पताल प्रबंध, संक्रमण का फैलाव रोकने के ऐहतियाती उपाय, पर्यावरणीय सुरक्षा, जैव-चिकित्‍सकीय कचरे का प्रबंधन और संक्रमण रहित किये जाने,सामुदायिक सम्‍पर्क से जोखि़म की आशंका कम करने और नोवल कोरोना संक्रमण से निपटने के अन्‍य मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया गया।
COVID-19 जरुरी प्रबंधन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान ने किया। इस कार्यशाला में सभी राज्‍यों और रेलवे, रक्षा तथा अर्द्ध सैनिक बलों के अस्‍पतालों के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

साईं ने खेलो इंडिया विमेंस हॉकी लीग के पहले संस्करण के आयोजन की कि घोषणा

about – Page 2841_13.1
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने घोषणा की है कि खेलों इंडिया विमेंस हॉकी लीग अंडर -21 के पहले संस्करण का आयोजन हॉकी इंडिया के साथ मिलकर किया जाएगा। खेलो इंडिया विमेंस हॉकी लीग अंडर -21 का उद्घाटन संस्करण हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किया जाएगा। ये लीग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
इस लीग का पहला चरण नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण बेंगलुरु के एसएआई सेंटर में आयोजित किया जाएगा और लीग का अंतिम चरण भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कैसे होगी खेलों इंडिया विमेंस हॉकी लीग अंडर -21:-

इस लीग के पहले सीजन में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 14 टीमों को सात टीमों के पूल में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम दोनों चरणों में कुल छह मैच खेलेगी।

अब फिलीपीन करेगा बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप की मेजबानी

about – Page 2841_15.1
इस साल की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप फिलीपीन की राजधानी मनीला में आयोजित की जाएगी। बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप को पहले चीन के वुहान में आयोजित किया जाना था। चीन में बढ़ते नोवेल कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण इस चैंपियनशिप को वुहान के बजाय मनीला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
हाल के हफ्तों में नॉवेल कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से दुनिया भर में बैडमिंटन के कई टूर्नामेंटों का स्थान बदल दिया गया है, या उन्हें  स्थगित अथवा रदद किया जा चुका है।

जनेज़ जानसा बने स्लोवेनिया के नए प्रधानमंत्री

about – Page 2841_17.1
स्लोवेनियाई डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जनेज़ जानसा को स्लोवेनिया का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। वह कार्यवाहक प्रधान मंत्री मार्जन सरेक का स्थान लेंगे, जिन्होंने जनवरी 2020 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्लोवेनिया की संसद द्वारा जनेजा जानसा को देश का नया प्रधान मंत्री चुना गया है। इससे पहले जानसा दो बार 2004 से 2008 और 2012 से 2013 तक स्लोवेनियाई सरकार का नेतृत्व कर चुके है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्लोवेनिया के राष्ट्रपति: बोरुत पहोर.
  • स्लोवेनिया की राजधानी: जुब्लजाना (Ljubljana)
  • स्लोवेनिया की मुद्रा: यूरो
  • .

इस साल कोच्चि में आयोजित किया जाएगा चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्‍सव

about – Page 2841_19.1
इस वर्ष होने वाले वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का चौथा संस्करण 16 से 20 मई तक केरल के कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का विषय “Ayurveda Medical Tourism: Actualizing India’s credibility” (आयुर्वेद चिकित्सा पर्यटन: भारत की साख बनाना) है। इस महोत्सव का आयोजन सेंटर फॉर इनोवेशन इन साइंस एंड सोशल एक्शन (CISSA) द्वारा किया जा रहा है।
यह दुनिया भर में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा आयुर्वेदिक महोत्सव है। महोत्‍सव में 5,000 से अधिक अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि हिस्‍सा लेंगे, जबकि इसमें 500 से अधिक स्‍टाल लगाए जाएंगे जिनमें आयुर्वेदिक औषधियां और जड़ी-बूटी आदि प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही पंचकर्म पर एक कार्यशाला भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महोत्सव में कायाकल्प चिकित्सा (rejuvenation therapy) देने वाले आयुर्वेद पर्यटक केंद्र और स्पा और उनके संभावित उपचारात्मक पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। GAF-2020 आयुर्वेद के माध्यम से दुनिया में लोगों को सेवा देने वालों को एक साथ लाएगा, और यह आयुर्वेद पसंद करने वालों का पसंदीदा मंच भी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष) के राज्य मंत्री: श्रीपाद येसो नाइक.

सेबी ने मोबाइल ऐप “Sebi SCORES” की लॉन्च, निवेशक ऑनलाइन कर सकते है शिकायत

about – Page 2841_21.1
बाजार नियामक संस्था सेबी ने निवेशकों की शिकायत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेबी शिकायत निपटान प्रणाली मोबाइल एप्लिकेशन Sebi SCORES‘ लॉन्च की है। “SCORES” मोबाइल ऐप से निवेशकों के लिए सेबी में शिकायतों को दर्ज करना आसान हो, क्योंकि अब वह अपने स्मार्टफोन पर SCORES के इस्तेमाल से अपनी शिकायतें दर्ज करा में सक्षम होंगे।
ये मोबाइल ऐप अब निवेशकों को सेबी में खुद से पत्र लिखकर शिकायत भेजने के बजाय SCORES पर ही शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करेगी। SCORES निवेशक लिस्टेड कंपनियों, रजिस्टर्ड इंटरमीडियरीज और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ सेबी से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का एक मंच है। सेबी के मानदंडों के अनुसार, जिन संस्थाओं के खिलाफ शिकायतें की जाती हैं, उन्हें शिकायत मिलने के 30 दिनों के अन्दर सेबी को कार्रवाई रिपोर्ट भेजनी होती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सेबी के अध्यक्ष: अजय त्यागी; मुख्यालय: मुंबई.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF