अगस्त में प्रकाशित की जाएगी प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के जीवन पर लिखी गई पहली बायोपिक

about – Page 2766_3.1
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के जीवन पर लिखी गई पहली बायोपिक ‘Finding Freedom: Harry and Meghan and the Making of A Modern Royal Family’ को 11 अगस्त, 2020 को प्रकाशित किया जाएगा। इस बायोपिक को दो शाही पत्रकारों ओमी स्कॉबी और कैरोलिन डूरंड द्वारा लिखा गया है।

इस पुस्तक को जारी करने का उद्देश्य एक ऐसे दंपति के व्यक्तित्व को चित्रित करना है जो अपने मानवीय और धर्मार्थ कार्यों के माध्यम से दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित करते है, लेकिन उन्हें अक्सर गलत तरीके से दिखाया जाता है। इस पुस्तक में उस दंपति के जीवन के बारे में बताया गया है, जिन्होंने अप्रैल 2020 में अमेरिका में बसने के लिए शाही परिवार से नाता तोड़ लिया था। ये पुस्तक उनके रोमांस के अनसुलझे पहलुओं और बकिंघम पैलेस से उनके अलग होने के निर्णय के बारे में एक झलक है।

ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने किया “Pranavayu” कार्यक्रम का शुभारंभ

about – Page 2766_5.1
कर्नाटक की ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका द्वारा “Pranavayu” नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम नगर निगम द्वारा बेंगलुरुवासियों के लिए श्वसन स्वास्थ्य की जांच कराने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है, क्योंकि जिले में अब तक 175 COVID-19 संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, लोगों को क्वारंटाइन रहने और निगरानी गतिविधियों सहित ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने का आदेश दिया गया है, जिनके घातक कोरोना वायरस से संक्रमण होने की अधिक संभावना है।
इस कार्यक्रम की मदद से, बेंगलुरु में लोग किसी भी बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए सेल्फ टेस्ट करने में सक्षम होंगे जो वायरल संक्रमण के साथ होने पर स्थिति को बढ़ा सकती है। इसलिए, यह कार्यक्रम रक्त में ऑक्सीजन स्तर कमी वाले लोगों की सहायता करने का प्रयास है, ताकि संक्रमण के घातक होने से पहले खुद की जल्दी जांच कर सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येद्दुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.

बेंगलुरु हवाई अड्डा ने जीता भारत और मध्य एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे का खिताब

about – Page 2766_7.1
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने भारत और मध्य एशिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे होने के लिए इस साल का SKYTRAX पुरस्कार जीता है। इस एयरपोर्ट को ग्राहकों द्वारा वर्ष 2020 के वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स में पिछले चार साल में तीसरी बार भारत और मध्य एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रूप में वोट दिया गया था।
यह पुरस्कारों 6 महीने की सर्वेक्षण अवधि के दौरान इन हवाई अड्डे पर 100 से अधिक देशों के ग्राहकों द्वारा किए गए हवाई अड्डा सर्वेक्षण प्रश्नावली के बाद दिया जाता है। इस सर्वेक्षण में हवाई अड्डे की सेवा के दौरान ग्राहक अनुभव और प्रवेश द्वारा पर प्रस्थान के माध्यम से चेक-इन, आगमन, स्थानान्तरण, खरीदारी, सुरक्षा और आव्रजन के प्रमुख मानदंडो के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला.
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा.

पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने संन्यास का किया ऐलान

about – Page 2766_9.1
पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने भारतीय पैरालंपिक समिति (Paralympic Committee of India) में पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाए देने के लिए पैरालंपिक खेलों से संन्यास की घोषणा की है। नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार, एक सक्रिय एथलीट किसी भी फेडरेशन में आधिकारिक रूप से पद पर नहीं रह सकता है। वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने के साथ-साथ अपने शानदार करियर के दौरान कुल 58 राष्ट्रीय और 23 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पैरा-एथलीट भी हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय पैरालंपिक समिति की स्थापना: 1992.
  • भारतीय पैरालंपिक समिति के महासचिव: गुरशरण सिंह.

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉन्च किया चैंपियन पोर्टल

about – Page 2766_11.1
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय द्वारा “चैंपियन” नामक एक नए पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह प्रौद्योगिकी आधारित एक नियंत्रण कक्ष-सह-प्रबंधन सूचना प्रणाली है। CHAMPION का अर्थ Creation and Harmonious Application of Modern Processes for Increasing the Output and National Strength यानि आधुनिक तकनीक के सांमजस्यपूर्ण अनुप्रयोंगों के साथ छोट उद्योगों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने के मूल लक्ष्य के अनुरुप इस पोर्टल को चैंपियन्स का नाम दिया गया है। इस पोर्टल पर MSME मंत्रालय से जुडी समस्त जानकारियां एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

“चैंपियन” पोर्टल के बारे में:

“चैंपियन” पोर्टल को टेलीफोन, इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे आईसीटी टूल्स द्वारा सक्षम बनाया गया है, और जिसका उद्देश्य भारतीय MSMEs को राष्ट्रीय और  वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने ,गुणवत्ता हासिल करने और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने में मदद करना है। इसके अलावा इस पोर्टल उद्देश्य विभिन्न इकाइयों की शिकायतें को हल करना, उन्हें प्रोत्साहित, सहयोग और मदद करके उन्हें छोटी इकाइयों से बड़ा बनाना है। इस पोर्टल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ-साथ भारत सरकार की मुख्य केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS ) के साथ सीधे जोडा गया है। पोर्टल के एक हिस्से के रूप में, सूचना प्रणाली में कंट्रोल रूम का एक नेटवर्क हब एंड स्पोक मॉडल में बनाया गया है. जो नई दिल्ली में एमएसएमई सचिव के कार्यालय में स्थित है जबकि राज्यों के मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों को इससे जोडा गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के राज्य मंत्री (I/C): प्रताप चंद्र सारंगी.

INR-USD वायदा एवं विकल्प अनुबंधों को अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों पर किया गया लॉन्च

about – Page 2766_13.1
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों पर ‘भारतीय रुपया-अमेरिकी डालर वायदा एवं विकल्प अनुबंधों’ (INR-USD Futures and Options contracts) को लॉन्‍च किया गया है। गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में BSE के इंडिया INX और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के NSE-IFSC में INR-USD वायदा एवं विकल्प अनुबंधों को  लॉन्च किया गया हैं।
INR-USD अनुबंध GIFT-IFSC में एक्सचेंजों में लॉन्च किए गए हैं क्योंकि पिछले तकरीबन एक दशक में भारत से संबंधित वित्तीय सेवाओं की अच्‍छी-खासी बाजार हिस्सेदारी अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों के खाते में चली गई है। GIFT-IFSC में एक्सचेंजों से कारोबार या हिस्‍सेदारी को भारत में लाना देश के लिए आर्थिक गतिविधियों और रोजगारों में वृद्धि की दृष्टि से स्पष्ट तौर पर फायदेमंद है। यह ट्रेडिंग आईएफएससी के माध्यम से भारत में और भी अधिक वैश्विक भागीदारी लाएगी एवं भारत के आईएफएससी को विश्व स्तर पर जोड़ेगा क्योंकि यह गिफ्ट-आईएफएससी से सभी वैश्विक प्रतिभागियों के लिए समस्‍त समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में 22 घंटे उपलब्ध होगा।

CSIR-NAL ने नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर “स्वस्थ वायु” किया विकसित

about – Page 2766_15.1
बैंगलोर स्थित CSIR-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला द्वारा COVID-19 मरीजो के इलाज के लिए एक गैर इनवेसिव BiPAP वेंटिलेटर “स्वस्थ वायु” विकसित किया गया है। गैर इनवेसिव की अनूठी विशेषताएं वाला यह “स्वस्थ वायु” BiPAP वेंटिलेटर वायरस फैलने के खतरे को कम करने में मदद करेगा। इस वेंटिलेटर को बिना किसी विशेष नर्सिंग संचालन के साथ-साथ बहुत सरल, लागत प्रभावी, कॉम्पैक्ट और अधिकांश स्वदेशी उपकरणों के साथ कॉन्फ़िगर किया गया है।
BiPAP गैर इनवेसिव वेंटीलेटर स्वस्थ वायु के बारे में:

गैर इनवेसिव वेंटीलेटर “स्वस्थ वायु” माइक्रोकंट्रोलर-आधारित एक सटीक क्लोज्ड-लूप अनुकूली नियंत्रण प्रणाली है। इसमें एक बिल्ट-इन बायोकंपैटिबल “3 डी प्रिंटेड मैनिफोल्ड एंड कपलर” लगा है जो अत्यधिक कुशल पार्टिकुलेट एयर (HEPA) फिल्टर के साथ आता है। यह वेंटिलेटर, वार्ड, शिफ्ट किए गए अस्पताल, डिस्पेंसरी सहित घर में भी COVID-19 मरीजों के उपचार के लिए आदर्श है।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ओडिशा विश्वविद्यालय हेल्पलाइन सेवा “भरोसा”

about – Page 2766_17.1

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय हेल्पलाइन “भरोसा” का शुभारंभ किया है। यह हेल्पलाइन सेवा COVID-19 महामारी संकट के दौरान छात्र समुदाय को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से ओडिशा के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को संज्ञानात्मक भावनात्मक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है।
हेल्पलाइन सेवा “भरोसा” के अंतर्गत COVID-19 महामारी के मद्देनजर ओडिशा के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों की चिंताओं को संबोधित किया जाएगा। इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान, HRD मंत्री ने छात्र समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर के केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से भी ‘भरोसा’ पहल को अपनाने का आग्रह किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक, राज्यपाल: गणेशी लाल.

इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव का पदभार किया ग्रहण

about – Page 2766_19.1
इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला लिया है। उनकी नियुक्ति आनंद कुमार के स्थान पर की गई, जिन्हें संस्कृति मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
इंदु शेखर चतुर्वेदी 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो झारखंड कैडर से हैं। इससे पहले, वह झारखंड सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नवीन एवं नवीकरणीय राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार): राज कुमार सिंह.

पुणे के NIV ने विकसित की भारत की पहली एंटीबॉडी टेस्ट किट “एलिसा”

about – Page 2766_21.1
पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने भारत की पहले स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्ट किट “ELISA” को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है। यह एंटीबॉडी टेस्ट किट SARSCoV2 संक्रमण के संपर्क में आने वाली आबादी के अनुपात की निगरानी में मदद करने के अलावा COVID -19 का मुकाबला करने में भी मददगार साबित होगी। इसके अलावा ICMR ने एलिसा टेस्टिंग किट का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए  ZYDUS CADILA के साथ एक करार भी किया है।

ELISA के बारे में:

एलिसा, भारत में तैयार की गई पहली स्वदेशी एंटीबॉडी परीक्षण किट है जिसे हाल ही में COVID-19 का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया है। यह पहली एंटी-SARS-CoV-2 मानव lgG टेस्टिंग किट है जिसे COVID-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए विकसित किया गया है। इसमें एक रक्त परीक्षण किया जाता है जिससे रक्त में एंटीबॉडी का पता लगाता है जिससे यह पता लगाया जा सके कि कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमण से संक्रमित हुआ था अथवा नहीं। इसलिए, इस टेस्टिंग किट को “कोविड कवच एलिसा” नाम दिया गया है।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF