Home   »   पुरे राष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ...

पुरे राष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती

पुरे राष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती |_50.1
समूचे राष्ट्र में आज यानि 9 मई को महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 9 मई 1540 में हुआ था। हर साल 9 मई को बहादुर राजा के सम्मान महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है।
महाराणा प्रताप के बारे में:
महाराणा प्रताप के नाम से प्रसिद्ध प्रताप सिंह का जन्म मेवाड़ के राजा उदय सिंह द्वितीय और रानी जयवंता बाई के यहां हुआ था। राजा उदय सिंह द्वितीय की मृत्यु सन 1572 में गोगुन्दा में होने के पश्चात् महाराणा प्रताप 1 मार्च 1572 को सिंहासन पर विराजमान हुए थे। महाराणा प्रताप को राज्याभिषेक के तुरंत बाद मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए जाना पड़ा था।
अकबर राजपूत साम्राज्य के माध्यम से गुजरात पर अपना कब्जा जमाने के मकसद से मेवाड़ आया था। जहां महाराणा ने अकबर की पेशकश को अस्वीकार कर दिया और जिसके बाद वे मुगलों के खिलाफ लड़ाई में उतर गए। इसी के कारण 18 जून 1576 को हुए प्रख्यात हल्दीघाटी का युद्ध हुआ था। हालाँकि मुगल सेना युद्ध में विजयी हुई, लेकिन वो महाराणा प्रताप को पकड़ने में असफल रहे जो पहाड़ियों के रास्ते वहां से निकल गए थे। महाराणा प्रताप का निधन 29 जनवरी, 1597 को चावंड में हुआ था, जो उस समय उनकी कार्यत राजधानी थी

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.