ICICI लोम्बार्ड ने “COVID-19 के रोगियों को कवर करने के लिए लॉन्च की पालिसी

about - Part 2786_3.1
निजी क्षेत्र की गैर-जीवन बीमा कंपनी ICICI लोम्बार्ड ने एक साल तक “COVID-19 को कवर” प्रदान करने वाली पालिसी लॉन्च की है। इस पालिसी के अंतर्गत COVID-19 से संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति को बीमा राशि का 100% भुगतान किया जाएगा। यह बीमा पॉलिसी ग्रुप बीमा मोड में लॉन्च की गई है। इस प्लान में चैट के जरिए हेल्थ असिस्टेंस और वर्चुअल असिस्टेंस, एमबुलेंस असिस्टेंस और टेलिकंसल्टेशन का लाभ प्रदान किया जाना शामिल है।
पॉलिसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
  • पॉलिसी का प्रीमियम 149 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमे 25,000 रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी.
  • इस बीमा पॉलिसी में 18-75 वर्ष की आयु के सभी व्यक्तियों को कवर किया जाएगा.
  • पॉलिसी की अवधि 1 वर्ष के लिए सीमित की गई है.
  • इस पॉलिसी में उन लोगों को कवर नहीं किया जाएगा, जो 31 दिसंबर 2019 के बाद विदेश में किसी जगह पर यात्रा करके आए है, जिन लोगो के संक्रमित होने की बहुत आशंका हो, या जिन्हें आशंका के चलते इसके शुरू होने की तारीख से पहले या प्रारंभिक 14-दिनों COVID -19 के कारण क्वारंटाइज़ किया गया हो या COVID-19 का उपचार दिया गया है।
  • ICICI लोम्बार्ड ने पॉलिसी को नैतिकता के आधार पर “निभाए वादे” (वादे रखना) के रूप में पेश किया गया है ताकि वह अपने ग्राहकों के लिए सबसे पहले उद्योग-पहल शुरू कर सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुख्यालय: मुंबई.
  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एमडी और सीईओ: भार्गव दासगुप्ता.

SBI ने लांच की “कोविड -19 इमरजेंसी क्रेडिट लाइन (CECL)”

about - Part 2786_5.1
भारतीय स्टेट बैंक ने एक अतिरिक्त तरलता सुविधा (additional liquidity facility)“कोविड -19 इमरजेंसी क्रेडिट लाइन (CECL)शुरू की है। मौजूदा संकट की स्थिति से निपटने के लिए भारत के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने उधारकर्ताओं के लिए किसी भी प्रकार की लिक्विडिटी में परेशानी न आने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

Covid-19 Emergency Credit Line (CECL) के बारे में:

CECL के साथ, SBI 200 करोड़ रुपये तक के फंड की सुविधा देगा जो 30 जून, 2020 तक उपलब्ध होगा। CECL 12 महीने के डिमांड लोन के रूप में 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलेगा। यह सुविधा उन सभी मानक खातों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्हें 16 मार्च, 2020 तक Special Mention Accounts (SMA) 1 या 2 के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।  CECL सुविधा के तहत, उधारकर्ताओं को 200 करोड़ रुपये तक  के आधार पर कार्यशील पूंजी की सीमा मौजूदा फंड का अधिकतम 10% लाभ उठाने की अनुमति होगी।  

विशेष उल्लेख खातों या Special Mention Accounts (SMA)  1 या 2 के बारे में:

विशेष उल्लेख खाते (SMA) -1 : वे खाते होते हैं, जहां अतिदेय अवधि(overdue period) 31 से 60 दिनों के बीच है, जबकि SMA -2  में अतिदेय अवधि 61 से 90 दिनों के बीच है।




सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे: 

  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955। 

उत्पादन प्रोत्साहन योजना (Production Incentive Scheme) को मिली मंजूरी

about - Part 2786_7.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (Large Scale Electronics Manufacturing) के लिए उत्पादन प्रोत्साहन योजना (Production Incentive Scheme) को मंजूरी दी है। घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और मोबाइल फोन निर्माण में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए, भारत सरकार ने उत्पादन प्रोत्साहन योजना के माध्यम से उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन का प्रस्ताव दिया है। सरकार अगले 5 वर्षों में 25 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए इस क्षेत्र में 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर के माध्यम से विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संशोधित इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर योजना (EMC2.0) को वित्तीय सहायता को भी मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के कुछ अन्य मुख्य अनुमोदन ( key approvals) इस प्रकार हैं:

  • मंत्रिमंडल ने अगले 5 वर्षों के लिए 3,000 करोड़ रुपये के वित्तीय निहितार्थ के साथ कॉमन इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को वित्त देने के लिए बल्क ड्रग पार्क को बढ़ावा देने की योजना को भी मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य भारत में थोक दवाओं की विनिर्माण लागत और थोक दवाओं के लिए अन्य देशों पर इसकी निर्भरता को कम करना है।
  • भारत में की स्टार्टिंग मटेरियल / ड्रग इंटरमीडिएट और एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs)) के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए, कैबिनेट ने अगले 8 वर्षों के लिए 6,940 करोड़ रुपये के वित्तीय निहितार्थ उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।
  • माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर बोझ को कम करने के लिए, कैबिनेट ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के घटक आयुष्मान भारत के आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AYUSH Health and Wellness Centres) को शामिल करने की मंजूरी दी है।

SIDBI लांच करेगा ‘स्वावलंबन एक्सप्रेस’ स्पेशल ट्रेन

about - Part 2786_9.1

लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने अपने मिशन स्वावलंबन के तहत नवोदित उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए 05 जून, 2020 को एक विशेष ट्रेन ‘स्वावलंबन एक्सप्रेस’ शुरू करने का निर्णय लिया है। यह एक इंटर-कनेक्टेड लघु उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा, जिसमें व्यावसायिक आकांक्षी, संरक्षक, विशेषज्ञ और अनुभवी (business aspirants, mentors, experts and experience) सभी शामिल होंगे।

‘स्वावलंबन एक्सप्रेस’ (‘Swavalamban Express’) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ट्रेन 15 दिनों में 11 शहरों का दौरा करेगी और 7000 किमी की यात्रा तय करेगी।
  • उद्यम चलाने के वित्तीय और गैर-वित्तीय पहलुओं के बारे में युवाओं के बीच उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगभग 20 कार्यशालाएं और इंटरैक्शन आयोजित किए जाएंगे।
  • प्रतिभागी व्यक्तियों की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • ट्रेन लखनऊ (उत्तर प्रदेश-यूपी) से शुरू होगी और उसके बाद जम्मू, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता और अंत में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक जाएगी।
  • ट्रेन यात्रा प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी की 2024-25 तक $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के दृष्टिकोण पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।
  • यह भी योजना बनाई है कि 150 से अधिक विशेषज्ञ और संरक्षक अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा करने और मिलने के लिए एक साथ यात्रा करेंगे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • SIDBI का मुख्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
  • SIDBI के अध्यक्ष और एमडी: मोहम्मद मुस्तफा।

शहीद दिवस आज : 23 मार्च

about - Part 2786_11.1
भारत देश में हर साल 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए “शहीद दिवस” मनाया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इस दिन को बहुत सम्मानपूर्वक और  महत्वपूर्ण माना गया है।
इन तीन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को ब्रिटिश सरकार ने 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दे दी। तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को लाहौर षड्यंत्र के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। जिसके चलते, भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु ने हमारे देश के लिए स्वतंत्रता प्राप्ति  के लक्ष्य के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया और राष्ट्रवाद का आदर्श बन गए।
इस दिन, देश भर में, स्कूल और कॉलेज श्रद्धांजलि देने के लिए कविता, भाषण या नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है और साथ ही उन क्रांतिकारियों को सलाम किया जाता है, जिन्होंने अपना सारा जीवन देश को समर्पित कर दिया था।  

Netflix करेगा फिल्म और TV वर्कर्स के लिए $100 मिलियन की मदद

about - Part 2786_13.1
दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग मीडिया सर्विस, Netflix Inc (NFLX.O) ने 100 मिलियन $ का फंड तैयार करने की घोषणा की है। यह फंड फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन पर काम करने वाले उन लोगों की मदद करने के लिए किया गया है, जो कि वैश्विक कोरोनवायरस वायरस के प्रकोप के कारण प्रभावित हुए हैं। इस फंड से   कलाकारों और क्रू मेम्बर्स जैसे इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, ड्राइवर और अन्य दैनिक कर्मचारियों की मदद की जायेगी।
100 मिलियन डॉलर के फंड में से, कंपनी थर्ड पार्टीज  और गैर-लाभकारी संगठनों में $ 15 मिलियन का योगदान देगी जो उन देशों में इमरजेंसी रिलीफ सस्पेंडेड  क्रू और कलाकारों को प्रदान कर रहे थे जहां नेटफ्लिक्स का एक बड़ा प्रोडक्शन बेस है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: रीड हेस्टिंग्स।

महान भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी का निधन

about - Part 2786_15.1
महान भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 36 आधिकारिक मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उनमें से छह में कैप्टेन्स आर्मबैंड के लिए खेले , साथ ही उनहोंने देश के लिए 19 गोल किए। पीके ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 18 दिसंबर, 1955 को ढाका के क्वाडरेंग्युलर कप में सीलोन (अब श्रीलंका) के खिलाफ किया था। उन्होंने पांच गोल किए, जो किसी भारतीय द्वारा अपने पहले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थे, और उन्होंने इसमें देश को जीत दिलाई। उन्होंने 1960 के रोम ओलंपिक में भारत का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने 1-1 से ड्रॉ में एक शानदार फ्रेंच टीम के खिलाफ बराबरी का गोल किया।
Click Here To Get Test Series For RBI Assistant Mains
पीके बनर्जी लगातार तीन एशियाई खेलों 1958 (टोक्यो), 1962 (जकार्ता, जहां भारत ने स्वर्ण जीता) और 1966 (बैंकॉक) का हिस्सा रहे और भारत के लिए सबसे ज्यादा छह गोल करने का रिकॉर्ड (छह) बनाया। पीके 1961 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले फुटबॉलर थे और 1990 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1990 में फीफा फेयरप्ले पुरस्कार और 2004 में फीफा सेंटेनियल ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया था। क्लब लेवल पर एक कोच के रूप में, उन्हें पूर्वी बंगाल के लिए 30 और मोहन बागान के लिए 23 ट्रॉफी जीतीं।

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए मिलने वाले आरक्षण को किया खत्म

about - Part 2786_16.1
उत्तराखंड सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में पदोन्नति के लिए मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर राज्य के जनरल-ओबीसी श्रेणी के सरकारी कर्मचारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर थे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के संबंध में भी आदेश जारी किए गए है।
राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 11 सितंबर, 2019 को पदोन्नति को प्रतिबंध करने के फैसले के तहत ये कदम उठाया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने पदोन्नति पर लगी रोक को भी हटा दिया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघों के संक्षरण के लिए हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है.

    अमेरिकी गायक केनी रोजर्स का निधन

    about - Part 2786_18.1
    अमेरिका के सिंगर केनी रोजर्स जिन्हें दुनिया भर में जो उनकी “द गैम्बलर”, “लेडी”, “ल्यूसिल” और “द आइलैंड इन द स्ट्रीम” जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता था, हाल ही में उनका निधन हो गया। अपने छह दशक लंबे करियर में उन्हें तीन ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    वह एल्बम की बिक्री के मामले में अमेरिका के 10 वें सबसे अधिक बिकने वाले मेल एल्बम कलाकार बन गए हैं। साथ ही उन्हें कंट्री म्यूज़िक हॉल ऑफ़ फ़ेम में भी शामिल किया गया और कंट्री म्यूज़िक एसोसिएशन से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त किया था।

    अब प्रियंका चोपड़ा WHO के साथ मिलकर COVID -19 के बारे में लोगो को करेंगी जागरूक

    about - Part 2786_20.1
    बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब महामारी COVID -19 के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर काम करेंगी। प्रियंका ने अपने फोल्लोवेर्स से कोरोनोवायरस के बारे में जानकारी के भरोसेमंद स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह और इस महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक लाइव पोस्ट भी किया है।
    बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरियों पर इन वीडियो को पोस्ट किया है जहां उन्होंने तुरंत फैलने वाली संक्रामक बीमारी के बारे में प्रामाणिक जानकारी पर भरोसा करने का महत्व बताया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने पिछले 8 दिनों से खुद को आइसोलेशन पर रखा हैं, और इस घातक वायरस को फैलने से निपटने के लिए सभी अनुशंसित सावधानियां बरत रहे हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष: टेड्रोस एडहानॉम.
    • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
    • डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948.

    Recent Posts

    about - Part 2786_21.1
    QR Code
    Scan Me