जाने-माने मराठी लेखक और नाटककार रत्नाकर मतकरी का निधन

about – Page 2758_3.1
दिग्गज मराठी लेखक और नाटककार, रत्नाकर मतकरी का COVID-19 के कारण निधन। उन्हें मराठी में बच्चों के नाटक शुरू करने का अग्रणी माना जाता था। उनके उपन्यास ने मराठी साहित्य की दुनिया को नाटकों, लघुकथाओं जैसे विभिन्न रूपों में अपार योगदान दिया है।

मतकरी को कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। उनकी फिल्म इन्वेस्टमेंट ने सर्वश्रेष्ठ मराठी फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसके अलावा, वह संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किए गए कलाकारों के चुनिंदा पैनल में भी शामिल हैं।

CySecK ने साइबर सुरक्षा स्टार्ट-अप के लिए शुरू किया “H.A.C.K” कार्यक्रम

about – Page 2758_5.1
कर्नाटक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन साइबर सिक्योरिटी (CySecK) द्वारा सुरक्षित डिजिटल दुनिया प्रदान करने के प्रयास में “H.A.C.K” नामक एक ब्रांडेड त्वरक कार्यक्रम शुरू किया गया है। H.A.C.K कर्नाटक का पहला साइबर-सुरक्षा-विशिष्ट त्वरक कार्यक्रम है, जिसमे तीन कॉहोर्ट्स में 21 स्टार्ट-अप्स शामिल हैं: 10x cohort, 0-1 cohort and virtual cohort.
H.A.C.K को पुराने भारतीय स्टार्ट-अप का समर्थन करने के लिए शुरू किया गया है ताकि सरकार और बाजार संपर्क के माध्यम से उनके विकास में तेजी लाने में उनकी मदद की जा सके। यह सहयोग, उभरते कौशल अंतराल, साइबर जागरूकता के उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जागरूकता और बढ़ावा नवाचार के लिए साइबर-सुरक्षित और अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देगा, और इस तरह यह भारत के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन भी करेगा।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन साइबर सिक्योरिटी (CySecK) भारतीय विज्ञान संस्थान के परिसर में स्थित है, जो इसका सहयोगी संस्थान है, जबकि कर्नाटक स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्यान्वयन एजेंसी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येद्दुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.

CSIR-CMERI ने COVID -19 से निपटने के लिए विकसित किए डिसइनफेक्शन स्प्रेयर

about – Page 2758_7.1
CSIR-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग इंस्टीच्यूट (CMERI), दुर्गापुर के वैज्ञानिकों द्वारा दो मोबाइल इनडोर डिसइनफेक्शन स्प्रेयर यूनिटों बैट्री पावर्ड डिस्इंफेक्ट स्प्रेयर (BPDS) एवं न्यूमैटिकली आपरेटेड मोबाइल इनडोर डिस्इंफेक्शन (POMID) इकाइयों को विकसित किया गया है। इन इकाइयों का उपयोग विशेष रूप से अस्पतालों में प्रभावी तरीके से पैथाजेनिक माइक्रो-आर्गेनिज्म की सफाई एवं डिस्इंफेक्ट करने के लिए किया जा सकता है।
इन कीटाणुनाशक इकाइयों POMID और BPDS का उपयोग लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण का जोखिम कम कर सकता है जो असावधानी से इन सतहों के संपर्क में आ जाते हैं। इन इकाइयों का उपयोग टेबल, डोरनाब, लाइट स्विच, काउंटरटाप्स, हैंडल, डेस्क, फोन, कीबोर्ड, शौचालयों, फौकेट्स, सिंक एवं कार्डबोर्ड जैसे अक्सर छूए जाने वाले सतहों की सफाई एवं डिस्इंफेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। 
दोनों में ही स्प्रेयर सिस्टम की डिजाइन दो-चरण स्प्रेइंग इकाइयों एवं निचले तथा ऊपरी टियर्स में फिक्स्ड एवं फ्लेक्जिबल नोजल सेट की संख्याओं द्वारा इनडोर क्षेत्रों की सफाई करने तथा डिस्इंफेक्ट करने के लिए अलग-अलग स्टोरेज टैंक के साथ बनाई गई है। 

Bundesliga फुटबॉल लीग COVID-19 लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाला बना दुनिया का पहला खेल इवेंट

about – Page 2758_9.1
जर्मनी की प्रसिद्ध फुटबॉल लीग Bundesliga, COVID-19 लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू होने वाली दुनिया की पहली प्रमुख खेल स्पर्धा बन गई है। हालाँकि बुंदेसलीगा को दर्शकों के बगैर ही खेला गया, जबकि इस स्टेडियम में 80,000 से अधिक खिलाड़ियों को रखने की क्षमता थी। बुंदेसलीगा का अर्थ “Federal League” यानि “संघीय लीग” है। 

लीग के दौरान सप्ताह में दो बार खिलाड़ियों का परीक्षण किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को क्वारंटाइन रखा गया है। टीमों ने अलग-अलग समय पर मैदान में प्रवेश किया। मैच के दौरान अतिरिक्त खिलाड़ी दूरी बनाकार बैठे थे।

 उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Bundesliga जर्मनी की प्रमुख फुटबॉल लीग है.
  • इस खेल की शुरुआत 1963 में हुई थी.

ICC की क्रिकेट समिति ने बॉल को चमकाने के लिए थूक के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

about – Page 2758_11.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की (ICC) क्रिकेट समिति ने गेंद पर शाइन लाने के लिए थूक (लार) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। स्विंग गेंदबाजी में इस्तेमाल किए जाने इस प्रयास पर रोक की सिफारिश मुख्य रूप से कोविड-19 के जोखिम के कारण और क्रिकेट के रोमांच को बनाए रखने के साथ ही इससे जुड़े सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगाई गई ई। इस समिति की अध्यक्षता भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने की।
इसके अलावा समिति ने सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए स्थानीय अंपायर की नियुक्ति का भी प्रस्ताव रखा है। हालांकि, आईसीसी क्रिकेट समिति ने गेंद को चमकाने के लिए पसीने के उपयोग को जारी रखने की बात कही क्योंकि इससे कोई स्वास्थ्य खतरा नहीं देखा गया। साथ ही गेंद को चमकाने के लिए कृत्रिम पदार्थ के उपयोग पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, समिति ने डीआरएस रिव्यु के उपयोग को हर पारी में दो से बढ़ाकर तीन करने की भी सिफारिश की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

मध्य प्रदेश ने प्रवासी मजदूरों के लिए आरंभ किया ‘चरण पादुका’ अभियान

about – Page 2758_13.1
मध्य प्रदेश द्वारा राज्य में पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए “चरण पादुका” नामक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत नंगे पांव जा रहे मजदूरों को जूते और चप्पल दिए जाएंगे ताकि उनके दर्द को कुछ कम किया जा सके।
इंदौर के राऊ पुलिस स्टेशन से शुरू होकर राज्य के अधिकांश स्थानों पर पुलिस द्वारा “चरण पादुका” अभियान चलाया जा रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: लाल जी टंडन.

ARCI और SCTIMST ने मिलकर बनाया बायोडिग्रेडेबल मेटल इम्प्लांट

about – Page 2758_15.1
पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मेटीरियल्स के लिए अंतरराष्ट्रीय उन्नत शोध केंद्र (ARCI) और तिरुअनंतपुरम के श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) ने संयुक रूप से मानव शरीर में इस्तेमाल होने योग्य स्वाभाविक रूप से बायोडिग्रेडेबल धातु का इम्प्लांट बनाने के लिए लौह- मैंगनीज से युक्त उन्नत मिश्र धातु को विकसित किया है।


नव विकसित मिश्र धातु बायोडिग्रेडेबल स्टेंट और आर्थोपेडिक सामग्री अभी इस्तेमाल हो रहे धातुओं के इम्प्लांट का बेहतर विकल्प हैं। Fe, मैग्नीशियम (Mg), जिंक (Zn), और पॉलिमर जैसी बायोडिग्रेडेबल सामग्रियां उपचारात्मक प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और फिर मानव शरीर में कोई इम्प्लांट अवशेष छोड़े बिना शरीर की संरचना को बरकरार रखते हुए धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं।

श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में वैज्ञानिकों की टीम द्वारा इनविवो और इन-विट्रो अध्ययन की योजना बनाई जा रही है। ARCI टीम ने व्यास -2 फीट (मिमी), लंबाई- 12 मिमी और दीवार की मोटाई- 175 माइक्रोमीटर (µm) के आकार के नए Fe-Mn आधारित बायोडिग्रेडेबल मिश्र धातुओं और स्टेंट को बनाने में दोनों पारंपरिक मेल्टिंग और पाउडर मेटलर्जी तकनीक का इस्तेमाल किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ARCI मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना.
  • ARCI अध्यक्ष: डॉ अनिल काकोडकर.
  • ARCI के निदेशक: डॉ. जी. पद्मनाभम.
  • SCTIMST मुख्यालय: तिरुवनंतपुरम, केरल.
  • SCTIMST अध्यक्ष: डॉ. विजय कुमार सारस्वत.
  • SCTIMST निदेशक: डॉ. आशा किशोर.

केनरा बैंक ने गोल्ड लोन की सुविधा का किया शुभारंभ

about – Page 2758_17.1
केनरा बैंक ने गोल्ड लोन से जुड़ा एक विशेष व्यवसाय शुरू किया है। गोल्ड लोन व्यवसाय COVID-19 महामारी के कारण अपने ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। बैंक ने 30 जून 2020 तक 7.85% वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए  गोल्ड लोन भी अभियान शुरू किया है।
इस विशेष गोल्ड लोन उत्पादों को, ग्राहकों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इस लोन का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों जैसे कृषि से संबंधित गतिविधियों के लिए खर्च, व्यावसायिक ज़रूरतें, स्वास्थ्य आपात स्थिति और व्यक्तिगत ज़रूरतें आदि के लिए किया जा सकता है। देश भर में मौजूद सभी शाखाओं से इस ऋण सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसका पुनर्भुगतान एक से तीन साल की अवधि के भीतर किया जा सकेगा  

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केनरा बैंक मुख्यालय: बैंगलोर, कर्नाटक.
  • केनरा बैंक के अध्यक्ष: टी. एन. मनोहरन.
  • केनरा बैंक के एमडी और सीईओ: एल.वी. प्रभाकर.

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ 7वां LCU युद्धपोत ‘INLCU L57’

about – Page 2758_19.1
लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप ‘INLCU L57’ को पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया है। इस  युद्धपोत का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा किया गया है। “INLCU L57” LCU मार्क IV श्रेणी का सातवां युद्धपोत है।

इस युद्धपोत का मुख्य कार्य, ट्रांसपोर्ट और मुख्य युद्धक टैंकों की तैनाती करना, सशत्र वाहन, सेना और जहाज से बेस तक उपकरण लाना  और ले जाना है। LCU मार्क IV श्रेणी का पहला युद्धपोत INLCU L51 को मार्च 2017 में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

राजेश गोयल बने NAREDCO के नए महानिदेशक

about – Page 2758_21.1
राजेश गोयल ने रियल एस्टेट निकाय नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) के नए महानिदेशक (DG) का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले, वह हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में सेवारत थे। उन्हें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत अग्रणी सार्वजनिक उपक्रमों में लगभग 37 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल की स्थापना: 1998.
  • नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल मुख्यालय: नई दिल्ली.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF