ताजिंदर मुखर्जी ने NICL के CMD के रूप में कार्यभार संभाला

about – Page 3420_2.1
ताजिंदर मुखर्जी ने राष्ट्रीय बीमा कंपनी लिमिटेड (NICL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाला है. NICL में शामिल होने से पहले, वह इंडिया एश्योरेंस के महाप्रबंधक और मुख्य हामीदारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थी.
उनके पास बीमा उद्योग में 33 से अधिक वर्षों का अनुभव है, वह यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में डायरेक्ट भर्ती अधिकारी 1983 बैच में शामिल थी.
स्रोत-दि क्विंट

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • NICL का मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है. 

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को कौशल भारत मिशन का ब्रांड एंबेसेडर चुना गया

about – Page 3420_3.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कौशल भारत मिशन को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को ब्रांड एंबेसेडर चुन गया है.
अपनी फिल्म के माध्यम से यह कलाकार भारत के उद्यमियों और कुशल श्रमिकों, विशेष रूप से घरेलू कारीगरों, शिल्पकारों और बुनकरों को सलाम कर रहे हैं.
स्रोत- द इंडियन एक्सप्रेस

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • धर्मेंद्र प्रधान कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री हैं. 

डॉ रघुपति सिंघानिया को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के साथ सम्मानित किया

about – Page 3420_4.1
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक,डॉ रघुपति सिंघानिया को ‘मैक्सिकन ऑर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल’ से सम्मानित किया गया है, यह मेक्सिको सरकार द्वारा गैर-नागरिकों को प्रदान किये जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.
मेक्सिको के 128 वें राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर मेक्सिको के राष्ट्रपति की ओर से भारत के लिए मैक्सिको के राजदूत मेलबा प्रिआ ने डॉ. सिंघानिया को यह पुरस्कार दिया. यह शीर्ष सम्मान डॉ सिंघानिया के अनुकरणीय नेतृत्व, मानवता के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवाएं और भारत और मेक्सिको के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों की मान्यता में है.
स्रोत- बिज़नस स्टैण्डर्ड

कैबिनेट ने ट्रिपल तालाक को एक दंडनीय अपराध बनाने के अध्यादेश को मंजूरी दी

about – Page 3420_5.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ट्रिपल तलाक को दंडनीय अपराध बनाने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष अगस्त में एक फैसले में इसे अवैध और असंवैधानिक घोषित किया था.
इसे लोकसभा ने मंजूरी दे दी थी लेकिन इसे राज्यसभा से मंजूरी नहीं मिली  थी. हालांकि अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है, अभी के लिए, इसे संसद के समक्ष रखा जाना होगा और बिल को अभी भी पारित करने की आवश्यकता होगी. अध्यादेश में विवाह अधिनियम में मुस्लिम महिला संरक्षण अधिकारों के समान प्रावधान होंगे.
स्रोत- न्यूज़ ऑन एयर

जर्मनी ने विश्व की पहली हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन लॉन्च की

about – Page 3420_6.1
जर्मनी ने दुनिया की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू की है, जो कि प्रदूषित करने वाली डीजल ट्रेनों को महंगी लेकिन पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी की संभावना से चुनौती देने की ओर एक शुरुआती कदम है.
फ्रांसीसी ट्रेन निर्माता फर्म अलस्टोम द्वारा दो कोराडीआ आईलिंट ट्रेनों का निर्माण किया गया था. इसने उत्तरी जर्मनी में कक्सहेवन, ब्रेमेरहेवन, ब्रेमर्वोर्डे और बक्सटेहुड के बीच 100 किमी (62 मील) के मार्ग में कार्य शुरू कर दिया है.
स्रोत- दि गार्डियन

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जर्मनी की राजधानी: बर्लिन, मुद्रा: यूरो, चांसलर:एन्जेला मार्केल

वोडाफोन आइडिया बोर्ड ने आदित्य बिड़ला टेलीकॉम के साथ विलय को मंजूरी दी

about – Page 3420_7.1

भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आइडिया सेल्युलर की मूल कंपनी आदित्य बिड़ला टेलीकॉम लिमिटेड (ABTL) के साथ वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के विलय को मंजूरी दे दी hई. विलय को कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अनुमोदित किया गया था.
यह विलय अब राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मंजूरी के अधीन है. आदित्य बिड़ला टेलीकॉम लिमिटेड की टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म सिंधु टावर्स लिमिटेड में 11.15% हिस्सेदारी है. इस विलय के साथ, वोडाफोन आइडिया के पास सिंधु टावर्स में सीधी शेयरहोल्डिंग होगी और यह कॉर्पोरेट संरचना में सरलीकरण के बाद ABTL  द्वारा आयोजित हिस्सेदारी मुद्रीकृत कर सकता है.

स्रोत-दि इकोनॉमिक टाइम्स

बीमा दावों के निपटान में विलंब करने वाले राज्‍यों और बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रस्‍ताव शामिल किया गया

about – Page 3420_8.1
सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना(PMFBY) के अंतर्गत बीमा दावों के निपटान में विलंब करने वाले राज्‍यों और बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाने के प्रस्‍ताव को शामिल किया है. नये दिशा-निर्देशों के अनुसार बीमा कंपनियों को दो महीने की समय सीमा समाप्‍त होने के बाद दावे के निपटान में विलंब के लिए किसानों को 12 प्रतिशत की दर से ब्‍याज देना होगा.

राज्‍य सरकारों को तीन महीने की समय सीमा समाप्‍त होने पर राज्‍यों को मिलने वाली सब्सिडी का 12 प्रतिशत ब्‍याज देना होगा. सरकार ने पायलट आधार पर PMFBY के दायरे में बारहमासी बागवानी फसलों को शामिल करने का भी निर्णय लिया है.

प्रधान मंत्री फासल बीमा योजना की मुख्य विशेषताएं: 
1. इसमें खरीफ की फसल के लिये कुल बीमित राशि का 2% तक का बीमा प्रभार, रबी का 1.5% तक तथा वाणिज्यिक व बागवानी फसलों के लिये बीमित राशि का 5% तक का बीमा प्रभार निश्चित किया गया है।
2.सरकारी सब्सिडी पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है. भले ही शेष प्रीमियम 90% है, यह सरकार द्वारा उठाया जाएगा.
स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस

केंद्रीय गृह सचिव ने सुरक्षा मंजूरी देने के लिए ‘ई-सहज’ पोर्टल लॉन्च किया

about – Page 3420_9.1
केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने सुरक्षा मंजूरी देने के लिए एक ऑनलाइन ‘ई-सहज’ पोर्टल लॉन्च किया. पोर्टल एक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमा करने और समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए सुविधा प्रदान करेगा.
ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत के साथ, प्रक्रिया मानकीकृत हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप एक तेज, पारदर्शी और निगरानी करने में आसान प्रक्रिया होगी. विभिन्न पदाधिकारी ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों तक पहुंच सकते हैं और समय पर निर्णय ले सकते .।

स्रोत- प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB)

भारत ने UKWDP के लिए विश्व बैंक के साथ वित्तपोषण ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये

about – Page 3420_10.1
भारत और विश्व बैंक ने उत्तराखंड वर्कफाॅर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट(UKWDP) के लिए 74 मिलियन अमरीकी डालर के बराबर IBRD क्रेडिट के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए. परियोजना की उद्देशीय प्राथमिकता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रासंगिकता में सुधार करना और उत्तराखंड में अल्पकालिक प्रशिक्षण के माध्यम से श्रम-बाजार-संबंधित श्रमिकों की संख्या में वृद्धि करना है. परियोजना में 5 वर्ष की छूट अवधि और 17 वर्ष की परिपक्वता शामिल है.
परियोजना में तीन घटक हैं:
1.आईटीआई प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रासंगिकता में सुधार; 
2.राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क(NSQE) के तहत प्रमाणित कुशल श्रमिकों की संख्या में वृद्धि – अनुपालन लघु अवधि प्रशिक्षण; तथा 
3. नीति और संस्थागत विकास और परियोजना प्रबंधन. 
स्रोत- प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो(PIB)

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • समीर कुमार खरे वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं. 
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष- जिम योंग किम. 
  • विश्व बैंक का मुख्यालय- वाशिंगटन डी सी. 

प्रधान मंत्री ने वाराणसी में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

about – Page 3420_11.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में आयोजित सार्वजनिक सभा में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधार शिला रखी. उद्घाटन परियोजनाओं में पुरीनी काशी के लिए एकीकृत विद्युत विकास योजना (IPDS); और बीएचयू में एक अटल इनक्यूबेशन सेंटर हैं
जिन परियोजनाओं के लिए आधार शिला रखी गयी थी उनमें से बीएचयू में क्षेत्रीय ओप्थाल्मोलॉजी सेंटर शामिल है. उद्घाटन की गई या जिसके लिए आधारशिला रखी जाने वाली,सभी परियोजनाओं का संचयी मूल्य,550 करोड़ रुपये से अधिक है. 
स्रोत- प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB)

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF