ओडिशा से राज्यसभा सांसद रहे बसंत दास का निधन

about – Page 2787_3.1
ओडिशा के पूर्व राज्यसभा सदस्य बसंत दास का निधन। वह 1990 से 1996 तक जनता दल के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके अलावा वह 1985 से 1990 तक भवानीपटना नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे थे।

UNODC ने भारत में “लॉकडाउन लर्नर्स” सीरीज़ का किया शुभारंभ

about – Page 2787_5.1
संयुक्‍त राष्‍ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (United Nations Office on Drugs and Crimes) ने अपनी प्रमुख पहल “Education for Justice” के अंतर्गत भारत में ‘लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़’ का शुभारंभ किया है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरिज, भारत में शिक्षकों और छात्रों के साथ ऑनलाइन संवादों करने के लिए शुरू की है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़, COVID -19 के कारण सतत विकास लक्ष्य, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं पर पड़ने वाले प्रभाव पर जोर देने के लिए आरंभ की गई है। 
लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़ छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगी, जहां वे गतिविधियों के माध्यम से मेंटरशिप और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, और साथ ही अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करके जागरूकता फैलाने और इन समस्याओं को दूर करने के लिए अपने विचारों और समाधानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कमजोर वर्ग की समस्याओं के साथ-साथ उभरते मुद्दों जैसे लिंग आधारित हिंसा, फेक न्यूज, साइबर अपराध, भेदभाव, भ्रष्टाचार आदि के बारे में छात्रों को जागरूक करना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ड्रग्स और अपराधों पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के महानिदेशक: घड़ा फथी वाले.

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने व्यापार संवर्धन पर वेबिनार का किया आयोजन

about – Page 2787_7.1
बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग और भारतीय-बांग्लादेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (IBCCI) ने संयुक्त रूप से व्यापार संवर्धन पर एक वेबिनार का आयोजन किया। बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने भारत और बांग्लादेश के कारोबार जगत के प्रतिनिधियों से दुनिया में कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न हुए आर्थिक परिदृश्य के लिए नए विचारों को साझा करने का आह्वान किया।
वेबिनार के दौरान, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त ने सभी प्रतिभागियों से COVID-19 महामारी के कारण दोनों देशों के व्यवसायों के बीच आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। इस वेबिनार में दोनों देशों के उद्योग के जगत के कई प्रतिनिधियों Pran Group, Iffad Group, Indofil एवं CEAT ने हिस्सा लिया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

एनबीटी और फिक्की ने कोविड के बाद के प्रकाशन परिदृश्य पर वेबिनार का किया आयोजन

about – Page 2787_9.1
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने नई दिल्ली में कोविड के बाद के प्रकाशन परिदृश्य पर एक वेबिनार का आयोजन किया है। यह वेबिनार विश्‍व पुस्‍तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था और जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी हिस्सा लिया। वेबिनार में अपने संबोधन के दौरान, मंत्री ने देश में अध्‍ययन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को यह विश्वास दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि किताबें उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं।
नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत, कोरोना के पश्‍चात सभी आयु-समूहों के पाठकों की जरूरतों के लिए उपयुक्‍त अध्ययन सामग्री प्रदान करने के लिए पुस्तकों की एक श्रृंखला के प्रकाशन की योजना बना रहा है। इस प्रकाशन श्रृंखला का नाम “कोरोना स्टडीज़ सीरीज़” है। पहली ‘ई-संस्करण उप-श्रृंखला ‘साइको-सोशल इम्पैक्ट ऑफ कोरोना पैन्डेमिक एंड द वेज़ टू कॉप’ शीर्षक के साथ प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा एनबीटी बच्चों के लिए “हमारे कोरोना वारियर्स” पर आधारित पुस्तकों की योजना पर भी काम कर रहा है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के अध्यक्ष: प्रो गोविंद प्रसाद शर्मा
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

जानी-मानी रंगमंच कलाकार उषा गांगुली का निधन

about – Page 2787_11.1
जानी-मानी रंगमंच निर्देशक, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता उषा गांगुली का निधन। उन्हें 1998 में निर्देशन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गुडिया घर नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित भी किया गया था। उन्हें 1970 और 1980 के दशक में पश्चिम बंगाल में हिंदी थिएटर का जनक माना जाता है।

भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब का हुआ शुभारंभ

about – Page 2787_13.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से COVID-19 नमूनों को इकठ्ठा करने वाली भारत की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की है। भारत की पहली COVID-19 नमूनों को एकत्र करने वाली मोबाइल लैब का नाम “Mobile BSL-3 VRDL Lab” रखा गया है।
“Mobile BSL-3 VRDL Lab” के बारे में:

मोबाइल BSL-3 VRDL लैब भारत की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब है। इस COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और ESIC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, हैदराबाद द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। इस मोबाइल लैब सुविधा से एक दिन में 1,000 से ज्यादा नमूनों का परिक्षण किया जा सकता है। इससे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश की क्षमता बढ़ेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.

J&K राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ‘Serve-the-Seniors Initiative’ हेल्पलाइन सेवा की शुरू

about – Page 2787_15.1
जम्मू और कश्मीर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JKSLSA) ने ‘Serve-the-Seniors Initiative’ के तहत एक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य, अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की मदद करना जो इस संकट की इस घड़ी में दवा, किराने का सामान और अन्य जरुरी वस्तुए लाने में असमर्थ हैं। यह पहल संरक्षक-इन-चीफ न्यायमूर्ति गीता मित्तल और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के मार्गदर्शन में काम करेगी।
इन हेल्पलाइन नंबर से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। यह पहल COVID-19 के कारण लगे लॉकडाउन से दुगनी कठिनाईयों का सामना कर रहे बुजुर्गो को  ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है क्योंकि इस उन्हें न केवल बुढ़ापे के चलते वायरस से जल्दी संक्रमित होने का खतरा हैं, बल्कि किराने के सामान और दवाओं की तरह अपनी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों का प्रबंध करने के लिए भी अधिक कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू
  • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर: राधा कृष्ण माथुर.

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर शुरू किया गया #MyBookMyFriend अभियान

about – Page 2787_17.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने “#MyBookMyFriend” नामक एक नया अभियान शुरू किया है। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर “#MyBookMyFriend” अभियान शुरू किया गया है।  मंत्री ने पुस्तकों के महत्व के बारे में बताते हुए, सभी छात्रों से लॉकडाउन के दौरान पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा अपनी मनपसंद किताबें पढ़ने का भी आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया पर #MyBookMyFriend के जरिए उस पुस्तक को साझा करने की भी अपील की जिसे वे इस समय पढ़ रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

वर्ल्ड गेम्स के 2022 संस्करण का नया लोगो किया गया जारी

about – Page 2787_19.1
अमेरिका के बर्मिंघम, अलाबामा में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गेम्स के 11 वें संस्करण को कोरोनावायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित करने के बाद इसके नए लोगो और टाइटल का अनावरण किया गया है। वर्ल्ड गेम्स को पहले जुलाई 2021 में आयोजित किया जाना था, लेकिन अब ये 7 से 17 जुलाई, 2022 तक आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा, वर्ल्ड गेम्स 2021 बर्मिंघम का नाम बदलकर वर्ल्ड गेम्स 2022 बर्मिंघम कर दिया गया है। वर्ल्ड गेम्स का पहली बार आयोजन 1981 में सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंटरनेशनल वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • इंटरनेशनल वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष: जोस पेरुरेनालोपेज़.
  • इंटरनेशनल वर्ल्ड गेम्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): जोआचिम गोसो.

    CSIR-IGIB ने विकसित की कम लागत वाली COVID-19 टेस्ट किट ”Feluda”

    about – Page 2787_21.1 
    वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने मिलकर कम लागत में COVID-19 टेस्ट करने वाली ”Feluda” किट विकसित की है। यह टेस्टिंग किट दो वैज्ञानिकों डॉ. सौविक मैती और डॉ. देवज्योति चक्रवर्ती द्वारा विकसित की गई है।

    इस टेस्टिंग किट से प्राइवेट लैब में RT-PCR टेस्ट के लिए खर्च होने वाले 4,500 रुपये की तुलना में केवल 500 रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस टेस्टिंग किट का नाम महान फिल्मकार सत्यजीत रे की कहानियों में होने वाले जासूसी चरित्र से प्रेरित क्योंकि यह कुछ ही मिनटों में वायरस के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक: शेखर सी. मंडे.
    • इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक: अनुराग अग्रवाल
    • .

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF