कोरोनावायरस वैक्सीन विकसित करने के लिए ICMR ने भारतबायोटेक के साथ मिलाया हाथ

about – Page 2768_3.1
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में COVID-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए भारत बायोटेक के साथ समझौता किया है। इस वैक्सीन को पुणे स्थित ICVR के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में आइसोलेटेड किए COVID-19 मरीजों में से अलग किए गए वायरस स्ट्रेन को उपयोग करके विकसित किया जाएगा।

ICMR ने 11 वायरस स्ट्रेन में से एक वायरस को साझा किया है जो भारत बायोटेक के साथ पारंपरिक में कामयाब रहा है। एक बयान में कहा गया कि ‘वायरस स्ट्रेन’ को एनआईवी से सफलतापूर्वक बीबीआईएल भेज दिया गया है। साथ ही ‘‘दो साझेदारों के बीच टीके के विकास पर काम शुरू हो चुका है। आईसीएमआर-एनआईवी टीके के विकास के लिए बीबीआईएल को निरंतर सहायता प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICMR के महानिदेशक: बलराम भार्गव.
  • आईसीएमआर का मुख्यालय: नई दिल्ली.

WHO और UN ने चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर जारी किया स्मारक डाक टिकट

about – Page 2768_5.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) की पोस्टल एजेंसी ने चेचक के उन्मूलन की 40 वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। ये स्मारक डाक टिकट डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (UNPA) के सर्जियो बाराडाट द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

यह डाक टिकट चेचक से लड़ने में वैश्विक एकजुटता की एक पहचान है और एक साथ काम करने वाले लाखों लोगों को सम्मानित करने का कार्य करता है। टेड्रोस एडहानॉम ने इस स्मारक टिकट के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल के एक शीर्ष अधिकारी अतुल खरे का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से स्‍मारक टिकट जारी हो पाया है।। भारत में जन्मे खरे वर्तमान में ऑपरेशनल सपोर्ट डिपार्टमेंट (DOS) के सेक्रेटरी जनरल के साथ कार्यत हैं, जिसके अंतर्गत UN पोस्टल एडमिनिस्ट्रेशन आता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

स्टार्टअप इंडिया-एनिमल हसबैंड्री ग्रैंड चैलेंज पुरस्कार

about – Page 2768_7.1
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री, गिरिराज सिंह ने “स्टार्टअप इंडिया-पशुपालन ग्रैंड चैलेंज” के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया है। इस चैलेंज में हिस्सा के लिए स्टार्टअप्स को स्टार्टअप इंडिया पोर्टल – www.startupindia.gov.in पर 11 सितंबर, 2019 से 15 नवंबर, 2019 तक आवेदन करना था ।

इस पुरस्कार की शुरुआत डेयरी विभाग द्वारा स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए अभिनव और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य समाधानों की तलाश के लिए  की गई थी।
यहां विजेताओं की सूची जा रही है:

S.No.
श्रेणी
विजेता
1
Value
Added Products
Krushak
Mitra Agro Services Pvt. Ltd., Mumbai
2
Eliminating
Milk Adulteration
White
Gold Technologies LLP, Mumbai
3
Product
Traceability
EmerTech
Solutions Pvt. Ltd., Mumbai
4
E-commerce
Solutions
MoooFarm,
Gurugram, Haryana
5
Breed
Improvement & Animal Nutrition
Adis
Technologies, Belagavi, Karnataka

उपरोक्त
समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री: संजीव कुमार बाल्यान.

FIH President : नरिंदर बत्रा का कार्यकाल मई 2021 तक बढ़ा

about – Page 2768_9.1

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने FIH के अध्यक्ष के रूप में नरिंदर बत्रा का कार्यकाल मई 2021 तक बढ़ा दिया है। बत्रा और इस कार्यकारी मंडल के सदस्य जो अक्टूबर 2020 में समाप्त होने वाले थे, अब वे कार्यकाल बढ़ा दिए गए हैं।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड (EB) ने 47 वीं FIH  कांग्रेस को स्थगित करने का भी फैसला किया है, जिसे शुरू में 28 अक्टूबर -1 नवंबर 2020 को नई दिल्ली में मई 2021 तक नियोजित किया गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • FIH मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड।
  • FIH की स्थापना: 7 जनवरी 1924।

  • FIH के सीईओ: थिएरी वील।

Find More Sports News Here

भारत ने पांच द्वीप देशों की सहायता के लिए शुरू किया “मिशन सागर”

about – Page 2768_11.1
भारत सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को सहायता प्रदान करने के लिए 10 मई 2020 को “मिशन सागर” का शुभारंभ किया है। इस मिशन के तहत, भारतीय नौसेना  के जहाज (INS) ‘केसरी’ की तैनाती की गई है, जो दो मेडिकल सहायता टीमों के साथ खाद्य वस्तुएं, एचसीक्‍यू गोलियों सहित कोविड सम्‍बन्धित दवाएं और विशेष आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर हिंद महासागर के पाँच द्वीप देशों मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस के लिए रवाना हो गया है ।
यह मिशन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के SAGAR  (Security and Growth for All in the Region) अर्थात क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित है। यह अभियान रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय के साथ प्रगति पर है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

राष्ट्रीय तकनीकी, प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस: 11 मई

about – Page 2768_13.1
National Technology Day: हर साल देश भर में 11 मई को राष्ट्रीय तकनीकी, प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राजस्थान में भारतीय सेना की पोखरण टेस्ट रेंज में शक्ति-I परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। यह दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित होगा।
राष्ट्रीय तकनीकी दिवस का इतिहास:

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पूरे भारत में 11 मई 1998 को पोखरण में किए गए शक्ति-I परमाणु मिसाइल के सफल परीक्षण की वर्षगांठ की याद में मनाया जाता है। शक्ति को पोखरण परमाणु परीक्षण के नाम से भी जाना जाता है, जबकि मई 1974 में किए गए पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था।

दूसरा परीक्षण जिसे पोखरण II नाम दिया गया था जो मई 1998 में भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में भारत द्वारा किए गए परमाणु बम विस्फोटों की पांच परीक्षणों की श्रृंखला में से एक था। इस ऑपरेशन का संचालन पूर्व राष्ट्रपति और एयरोस्पेस इंजीनियर डॉ. एपीपी अब्दुल कलाम ने किया था। इन सभी परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका और जापान सहित कई अन्य प्रमुख देशों द्वारा भारत पर कई प्रतिबंध लगा दिए गए थे। इसके अलावा भारत इस सफल परीक्षण करने के बाद, परमाणु संपन्न देशों में शामिल हो गया तथा “परमाणु क्लब” में शामिल होने वाला दुनिया का छठा देश बन गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे भारत में 28 फरवरी को मनाया जाता है.

प्रतिष्ठित इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का निधन

about – Page 2768_15.1
जाने-माने इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का COVID-19 के कारण निधन। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूसी एवं यूरोपीय इतिहास और भारत-रूस संबंधों पर किए उनके काम के लिए जाना जाता था।

वासुदेवन दो पुस्तकों Shadows of Substance: Indo-Russian Trade and Military-Technical Cooperation (2010), और Footsteps of Afanasii Nikitin: Travels through Eurasia and India in the Early 21st Century (2015) के लेखक थे । वह प्रतिष्ठित विद्वान, कलकत्ता विश्वविद्यालय में इतिहास और चीनी विभाग के यूजीसी एमेरिटस प्रोफेसर होने के साथ-साथ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज के पूर्व निदेशक थे।

मदर्स डे या मातृ दिवस 2020: 10 मई

about – Page 2768_17.1
Mother’s day: मदर्स डे या मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है और इस वर्ष इसे 10 मई 2020 को मनाया गया। मदर्स डे दुनिया भर में व्यापक स्तर पर माताओं के श्रमसाध्य, बलिदानो को याद करने, प्रशंसा करने, और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, ताकि समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाया जा सके और बच्चों एवं माँ के बीच संबंध को ओर घनिष्ट बनाया जा सके। हर माँ, जीवन भर एक रक्षक के नाते अपने बच्चों को बिना शर्त प्यार करती है। माँ हमेशा ही अपने बच्चों के कोई न कोई अहम भूमिका निभाती रहती है, जिसमे वह कभी अच्छी दोस्त बन जाती है तो कभी एक शिक्षिका, जो हर परिस्थिति में उन्हें सपोर्ट करती है।

मातृ दिवस का इतिहास:

पहली बार 1908 में मातृ दिवस मनाया गया था, जब एना जार्विस ने अपनी मां को सम्मानित करने के लिए वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन के सेंट एंड्रयू मेथोडिस्ट चर्च में अपनी मां के लिए एक स्मारक रखा था। 1905 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में मातृ दिवस को एक मान्यता प्राप्त अवकाश बनाने के लिए अभियान शुरू हुआ, यह वर्ष था जब उनकी माँ, Ann Reeves Jarvis की मृत्यु हो गई। एना जार्विस एक शांति कार्यकर्ता थे जिन्होंने अमेरिकी गृहयुद्ध के दोनों ओर घायल सैनिकों की देखभाल की। साल 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने माताओं के सम्मान के लिए राष्ट्रीय अवकाश के रूप में, मई में दूसरे रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित किया।

KFH टूर्नामेंट को शुरू करने वाले पंडांडा कुट्टप्पा का निधन

about – Page 2768_19.1
कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन। कुट्टप्पा ने 1997 में ओलंपिक खेलों की तर्ज पर पहला टूर्नामेंट आयोजित किया था जो अब तक जारी है। वह भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कर्मचारी और प्रथम श्रेणी के पूर्व हॉकी रेफरी थे, पंडांडा कुट्टप्पा को साल 2015 में कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मनित किया गया था। कुट्टप्पा पिछले 22 वर्षों इस टूर्नामेंट की देखरेख कर रहे थे। कर्नाटक में हर साल कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है।

कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी उनके के साथ उसी टीम में खेल सकती थीं। आमतौर पर हर साल अप्रैल-मई के महीने में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए औसतन 250 परिवार टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भेजते हैं।

पुरे राष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती

about – Page 2768_21.1
समूचे राष्ट्र में आज यानि 9 मई को महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 9 मई 1540 में हुआ था। हर साल 9 मई को बहादुर राजा के सम्मान महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है।
महाराणा प्रताप के बारे में:
महाराणा प्रताप के नाम से प्रसिद्ध प्रताप सिंह का जन्म मेवाड़ के राजा उदय सिंह द्वितीय और रानी जयवंता बाई के यहां हुआ था। राजा उदय सिंह द्वितीय की मृत्यु सन 1572 में गोगुन्दा में होने के पश्चात् महाराणा प्रताप 1 मार्च 1572 को सिंहासन पर विराजमान हुए थे। महाराणा प्रताप को राज्याभिषेक के तुरंत बाद मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए जाना पड़ा था।
अकबर राजपूत साम्राज्य के माध्यम से गुजरात पर अपना कब्जा जमाने के मकसद से मेवाड़ आया था। जहां महाराणा ने अकबर की पेशकश को अस्वीकार कर दिया और जिसके बाद वे मुगलों के खिलाफ लड़ाई में उतर गए। इसी के कारण 18 जून 1576 को हुए प्रख्यात हल्दीघाटी का युद्ध हुआ था। हालाँकि मुगल सेना युद्ध में विजयी हुई, लेकिन वो महाराणा प्रताप को पकड़ने में असफल रहे जो पहाड़ियों के रास्ते वहां से निकल गए थे। महाराणा प्रताप का निधन 29 जनवरी, 1597 को चावंड में हुआ था, जो उस समय उनकी कार्यत राजधानी थी

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF