नई दिल्ली में भारतीय वस्‍त्र एवं शिल्‍प के लिए उभरते अवसरों पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

about - Part 2819_3.1
नई दिल्ली में ‘भारतीय वस्‍त्र एवं शिल्‍प के लिए उभरते अवसर’ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा एवं महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने की। इस संगोष्‍ठी में वाणिज्‍य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों, निर्यात संवर्धन परिषद (Export Promotion Council – EPCs) के प्रतिनिधियों, खरीदारी करने वाले कार्यालयों एवं खरीदारी करने वाले एजेंटों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने चीन में फैले ‘कोरोना वायरस” के वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर उपलब्ध व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करने के लिए संगोष्ठी में भाग लिया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने बढ़ती घरेलू क्षमताओं के साथ-साथ वर्तमान अवसरों के विविधीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भारत को वस्त्र क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर भी जोर दिया।
इस संगोष्ठी का आयोजन भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तत्वावधान में एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स द्वारा किया गया।

अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस: 20 फरवरी

about - Part 2819_5.1
अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना 34 वां स्थापना दिवस मना रहा है। अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था, जिसे 20 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अरुणाचल प्रदेश के 34 वें स्‍थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए राज्य के दौरे पर है। जहां उन्होंने राज्य पुलिस के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही अमित शाह ने औद्योगिक निवेश नीति, 2020 की भी शुरूआत और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित जोरम कोलोरियांग रोड का उद्घाटन किया।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू

नीति आयोग ने एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स उद्योग पर बैठक का किया आयोजन

about - Part 2819_7.1
राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (National Institution for Transforming India – नीति आयोग) द्वारा एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स (API) इंडस्ट्री पर एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में API उद्योग में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई।



बैठक की मुख्य बाते:

बैठक के दौरान, फार्मास्यूटिकल्स विभाग (DoP) द्वारा एपीआई उद्योग के इतिहास एवं वर्तमान स्थिति और इसके सामने आने वाली चुनौतियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति पेश की गई। साथ ही इसमें उन उपलब्ध विकल्पों का भी प्रदर्शन किया, जो भारत को की-स्टार्टिंग मटीरियल्स, इंटरमीडिएट और एक्टिव फ़ार्मास्युटिकलसूट्स (एपीआई) का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना सकते हैं। इसके अलावा बैठक में देश में बल्क ड्रग पार्कों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में किए गए प्रयासों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के भागीदार:

नीति आयोग द्वारा आयोजित इस बैठक में फार्मा उद्योग विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, रसायन और पेट्रो रसायन विभाग, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, रसायन और पेट्रो रसायन विभाग और व्यय विभाग के प्रतिनिधियों ने एपीआई उद्योग में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए शिरकत की।

गुजरात सरकार और SBI ने एमएसएमई को जल्दी ऋण की सुविधा देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2819_9.1
गुजरात सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ MSME क्षेत्र के उद्यमियों को आसान और जल्दी ऋण मंजूरी देने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बैंक आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर ही परियोजना को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी देगा। स्टार्ट-अप, एमएसएमई पोर्टल या स्थानीय नोडल एजेंसियों में आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई ने गुजरात में एमएसएमई उद्यमियों की अधिक वृद्धि दर को देखते हुए मदद करने का फैसला किया। गुजरात सरकार ने घोषणा की कि एमएसएमई इकाइयों को पहले तीन वर्षों के लिए मंजूरी लेने से छूट दी गई है, और वे राज्य की नोडल एजेंसी को आशय घोषणा पत्र प्रस्तुत करके पावती प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अपना संचालन शुरू कर सकते हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

त्रिपुरा में “रन फॉर इंडिया टी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

about - Part 2819_11.1
त्रिपुरा में भारतीय चाय बोर्ड ने त्रिपुरा चाय विकास निगम (Tripura Tea Development Corporation – TTDCके सहयोग से “Run for India Tea” का आयोजन किया। यह आयोजन त्रिपुरा की चाय के साथ देशभर की चाय को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने एवं राज्य के चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। TTDC राज्‍य में उचित दर की सभी दुकानों में चाय की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।
“रन फॉर इंडिया टी” कार्यक्रम के बाद रंगारंग झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में चाय बागानों में काम करने वाले कामगारों ने पारंपरिक पोशाक पहने हुए हिस्सा लिया।
त्रिपुरा में 6,885 हेक्टेयर भूमि पर चाय की खेती की जाती है, जिसमें 58 चालू चाय बागान हैं, जिनमें से 42 बागानों का स्वामित्व निजी हाथों में है और तीन त्रिपुरा चाय विकास निगम (टीटीडीसी) द्वारा चलाए जाते हैं, जबकि 13 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

भारत को मिली 2022 के AFC महिला एशियाई कप की मेजबानी

about - Part 2819_13.1
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने मलेशिया के कुआलालंपुर में घोषणा की है कि भारत साल 2022 में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के महिला एशियाई कप की मेजबानी करेगा। एएफसी महिला फुटबॉल समिति ने चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान को छोड़ भारत का मेजबानी के लिए चयन किया, समिति द्वारा बताया कि इस साल के अंत में भारत को फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आयोजन करना है, जिसे भारत को आयोजन का अनुभव हो जाएगा।
नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम, अहमदाबाद का ट्रांस स्टैडिया एरिना और गोवा का फतोर्डा स्टेडियम का चयन 2022 महिला एशियन कप के विस्तारित मैचों की मेजबानी के लिए किया गया है, जिसमें इस बार आठ के बजाय 12 टीमें होंगी। भारत ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी 1979 में की, जब इसका आयोजन एशियाई महिला फुटबॉल परिसंघ (Asian Ladies Football Confederation – ALFC) द्वारा किया गया था, जो एक अलग निकाय था और जबकि 1986 में यह AFC का हिस्सा बना।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIFF के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
  • AIFF की स्थापना: 23 जून 1937
  • AIFF फीफा में 1948 में शामिल हुआ था।
  • AIFF का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

      ढाका में भारतीय रक्षा उपकरणों पर सेमिनार का हुआ आयोजन

      about - Part 2819_15.1
      बांग्लादेश के ढाका मे भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतीय रक्षा उपकरणों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कुल 12 भारतीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग को आगे ले जाना है।
      साथ ही इस संगोष्ठी में भारत की रक्षा निर्माताओं कंपनियों को बांग्लादेश के साथ साझेदारी बनाने का एक शानदार मौका मिला।’

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका
      • बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त: रीवा गांगुली दास

      जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए “बेजोस अर्थ फंड” की कि शुरुआत

      about - Part 2819_17.1
      अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए “बेजोस अर्थ फंड” शुरू करने का ऐलान किया है। इस फंड के जरिए जेफ बेजोस, जलवायु परिवर्तन से लड़ने और दुनिया के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए 10 बिलियन डॉलर की राशि देंने के लिए प्रतिबद्ध है। बेजोस अर्थ फंड, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने के लिए, जलवायु वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों को दिया जाएगा।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • अमेज़न की स्थापना 5 जुलाई 1994 में हुई थी।
      • मुख्यालय: वाशिंगटन, अमेरिका
      • .

      नेपाल में बनाया गया 70 वां राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

      about - Part 2819_19.1
      नेपाल सरकार ने 19 फरवरी को अपना 70 वां राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया है। नेपाल 104 साल के तानाशाह राणा शासन के खत्म होने के बाद मिली आजादी के उपलक्ष्य में हर साल फाल्गुन के 7 वे दिन राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाता है। विक्रम सांबत 2007 में इसी दिन पहाड़ी राष्ट्र ने करीब सौ सालों तक चले निरंकुश शासन व्यवस्था के समाप्त होने पर लोकतंत्र की स्थापना की थी।
      प्रधानमंत्री ओली ने लोकतंत्र के संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नेपाली सेना की एक टुकड़ी द्वारा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक झांकियां भी प्रदर्शित की गई।

      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली
      • नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी
      • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया
      • .

      केंद्र सरकार अप्रैल तक केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण का करेगी गठन

      about - Part 2819_21.1
      इस साल अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) का गठन कर दिया जाएगा। CCPA का गठन उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किया जाएगा, जो उपभोक्‍ता अधिकारों, अनुचित व्‍यापार व्‍यवहारों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों की देख-रेख करेगा और नकली तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाएगा। CCPA के तत्‍वावधान में एक प्रकोष्‍ठ बनाया जाएगा, उपभोक्‍ता अधिकारों, अनुचित कारोबारी तौर-तरीकों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों की जांच-पड़ताल करेगा
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय: रामविलास पासवान.

      Recent Posts

      about - Part 2819_22.1
      QR Code
      Scan Me