टाइगर वुड्स को 2021 के वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

about - Part 2796_3.1
अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को साल 2021 के वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए चुना जाएगा। वुड्स का चयन इस महीने चुने गए 10 फाइनलिस्टों में से 2021 के लिए किया गया है। उनके द्वारा दुनिया भर में जीते गए रिकॉर्ड 93 खिताब में 82 अमेरिकी वीजीए टूर खिताब शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में मास्टर्स में अपना 15 वां प्रमुख खिताब जीता था।
वुड्स ने तीन बार कैरियर ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया हैं और 2000-01 में “टाइगर स्लैम” का टाइटल हासिल किया जब वह बॉबी जोन्स के बाद एक ही समय में सभी चार प्रमुख चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पहले गोल्फर बने थे। साल 2021 के हॉल का चयन 20 सदस्यीय पैनल समिति किया गया।

अमिताभ बच्चन बने IDFC FIRST बैंक के पहले ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2796_5.1
IDFC FIRST बैंक ने अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही अमिताभ बच्चन इस बैंक के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
IDFC FIRST बैंक अपने ग्राहकों को बचत एवं चालू खाता, एनआरआई खाते, सैलरी खाते से लेकर होम और पर्सनल ऋण, छोटे कारोबार ऋण सहित कई अन्य सेवाएं मुहैया कराता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IDFC FIRST बैंक के एमडी और सीईओ: वी वैद्यनाथन; मुख्यालय: मुंबई.
  • IDFC FIRST बैंक की स्थापना 2015 में हुई थी.

आईआईटी मंडी में स्थापित किया जाएगा “प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र”

about - Part 2796_7.1
मंडी का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बहुविषयक साइबर-फिजिकल प्रणालियो के राष्ट्रीय मिशन (National Mission on Interdisciplinary Cyber-Physical Systems – NM-ICPS)) के तहत प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र (Technology Innovation Hub) की स्थापित करेगा। प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा आईआईटी मंडी को दी जाने वाली 7.25 करोड़ रुपये वित्तीय सहायता से की जाएगी।
प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र के माध्यम से आईआईटी मंडी में ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (एचसीआई) अनुसंधान कार्यक्रम, डिजाइन और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी (इंटरफेस) के विकास पर ध्यान केंद्रित होंगे। साथ ही इसमें मनुष्यों (यूजर्स) और कंप्यूटरों के बीच बातचीत का अध्ययन भी किया जाएगा। TIH मानव संसाधन और कौशल विकास, उद्यमशीलता और अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ सहयोग पर भी फोकस होगा।
इसके अलावा यह केंद्र नुसंधान एवं विकास तथा अन्य संगठनों में समाधान विकास के संबंध में अकादमिक संस्थानों, उद्योग, केन्द्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को जोड़ेगा। साथ ही ये केंद्र स्कूलों, कॉलेजों और उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों को लक्षित क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नवाचार मंच के साथ-साथ सुविधा भी प्रदान करेगा।

जल प्रबंधन प्रक्रियाओं में सुधार लाने के लिए HP ने वर्ल्ड बैंक के साथ किया ऋण समझौता

about - Part 2796_9.1
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण समझौता किया हैं। इस ऋण समझौते का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की 428 ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन प्रक्रियाओं में सुधार लाना और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है।
कैसा होगा 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण समझौता:
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ल्ड बैंक के साथ 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस ऋण की राशि इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) द्वारा मुहैया कराई जाएगी। इस समझौते के तहत यह ऋण राशि 14.5 वर्ष के लिए होगी, जिसमें 5 वर्षों की छूट अवधि भी शामिल है।
क्या होगा हिमाचल प्रदेश में कार्यान्वित की जाने वाली परियोजना से:-

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में स्रोत स्थिरता और जलवायु लचीली वर्षा-आधारित कृषि के लिए एकीकृत परियोजना को लागू करेगी। यह परियोजना 10 जिलों की 428 ग्राम पंचायतों में लागू की जाएगी, जिससे 4,00,000 से अधिक छोटे किसानों, महिलाओं और देहाती समुदायों को लाभ होगा। इस परियोजना से जंगलों, चरागाहों और घास के मैदानों में अपस्ट्रीम जल स्रोतों में सुधार होने की संभावना है। साथ ही इस परियोजना से टिकाऊ कृषि के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
परियोजना के तहत जल गुणवत्ता और मात्रा की निगरानी के लिए हाइड्रोलॉजिकल निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये पानी की गुणवत्ता और मात्रा की उचित निगरानी अधिक समग्र कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट (कैट) योजनाओं को सुनिश्चित करेगी जो स्रोत स्थिरता, कार्बन अनुक्रम और जल की गुणवत्ता पर आधारित हैं। साथ ही इससे बेहतर भूमि उपयोग और कृषि निवेशों के माध्यम से भविष्य के जल के लिए बजट की नींव रखने में भी सहायता मिलेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास; मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी.
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

CSIR की प्रयोगशाला ने जाली पासपोर्ट और दस्तावेजों की जाँच के लिए खोजी नई इंक

about - Part 2796_11.1
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला द्वारा एक “BI-Luminescent Security Ink” तैयार की गई है। CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला द्वारा नई इंक दो रंगों में तैयार की गई है: यह इंक 365 नैनो मीटर (nm) और 254 एनएम स्रोतों द्वारा प्रकाशित किए जाने पर लाल और हरे रंगों में चमकती है ।


About the “Bi-Luminescent Security Ink”:

CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला द्वारा विकसित की गई “Bi-Luminescent Security Ink” का इस्तेमाल पहचान पत्र, पासपोर्ट, सबूतों के लेबल के साथ छेड़छाड़, सरकारी दस्तावेजों आदि की वैधता निर्धारित करने के लिए किया जा सकता है।

एसबीआई ने अपने सभी बचत बैंक खातों से न्यूनतम बैलेंस चार्ज को हटाने की कि घोषणा

about - Part 2796_13.1
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सभी savings bank accounts यानि बचत बैंक खातों पर प्रतिमाह न्यूनतम बैलेंस (minimum balance charges) न रखने पर लगने वाले चार्जेस को हटा लिया है। वर्तमान में एसबीआई में कुल 44.51 करोड़ बचत बैंक खातें है जिन पर प्रतिमाह औसत बैलेंस (Average Monthly Balance) नहीं रखने पर लगाए जाने वाले शुल्क को माफ कर दिया गया है। इससे पहले, एसबीआई मेट्रो, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमशः 3000 रुपये, 2000 रुपये और 1000 रुपये के खातों पर प्रतिमाह औसत बैलेंस मेन्टेन नहीं किए जाने पर टैक्स के साथ 5 से 15 रुपये का जुर्माना लगा रहा था। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रतिमाह औसत बैलेंस चार्जेस हटाने के अलावा एसएमएस पर लगने वाले शुल्क भी माफ कर दिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.

एसबीआई यस बैंक के 7250 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने को हुआ तैयार

about - Part 2796_15.1
भारतीय स्टेट बैंक ने नगदी समस्या से जूझ रहे यस बैंक के 7250 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने की घोषणा की है। यह खरीद रिजर्व बैंक द्वारा तैयार यस बैंक की पुनर्गठन योजना के मसौदे के अनुसार की जाएगी। SBI, यस बैंक के 725 करोड़ शेयर 10 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदेगा। इस सौदे के बाद, यस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हिस्‍सेदारी 49 फीसदी हो जाएगी।
रिजर्व बैंक द्वारा यस बैंक के लिए तैयार की गई पुनर्गठन योजना के अनुसार, एसबीआई को कहा गया है कि उसकी रणनीतिक निवेशक की शेयरधारिता 49% से अधिक नहीं होगी और निवेश की तारीख के बाद से 3 साल की न्यूनतम अवधि में शेयरों को 26% से कम नहीं किया जा सकेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एमडी: रवनीत गिल; मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

    जापान की Hakuhodo ने भारत की AdGlobal360 कंपनी का किया अधिग्रहण

    about - Part 2796_17.1
    भारत की MarTech कंपनी, AdGlobal360 का जापानी कंपनी Hakuhodo Inc द्वारा अघोषित राशि पर अधिग्रहण किया गया है। Adglobal360 का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है, जो भारत की सबसे तेजी से ग्रोथ करने MarTech कंपनी है। MarTech कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों को डिजिटल समाधान के साथ एंड टू एंड की सुविधा प्रदान की जाती है।
    हकुहोडो इंक जापान की दूसरी सबसे बड़ी विज्ञापन कंपनी है जिसकी स्थापना 1895 में हुई थी। यह एक एकीकृत विज्ञापन और संचार एजेंसी है जो 17 देशों और कई अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में फैली हुई है। हकुहोडो, भारत में  कौशल सेट की संरचना एकीकृत करके ग्राहकों को संचार और व्यावसायिक समाधान प्रदान करता है।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • AdGlobal360 के सीईओ: राकेश यादव.
    • हाकुहोडो (Hakuhodo) इंटरनेशनल के अध्यक्ष: Nobuaki Kondo.
    • .

    सरकार देश के लगभग हर विकास खंड में खोलेगी कम से कम एक PMBJP केंद्र

    about - Part 2796_19.1
    केंद्र सरकार देश के प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्र को चलाने की योजना बना रही है। इन योजनाओं का वर्ष 2020 के अंत तक सफलतापूर्वक निष्पादित किया जाना है। ये घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आयोजित जनऔषधि दिवस समारोह में की।
    जनऔषधि केंद्र देश के 700 जिलों में लगभग 6,200 आउटलेट्स के साथ दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फार्मा श्रृंखला है। यह स्थायी और नियमित आय सहित स्वरोजगार का एक अच्छा स्रोत भी प्रदान करता है। भारत सरकार द्वारा लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (PMBJP) केन्द्रों की शुरुआत की गई थी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्म.

    इस साल लेह में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

    about - Part 2796_21.1
    इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लद्दाख की राजधानी लेह में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय प्रधान मंत्री योग के कार्यक्रम की अगुवाई करते है, तथा सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित 45 मिनट का योग अभ्यास किया जाता है।
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया को योग के विभिन्न लाभों के बारे में जागरूक करना है। “योग” शब्द संस्कृत से लिया गया है और जिसका अर्थ शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है या एकाग्र होना है। यह प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी।

    Recent Posts

    about - Part 2796_22.1
    QR Code
    Scan Me