सिंगापुर के कैलेडियम इनवेस्टमेंट ने बंधन बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर किया 4.49%

about – Page 2786_3.1
सिंगापुर के कैलेडियम इनवेस्टमेंट ने बंधन बैंक में अपनी हिस्सेदारी को एक प्रतिशत बढाकर 3.39% से  4.49% कर लिया है। इसके साथ अब कैलेडियम इंवेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड के पास अब बंधन बैंक के 7.2 करोड़ शेयर हो गए है।

कैलेडियम इन्वेस्टमेंट ने अपनी हिस्सेदारी जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान सेकेंडरी बाजार परिचालन के माध्यम से बढ़ाई है। इस कदम से बैंक के माइक्रो-लेंडिंग बिजनेस मॉडल में विश्वास दिखा दिया, जिसके कारण दिसंबर 2019 तिमाही में पिछले सालों से बढ़कर में 731 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो दिसंबर 2019 और 2018 की तिमाही में 331 करोड़ रुपये था। 



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल.
  • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष.
  • बंधन बैंक टैगलाइन: आपा भला, सबकी भलाई.

नासा ने COVID-19 से निपटने के लिए हाई-प्रेशर वेंटिलेटर “VITAL” किया विकसित

about – Page 2786_5.1
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने COVID-19 मरीजों का इलाज के लिए VITAL (वेंटीलेटर इंटरवेंशन टेक्नोलॉजी एक्सेसिबल लोकल) नामक एक उच्च दबाव वाला वेंटिलेटर विकसित किया है।

VITAL वेंटिलेटर कम लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे देश में हाल ही में उत्पन्न हुई पारंपरिक वेंटिलेटर की सीमित आपूर्ति की समस्या और अधिक गंभीर COVID-19 लक्षणों वाले रोगियों के लिए जरुरी वेंटिलेटर की समस्या का समाधान हो सकेगा। इस उपकरण ने न्यूयॉर्क में इकन स्कूल ऑफ मेडिसिन के सभी कठिन टेस्टों पास किया है, जो अमेरिका में COVID-19 का एक मुख्य केंद्र है। नासा अब इस वेंटिलेटर को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल करने के प्राधिकरण एफडीए (खाद्य और औषधि प्रशासन) से अनुमति मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन।
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.

मणिपुर सरकार ने खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में बनाया “खोंगजोम दिवस”

about – Page 2786_7.1
मणिपुर सरकार द्वारा थौबल जिले में स्थित खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में “खोंगजोम दिवस” मनाया गया। यह दिन 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध (ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ मणिपुर के लोगों द्वारा लड़ी गई) में बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों की स्मृति में मनाया जाता है।

खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स, एक ऐतिहासिक युद्ध स्मारक स्थल है, जिसमे युद्ध में लड़े सैनिकों की याद में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची तलवार की प्रतिमा है।
एंग्लो-मणिपुरी युद्ध?

एंग्लो-मणिपुर युद्ध 1891 में ब्रिटिश सरकार और मणिपुर राज्य के बीच लड़ा गया था, जो 31 मार्च और 27 अप्रैल के तक चला था, जिसमे ब्रिटिश साम्राज्य की जीत हुई थी और जिसके बाद 22 सितंबर 1891 को मीडिंगंगु चौराचंद को ताज पहनाया गया। यह युद्ध मणिपुर के खोंगजोम की खेबा की पहाड़ियों में लड़ा गया था, जिसमें सैनिकों ने ब्रिटिश पर तीन ओर सिलचर, कोहिमा और म्यांमार के हमला किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह.
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के
    विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित
    विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध
    लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है.

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस: 25 अप्रैल

about – Page 2786_9.1
हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर International Delegate’s Day यानि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र में सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस, सैन फ्रांसिस्को में हुए सम्मेलन के पहले दिन की वर्षगांठ को चिह्नित कने के लिए मनाया जाता है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन की 75 वीं वर्षगांठ है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस का इतिहास:

सैन फ्रांसिस्को में 25 अप्रैल 1945 को पहली बार 50 देशों के प्रतिनिधि इकठ्ठा हुए थे। यह सम्मेलन द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बाद आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य प्रतिनिधियों द्वारा एक संगठन स्थापित करना था, जो विश्व में शांति बहाल करे और युद्ध के बाद के विश्व व्यवस्था पर नियम निर्धारित करे। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2 अप्रैल 2019 को, दुनिया भर में 25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए घोषित किया था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को अंतर्राष्ट्रीय देशों के बीच स्थापित किया गया एक संगठन है
  • .

CISF ने फ़ाइलों के संचालन के लिए लॉन्च की ‘ई-कार्यलय’ ऐप

about – Page 2786_11.1
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force-CISF) ने ‘ई-कार्यलय’ नामक एक ई-ऑफिस एप्लिकेशन लॉन्च की है। यह एप्लिकेशन बिना छुए सीआईएसएफ की फाइलों और दस्तावेजों की आवाजाही को सक्षम बनाने में मदद करेगी है। यह कदम कई व्यक्तियों द्वारा लगातार फाइलों को छूने के कारण कोरोनावायरस संक्रमण होने के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
इस एप्लिकेशन को डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ CISF क्लाउड पर शुरू किया गया है। ऐप का ‘डाक’ या अक्षर प्रबंधन अनुभाग कार्यात्मक पदानुक्रम के विभिन्न स्तरों के बीच सभी प्रकार के संचार की देख-रेख करता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • CISF के महानिदेशक: राजेश रंजन; CISF की स्थापना: 1969.

वोडाफोन आइडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘रिचार्ज साथी’ कार्यक्रम

about – Page 2786_13.1
वोडाफोन आईडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर ‘रिचार्ज साथी’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम से निजी और छोटे व्यवसायों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वोडाफोन आइडिया ज्यादा रीचार्ज के लिए मर्चेंट पार्टनर्स को एक सुनिश्चित कैशबैक भी देगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत, कोई भी पेटीएम ग्राहक पंजीकरण के बाद पेटीएम पर वोडाफोन और आइडिया के रिचार्ज बेच सकेगा। इससे उसे कमीशन के रूप में कुछ राशि अर्जित करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के तहत निजी और छोटे व्यवसाय जैसे फार्मासिस्ट, मिल्क बूथ ऑपरेटर, अखबार विक्रेता और व्यक्तिगत कारोबारी हर महीने लगभग 5,000 तक कमा सकते हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: सतीश कुमार गुप्ता.
  • पेटीएम के संस्थापक: विजय शेखर शर्मा.
  • पेटीएम मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
  • पेटीएम की स्थापना: 2010.

ईरान ने अपने पहले सैन्य उपग्रह “नूर” को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचायां

about – Page 2786_15.1
ईरान ने अपने पहले सैन्य उपग्रह “नूर” को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है। ‘नूर’ उपग्रह अपनी कक्षा में पहुँच चुका है और पृथ्वी की सतह से लगभग 425 किमी ऊपर परिक्रमा कर रहा है।

इस उपग्रह को ईरान के सशस्त्र बलों की शाखा, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स [IRGC] द्वारा लॉन्च किया गया है। नूर उपग्रह को तीन चरण के ठोस और तरल ईंधन के संयोजन द्वारा संचालित रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया ।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान राजधानी: तेहरान; ईरान की मुद्रा: रियाल; ईरान के राष्ट्रपति: हसन रूहानी.

विश्व मलेरिया दिवस: 25 अप्रैल

about – Page 2786_17.1
हर साल 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में मलेरिया के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व मलेरिया दिवस 2020: विषय
विश्व मलेरिया दिवस 2020 का विषय “Zero malaria starts with me” है। डब्ल्यूएचओ ने मलेरिया को खत्म करने और “Zero malaria starts with me” विषय को बढ़ावा देने के लिए आरबीएम के साथ साझेदारी की है। यह राजनीतिक एजेंडे में मलेरिया को सबसे ऊपर रखने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर चलाया जाने वाला  अभियान है, साथ ही जिसका लक्ष्य संसाधनों को जुटाना समुदायों को मलेरिया की रोकथाम और देखभाल के लिए सशक्त बनाना है।


विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास

विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत अफ्रीका मलेरिया दिवस के रूप में हुई थी, जिसे पहली बार साल 2008 में मनाया गया था। मूल रूप से यह मलेरिया के बारे जागरूक करने का एक अवसर है जो 2001 के बाद से अफ्रीकी सरकारों द्वारा मनाया जा रहा था। उन्होंने प्रगति के लक्ष्य को ध्याम में रखते हुए काम किया जिसका उद्देश्य मलेरिया को नियंत्रित करना और अफ्रीकी देशों में इसकी मृत्यु दर को घटाना था।

विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में, 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रायोजित एक बैठक में प्रस्तावित किया गया कि दुनिया भर के देशों में मलेरिया के अस्तित्व की पहचान करने और लोगों में जागरूकता लाने के लिए अफ्रीका मलेरिया दिवस को विश्व मलेरिया दिवस में बदल दिया जाए ताकि मलेरिया जैसे रोग से विश्व स्तर पर लड़ने का प्रयास किया जा सके।

मलेरिया से जुड़े  तथ्य
  • मलेरिया प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होता है।
  • परजीवी को संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों (Anopheles mosquitoes) के काटने के माध्यम से मनुष्यों में हो सकता है जिन्हें ‘मलेरिया वैक्टर’ भी कहा जाता है. जब मच्छर के काटने से परजीवी खून में पंहुच जाता है.
  • मलेरिया एक प्रकार बुखार (febrile illness) है, जिसके लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के 10-15 दिनों बाद दिखाई देते हैं. प्रारंभिक अवस्था में, इसके लक्षण बुखार, सिरदर्द और ठंड लगना हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

एनआईआईटी की सहयोगी कंपनी ने यूएस आधारित एडटेक कंपनी के साथ किया करार

about – Page 2786_19.1
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Information Technology – NIIT) ने घोषणा की कि उसकी अमेरिका स्थित सहयोगी कंपनी ने यूएस-आधारित शिक्षा प्रौद्योगिकी (EdTech) कंपनी के साथ एक प्रबंधित सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी शिक्षा प्रदाताओं को आभासी सेवाएं प्रदान करेगी। समझौते की अवधि 5 वर्ष की होगी। हाल ही में COVID -19 महामारी के कारण और लॉकडाउन के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की मांग में तेजी से उछाल आया है।

क्या है NIIT?

राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIIT) एक प्रमुख कौशल और प्रतिभा विकास संस्थान है जो वैश्विक उद्योग की आवश्यकताओं के लिए जनशक्ति पूल का निर्माण कर रहा है। इस संस्थान की 30 से अधिक देशों में शाखाए है जो व्यक्तियों, उद्यमों और संस्थानों को प्रशिक्षण और विकास समाधान प्रदान करती है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • NIIT का मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
  • NIIT के सीईओ: सर्नेश लल्ला.

ईरान के एलिर्ज़ा फ़िरोज़ा ने बंटर ब्लिट्ज़ कप के फ़ाइनल में मैग्नस कार्लसन को दी मात

about – Page 2786_21.1
16 वर्ष के ईरानी शरणार्थी, एलिर्ज़ा फ़िरोज़ा (Alireza Firouzja) ने बंटर ब्लिट्ज़ कप 2020 के फाइनल में विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर 14,000 डॉलर के पुरस्कार पर कब्ज़ा कर लिया है। मूल रूप से ईरानी फ़िरोज़ा वर्तमान में पेरिस में रह रहे है, और वह अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता को नियंत्रित करने वाली संस्था Fédération Internationale des Échecs (FIDE) से 2700 की रेटिंग तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है। वे वर्ल्ड रैंकिंग में 21 वें स्थान पर है।

Banter Blitz Cup के नियम:

  • नॉकआउट जिसमें हर खिलाड़ी को लाइव रहकर खेलना होता है.
  • प्रत्येक मैच 3 मिनट का होता है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता.
  • यह 16 खेलों में सर्वश्रेष्ठ है, जिसमे पहले को खिलाड़ी 8.5 अंक जीतने होते है. 
  • यदि खिलाड़ी बराबरी पर पहुचता हैं तो वे 3 मिनट में दो मिनी मैच खेलते हैं.
  • और यदि फिर भी नतीजा नहीं आता है तो वे फिर से दो-मिनी-मैच खेलते हैं.
  • यदि तब भी नतीजा नहीं निकलता है तो वे 1-मिनट के गेम पर स्विच करते हैं और विजेता बनने तक जरुरी 2-मिनी-मैच खेलते हैं.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • FIDE मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • FIDE राष्ट्रपति: अर्काडी ड्वोर्कोविच.
  • FIDE स्थापित: 20 जुलाई 1924.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF