ADB मध्यप्रदेश में सड़को के विकास के लिए देगा 490 मिलियन डॉलर का ऋण

about | - Part 2780_3.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और भारत सरकार ने 490 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। मध्य प्रदेश राज्य में लगभग 1,600 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और जिलों की प्रमुख सड़कों का निर्माण करने के लिए हाइब्रिड-एन्युटी मॉडल (HAM) के माध्यम से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) परियोजना के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पीपीपी मोड के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से अतिरिक्त 286 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया जाएगा। परियोजना के तहत इन सड़कों के विकास से राज्य में ग्रामीण और पेरी-शहरी कनेक्टिविटी में सुधार होगा साथ ही बाजारों और बेहतर सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा।
HAM इंजीनियरिंग, प्रबन्धन और निर्माण-संचालन-हस्तांतरण का संयोजन है। इसमें निजी क्षेत्र के वित्तीय पोषण को प्रोत्साहित करते हुए निजी क्षेत्र को डिजाइन, कार्यान्वयन, और संचालन और रखरखाव के दायित्वों की जिम्मेदारी सौपी जाती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियन डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस, राष्ट्रपति: ताहिको नाकाओ
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

अफगानिस्तान भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता देने वाला बना पहला देश

about | - Part 2780_5.1
इंडियन फार्माकोपिया (Indian Pharmacopoeia) को अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद विनियमन विभाग ने अधिकारिक रूप से चिन्हित किया गया है। इस तरह साथ अफगानिस्तान वाणिज्य विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रयासों के अनुसार आईपी को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।
आईपी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और नियम 1945 के अनुसार मानकों की आधिकारिक मान्यता प्राप्त पुस्तक है। जो भारत में निर्मित और विपणन की जाने वाली दवाओं की पहचान, शुद्धता और शक्ति के संदर्भ में  मानकों को निर्धारित करता है। औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, कानूनी और वैज्ञानिक मानकों को भारतीय भेषज संहिता आयोग (IPC) द्वारा भारतीय फार्माकोपिया (IP) के रूप में निर्धारित किया जाता है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

IPS अधिकारी अतुल कर्णवाल होंगे राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अगले निदेशक

about | - Part 2780_6.1
केंद्र सरकार ने गुजरात कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अतुल कर्णवाल को हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया। वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अपर महानिदेशक के रूप में तैनात हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा रैंकिंग में 108 वें स्थान पर

about | - Part 2780_8.1
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम साल के अंत में जारी फीफा रैंकिंग में 108वें स्थान पर बनी हुई है। भारत को पूरे साल 11 पायदान का नुकसान हुआ । भारत 1187 अंकों के साथ एशियाई देशों में 19वें स्थान पर हैं, जबकि जापान इस सूची में शीर्ष स्थान पर लेकिन विश्व रेंकिंग में 28 वें स्थान पर है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो; स्थापना: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

डोनाल्ड ट्रम्प यूएस इतिहास में महाभियोग चलाए जाने वाले बने तीसरे राष्‍ट्रपति

about | - Part 2780_10.1
डोनाल्ड ट्रम्प अमरीकी इतिहास में तीसरे ऐसे राष्‍ट्रपति बन गए हैं, जिन पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स द्वारा महाभियोग चलाया जाएगा। महाभियोग के कारण सीनेट में इस मामले की सुनवाई होगी, जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि वे राष्‍ट्रपति पद पर बने रहेंगे या नहीं। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले सदन का महाभियोग का पहला आरोप सत्‍ता का दुरुपयोग था, जिसके पक्ष में 230 और विरोध में 197 मत पड़े। हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका के 243 साल के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा पद से नहीं हटाया गया है। इससे पहले केवल दो पूर्व राष्‍ट्रपतियों पर महाभियोग चलाया गया था। 1998 में सदन ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग चलाया जबकि राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन पर 1868 में महाभियोग चलाया गया था।
स्रोत: द हिंदू

मेघालय विधानसभा ने सर्वसम्‍मति से पास किया राज्य ILP

about | - Part 2780_12.1
मेघालय विधानसभा में केंद्र सरकार से राज्‍य में बंगाल ईस्‍टर्न फ्रंटीयर रेग्‍युलेशन, 1873 के अंतर्गत इनर लाइन को लागू करने के सरकारी प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया गया है। आईएलपी के कार्यान्वयन के लिए राज्य के नागरिको की बढ़ती मांग के मद्देनजर प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था। 
इनर लाइन परमिट (ILP) भारत सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है जो भारतीय नागरिक को एक सीमित अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र की आंतरिक यात्रा करने की अनुमति देता है। राज्य के बाहर से आने  वाले भारतीय नागरिकों के लिए संरक्षित राज्य में प्रवेश के लिए ये परमिट लेना अनिवार्य होता है। सरकार द्वारा यह दस्तावेज़ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित क्षेत्रों में सामान्य आवाजाही को नियंत्रण करने का प्रयास है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

ओडिशा में पिनाका रॉकेट के उन्नत संस्करण का किया गया सफल परीक्षण

about | - Part 2780_14.1
ओड़ीसा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली के उन्नत संस्करण दो मिसाइलों का DRDO के प्रूफ और प्रायोगिक स्थापना परीक्षण केंद्र से सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया। पिनाक प्रणाली के मार्क- I की अधिकतम मारक क्षमता 40 किमी जबकि मार्क- II की 75 किमी है और यह 44 सेकेंड में ही एक साथ 12 रॉकेटों को निशाना बना सकती है ।
पिनाका देश में तैयार मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च (एमबीआरएल) प्रणाली है, जिसे भारतीय सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है।  जबकि सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित कार्रवाई मिसाइल (QR-SAM) एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण परिसर में मोबाइल लॉंचर से प्रक्षेपित की गई।
  

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पुर्तगाल ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार शुरू करने की कि घोषणा

about | - Part 2780_16.1
पुर्तगाली प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है। पुर्तगाल प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित होकर गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार देगा। इस पुरस्कार के पहले संस्करण को पशु कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा क्योंकि महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता का पता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार और देखभाल से लगाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पुर्तगाल राजधानी: लिस्बन; पुर्तगाल मुद्रा: यूरो
स्रोत: द हिंदू

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर

about | - Part 2780_18.1
विश्व स्तर पर हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है।  22 दिसंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के  प्रस्ताव 60/209 द्वारा मानव एकता को एकजुटता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकारों के रूप में चिन्हित किया था।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


ये दिवस मनाया जाता हैं-

  • विविधता में एकता दर्शाने के लिए
  • विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए
  • लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए
  • सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए
  • गरीबी ख़त्म करने के नए रास्ते तलाशने के लिए
  • लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

चेन्नई कॉर्पोरेशन ने देश में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल किया शुरू

about | - Part 2780_20.1
चेन्नई कॉर्पोरेशन ने तमिलनाडु में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल “मद्रास वेस्ट एक्सचेंज” (www.madraswasteexchange.com) की शुरुआत की हैं, जिसमे नगरपालिका ठोस अपशिष्ट ऑनलाइन खरीदने और बेचने की सुविधा देगी। पहले इसे तीन महीनों के लिए पायलट परियोजना के तौर पर चलाया जाएगा। लोगो एवं अपशिष्ट पुनर्नवीनीकरण करने वालो की प्रतिक्रिया के आधार पर बाद में वेबसाइट में अधिक सुविधाएँ जोड़ी जाएंगी।
मद्रास वेस्ट एक्सचेंज, वेब पोर्टल और एक एप्लिकेशन है, जिसे स्मार्ट सिटी मिशन अवधारणा के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about | - Part 2780_21.1