ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन

about – Page 2782_3.1
ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड किए जाने वाले सुसमाचार संगीत (gospel) गायक ट्रॉय स्नेड का कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया है। ट्रॉय स्नेड को यूथ फ़ॉर क्राइस्ट के 1999 के एल्बम ‘हायर’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

ट्रॉय स्नेड ने अपने संगीत कैरियर की शुरुआत 1999 में अपने पहले एल्बम ‘कॉल जीसस’ से की थी। उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘कॉल जीसस’ मलाको रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर रिलीज किया था। ग्रैमी के लिए नामांकित होने इस सिंगर के नाम के तहत कई हिट गाने हैं, जिनमे सुसमाचार वर्क इट आउट और माय हार्ट सेज़ यस शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने आरंभ की “जगन्‍ना विद्या दीवेना योजना”

about – Page 2782_5.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने राज्य में ‘जगन्‍ना विद्या दीवेना योजना’ का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत, आगामी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शुल्‍क प्रतिपूर्ति (reimbursement) महाविद्यालयों के खातों के बजाए विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डाली जाएगी।

‘Jagananna Vidya Deevena’ योजना के जुड़े अहम तथ्य:

  • राज्य सरकार आईटीआई, बीटेक, बी फार्मा, एमबीए, एमसीए और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान करेगी.
  • जगन्‍ना विद्या दीवेना योजना के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत कुल 4000 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है, जिसमें पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान लंबित 1880 करोड़ रुपए की राशि भी शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन

about – Page 2782_7.1
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन। साल 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चलने के बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरवाट आ रही थी। उन्होंने अपने लगभग तीन दशक से अधिक लम्बे करियर में 50 से अधिक भारतीय फिल्मों और कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनय किया था। इरफ़ान खान को साल 2011 में कला और सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अभिनेता इरफान खान का जन्म 7 जनवरी, 1966 को जयपुर में हुआ था, उनका मूल नाम साहबजादे इरफान अली खान था और उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की थी। अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने विभिन्न टीवी शो जैसे चाणक्य, भारत एक खोज, बनेगी अपना घर, चंद्रकांता जैसे कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में “सलाम बॉम्बे” के से हुई थी, तथा जिसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों जैसे हासिल, मकबूल, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर, पीकू, मदारी और हिंदी मीडियम में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में द नेमसेक, द दार्जिलिंग लिमिटेड, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई, जुरासिक वर्ल्ड और द अमेजिंग स्पाइडर मैन जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं।

एडीबी ने भारत के COVID-19 तात्कालिक प्रयासों के लिए 1.5 अरब डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

about – Page 2782_9.1
भारत सरकार ने  COVID-19 महामारी से निपटने के अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 1.5 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऋण का इस्तेमाल भारत की तत्कालि‍क प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इनमें बचाव एवं रोकथाम के साथ-साथ समाज के गरीबों एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर तबकों, विशेषकर महिलाओं और आवश्‍यक सुविधाओं से वंचित समूहों का सामाजिक संरक्षण जैसी तत्कालि‍क प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है। 

यह ऋण राशि एडीबी के COVID-19 सक्रिय प्रयास और व्यय सहायता कार्यक्रम (COVID-19 Active Response and Expenditure Support Programme-CARES) के तहत मंजूर की गई है। यह कार्यक्रम सरकार की तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रथम सहयोग के रूप में शुरू किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी अत्यधिक गरीबी के उन्‍मूलन के लिए अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक समृद्ध, समावेशी, सुदृढ़ और सतत एशिया-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
  • एडीबी वर्ष 1966 में स्थापित किया गया, जिसमें 68 सदस्यों का स्वामित्व है जिनमें से 49 सदस्‍य इसी क्षेत्र के हैं। 
  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.
  • एडीबी की स्थापना 1966 में हुई थी.

ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी ने कम लागत वाले वेंटिलेटर का उत्पादन किया शुरू

about – Page 2782_11.1
ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी ने COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करने के लिए कम लागत वाले वेंटिलेटर विकसित किए हैं। यह उत्पादन उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में किया जा रहा है, जहाँ कंपनी इन वेंटिलेटर का उत्पादन करने के लिए Agva Healthcare स्टार्ट-अप की सहायता कर रही है।
इन कम लागत वाले वेंटिलेटर को आज्ञा हेल्थकेयर द्वारा डिजाइन किया गया था और मारुति सुजुकी गुणवत्ता जाँच और उत्पादन बढ़ाने के लिए विक्रेताओं को लाने का कम कर रही है। गौतम बुद्ध नगर के उत्पादन केंद्र ने अब तक लगभग 1200 इकाइयों से अधिक का निर्माण कर लिया है और कंपनी ने उम्मीद जताई है कि वह एक महीने के भीतर सरकार को 10000 वेंटिलेटर मुहैया करा देगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मारुति सुजुकी के अध्यक्ष: आर सी. भार्गव.
  • प्रबंध निदेशक और मारुति सुजुकी के सीईओ: केनिची आयुकावा.
  • मारुति सुजुकी का मुख्यालय: नई दिल्ली.

    एक्सिस बैंक, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में करेगा 29% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

    about – Page 2782_13.1
    एक्सिस बैंक ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 29% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। यह सौदा करीब 1,592 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का होगा। इस सौदे से मैक्स लाइफ में एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी 30% तक बढ़ जाएगी। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज संयुक्त उद्यम में शेष 70% हिस्सा रखेगा।
    यह अधिग्रहण 6 से 9 महीने में पूरा किए जाने की संभावना है और जिसके बाद, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और एक्सिस बैंक को मैक्स लाइफ बोर्ड में क्रमशः चार और तीन निदेशकों को नामित करना होगा। दोनों कंपनियों से अर्जित कुल प्रीमियम 38,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एक्सिस बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ: अमिताभ चौधरी
    • एक्सिस बैंक की टैगलाइन: बढ़ती का नाम जिंदगी.
    • मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ: प्रशांत त्रिपाठी
    • .

    लिवरपूल के पूर्व खिलाड़ी माइकल रॉबिन्सन का निधन

    about – Page 2782_15.1
    लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर माइकल रॉबिन्सन का निधन। उनका जन्म 12 जुलाई, 1958 को इंग्लैंड के लीसेस्टर में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड में पांच क्लबों के लिए लगभग 300 से अधिक आधिकारिक मैच खेले, जिसमें लिवरपूल भी शामिल है।

    रॉबिन्सन 1984 में लीग कप एंड यूरोपीय कप त्रेब्ल पर कब्जा करने वाली लिवरपूल टीम का हिस्सा था। वह 1989 में सेवानिवृत्त होने के बाद स्पेन में बस गए थे, जहां उन्हें नागरिकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया और एक लम्बा मीडिया कैरियर बिताया था। उन्हें दिसंबर 2017 में एफसी बार्सिलोना द्वारा स्पोर्ट्स जर्नलिज़्म के लिए XIII इंटरनेशनल वेज़्केज़ मोंटलबैन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    शिव दास मीणा ने संभाला हुडको के नए CMD का पदभार

    about – Page 2782_17.1
    आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, शिव दास मीणा को तत्काल प्रभाव से छह महीने की अवधि के लिए आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
    मीणा 1989 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने का 30 वर्ष से भी अधिक का अनुभव हैं। उन्होंने 21 अप्रैल, 2020 से सीएमडी, हुडको लिमिटेड का कार्यभार संभाल लिया है।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • हुडको का मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • हुडको स्थापित: 1970.

    एनटीपीसी ने लेह और नई दिल्ली में हाइड्रोजन कार और बस लाने के लिए परियोजना का किया शुभारंभ

    about – Page 2782_19.1
    भारत के सबसे बड़े बिजली उत्पादक नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने लेह और दिल्ली में 10 हाइड्रोजन हाइड्रोजन सेल (FC) आधारित इलेक्ट्रिक बसे और कार की बराबर संख्या प्रदान करने के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट (EoI) की घोषणा की है। ये EoI, NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NTPC विद्युत व्यापार निगम (NVNN) लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है।

    इस पहल की शुरुआत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से की गई है। इस पहल का उद्देश्य हाइड्रोजन-चालित वाहनों को डीकोर्बोनाइजिंग गुणवत्ता चरण में लॉन्च करना है। विभिन्न शहरों में लगभग नब्बे सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन और फरीदाबाद में ई-3-व्हीलर्स के लिए बैटरी चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन पहले ही चालू किए जा चुके हैं।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना: 7 नवंबर 1975
    • एनटीपीसी लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
    • अध्यक्ष और एमडी एनटीपीसी लिमिटेड: गुरदीप सिंह.

      UIDAI ने CSC केन्द्रों को आधार अपडेशन सुविधा प्रदान करने की दी अनुमति

      about – Page 2782_21.1
      भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) ने आधार अपडेशन की सुविधा प्रदान करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर्स को बैंकिंग अभिकर्ता (banking correspondents) के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है। यूआईडीएआई ने सीएससी को यह स्वीकृति नागरिकों के लिए आधार अपडेशन को आसान बनाने के लिए दी है।
      यूआईडीएआई की अनुमति के बाद, लगभग 20,000 सीएससी केंद्र अब नागरिकों को आधार अपडेशन सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। इन केंद्र को केवल जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, पता और जन्म तिथि को अपडेट करने की अनुमति दी गई है।
      कॉमन सर्विस सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ई-गवर्नेंस सहित सेवाओं की सुलभ इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी के लिए देश के ग्रामीण नागरिकों के लिए शुरू की गई एक विशेष सुविधा है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के सीईओ: दिनेश त्यागी.
      • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद.

      Recent Posts

      The Hindu Review of April Month 2026
      Most Important Questions and Answer PDF