टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने की COVID-19 से संबंधित अतिरिक्त प्रदान लाभ करने की घोषणा

about - Part 2759_3.1
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस (Tata AIA Life Insurance) ने अपने पॉलिसीधारकों और एजेंटों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के COVID-19 से संबंधित सेवाए देने की घोषणा की है, जिसके साथ  टाटा एआईए इस प्रकार की सेवाओं का विस्तार करने वाली भारत की पहली जीवन बीमा कंपनी बन गई है।
इसके अंतर्गत टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस COVID-19 के कारण होने वाली मृत्यु का क्लेम करने वालों को 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि देगा। इसके अलावा टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के एजेंटों एवं उनके परिवारों को COVID 19 के कारण अस्पताल में भर्ती पर 25,000 रुपये तक का चिकित्सा प्रतिपूर्ति खर्च भी प्रदान करेगा। यह लाभ 30 जून 2020 या उससे पहले संक्रमण के कारण होने वाली मृत्यु के पुष्टि पर ही लागू होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ : ऋषि श्रीवास्तव.
  • टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस का मुख्यालय: मुंबई.
  • टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस स्थापित: 2000.

विनीत अरोड़ा होंगे पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के नए एमडी और सीईओ

about - Part 2759_5.1
पेटीएम ने विनीत अरोड़ा को पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले वे एगॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है। पेटीएम ने जनरल इंश्योरेंस में उनकी विशेषज्ञता के अनुभव का लाभ उठा कर बीमा क्षेत्र में अपने पैर जमाने के लिए नियुक्ति का कदम उठाया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: सतीश कुमार गुप्ता.
  • पेटीएम के संस्थापक: विजय शेखर शर्मा.
  • पेटीएम मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
  • पेटीएम की स्थापना: 2010.

      अजय महाजन बने “CARE rating” के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी


      about - Part 2759_7.1
      अजय महाजन को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी “CARE Ratings” का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह राजेश मोकाशी का स्थान लेंगे, जिन्होंने दिसंबर 2019 में इस्तीफा दे दिया था।
      महाजन ने 1990 में बैंक ऑफ अमेरिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की और ग्लोबल मार्केट्स ग्रुप के एमडी और कंट्री हेड बने थे। अजय महाजन इससे पहले IDFC फर्स्ट बैंक में भी काम कर चुके है।


      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • CARE रेटिंग की स्थापना: 1993.
      • केयर रेटिंग मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

      कोरोनोवायरस महामारी के चलते साइकिल रेस टूर्नामेंट “Tour de France” हुआ स्थगित

      about - Part 2759_9.1
      विश्व का सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर्नामेंट “Tour de France” को कोरोनोवायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। तीन सप्ताह तक चलने वाली इस रेस की शुरुआत 27 जून को फ्रांस के रिवेरा शहर में होने वाली थी।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • फ्रांस की राजधानी: पेरिस.
      • फ्रांस की मुद्रा: यूरो, सीएफपी फ्रैंक.

      स्विट्जरलैंड के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चैपोट का निधन

      about - Part 2759_11.1
      स्विट्जरलैंड के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चैपोट का कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। उन्होंने स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए 100 से अधिक खेलों में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने 1964 में विंटर ओलंपिक में स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। वे 1964 की स्पर्धा में स्विस लीग के सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी थे।

      भारत नवंबर में करेगा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी

      about - Part 2759_13.1
      नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस साल नवंबर-दिसंबर में पुरुषों और महिलाओं की एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करने की घोषणा की है। अभी प्रतियोगिता के लिए शहरों को चयन नहीं किया गया है।
      बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मेजबान शहरों का फैसला किया जाएगा। इससे पहले भारत ने 1980 में मुंबई में पुरुषों की एशिया मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी की और 2003 में हिसार में महिलाओं के आयोजन की मेजबानी की थी। भारत से अभी तक टोक्यो ओलंपिक के लिए लगभग पाँच पुरुष और चार महिला खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का मुख्यालय: नई दिल्ली.
      • बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडियन के अध्यक्ष: अजय सिंह.
      • BFI भारत में ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए शासी निकाय है, जो अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करता है.

      विश्व कला दिवस: 15 अप्रैल

      about - Part 2759_15.1
      हर साल 15 अप्रैल को कला के विकास, प्रचार-प्रसार और कला को बढ़ावा देने के लिए विश्व कला दिवस मनाया जाता है। विश्व कला दिवस ललित कलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संस्था ऑफ आर्ट द्वारा दुनिया भर में रचनात्मक गतिविधि के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल मनाया जाता है। इस दिन को एक स्वतंत्र और शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के लिए कला को बढ़ावा देना एक माध्यम के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि यह कलात्मक अभिव्यक्तियों की विविधता के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करता है और स्थायी विकास के लिए कलाकारों की भूमिका को भी उजागर करता है।
      विश्व कला दिवस के अवसर पर, यूनेस्को सभी को कार्यशालाओं, सम्मेलनों, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों या प्रदर्शनियों जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने और इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

      NIOS फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर करेगा लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण

      about - Part 2759_17.1
      राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling-NIOS) देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के छात्रों के हो रहे शैक्षणिक नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण करने जा रहा है। इसे उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, NIOS ने स्वयं प्रभा डीटीएच चैनल पाणिणी, चैनल शारदा एवं चैनल किशोर मंच, के माध्यम से स्काइप के जरिये लाइव सेशन के प्रसारण की शानदार अनूठी पहल कर रहा हैं। यह कदम COVID-19 महामारी के कारण लागू देशव्यापी तालाबंदी के मद्देनजर छात्रों को होने शैक्षणिक नुकसान को बचाने के लिए उठाया गया है।

      छात्रों द्वारा इन लेसन आधारित शैक्षिक कार्यक्रमों तक डीटीएच चैनल और एनआईओएस यूट्यूब चैनल के जरिए पहुँचा जा सकता है। शिक्षार्थी 6 घंटे के रिकॉर्ड किए गए प्रसारण को 6 घंटे के लाइव सत्र के बाद देख पाएंगे। छात्रों को लाइव टेलीकास्ट के दौरान, NIOS वेबसाइट के छात्र पोर्टल के माध्यम से अपने विषय से संबंधित सावल विशेषज्ञों से पूछने की अनुमति दी जाएगी। उपर्युक्त चैनल सभी डीटीएच सेवा प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

      छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए, 9वीं से 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘स्वयं’ MOOC प्लेटफार्म के जरिये कंटेंट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। सेल्फ लर्निंग मैटेरियल के अतिरिक्त, ‘स्वयं’पोर्टल वीडियो लेक्चर्स एवं स्व-मूल्यांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अलावा, जिनके यहां इंटरनेट की अधिक सुविधा नहीं हैं, इन वीडियो लेक्चरों को लाइव सेशन के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयंप्रभा टीवी चैनलों पर प्रसारण किया जाता है

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

      पर्यटन मंत्रालय ने की “देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला की शुरूआत

      about - Part 2759_19.1
      पर्यटन मंत्रालय द्वारा “#देखोअपनादेश” (#DekhoApnaDesh) नामक एक वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ किया गया है। यह अनूठी श्रृंखला पर्यटन मंत्रालय द्वारा अतुल्य भारत के कई स्थलों की संस्कृति और विरासत के बारे में गहरी और विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। 
      “#देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला जैसी शुरू की गई पहली वेबिनार श्रृंखला “सिटी ऑफ सिटीज- दिल्लीज पर्सनल डायरी” थी। इस वेबिनार श्रृंखला का प्रत्येक का चरित्र अपने आप में अद्वितीय था, जिसने दिल्ली के लंबे इतिहास को छूआ था। #देखोअपनादेश वेबिनार श्रृंखला के आने वाले वेबिनारों में  स्मारकों, पाक शैलियों, कलाओं, नृत्य के रूपों सहित भारत के विविध और उल्लेखनीय इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने की दिशा में काम करेगा, जिसमें प्राकृतिक परिदृश्य, त्योहार और समृद्ध भारतीय सभ्यता के कई अन्य पहलू भी शामिल हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल.

      यूपी COVID-19 नमूनों की “पूल टेस्टिंग” शुरू करने वाला होगा पहला राज्य

      about - Part 2759_21.1
      इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने उत्तर प्रदेश को COVID-19 नमूनों की “पूल टेस्टिंग” शुरू करने की अनुमति दे दी है, जिसके साथ ही, उत्तर प्रदेश पूल टेस्टिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। वर्तमान में राज्य में 558 COVID-19 मामले पाए गए हैं।

      क्या होतो है पूल टेस्टिंग?

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं.
      • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

      Recent Posts

      about - Part 2759_22.1
      QR Code
      Scan Me