चार्ल्स लेक्लर ने जीती फॉर्मूला वन एस्पोर्ट्स चीनी वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप

about - Part 2754_3.1
फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने फॉर्मूला वन एस्पोर्ट्स चीनी वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप जीत ली है। कोरोनावायरस महामारी के कारण, वास्तविक F1 रेस आयोजित नहीं की गई थी, जिसके स्थान पर फॉर्मूला 1 ने नई एफ 1 एन्सपोर्ट्स वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स सीरिज का आयोजन किया। Codemasters द्वारा विकसित इस आधिकारिक एफ 1 2019 पीसी वीडियो गेम के माध्यम से वर्चुअल ग्रांड प्रिक्स सीरिज आयोजित की गई।

कपिल देव त्रिपाठी होंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नए सचिव

about - Part 2754_5.1
कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह संजय कोठारी का स्थान लेंगे, जिन्हें फरवरी में मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में चुना गया था। कपिल देव त्रिपाठी की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। कपिल देव त्रिपाठी 1980-बैच के असम-मेघालय कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं। इससे पहले, वह जून 2018 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

COVID-19 रोगियों के लिए नौसेना ने एयर इवैक्यूएशन पॉड तैयार किया

about - Part 2754_7.1
भारतीय नौसेना के नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड (कोच्चि) ने दूरदराज के क्षेत्रों से COVID-19 रोगियों की सुरक्षित निकासी के लिए “एयर इवैक्यूएशन पॉड (AEP)”  तैयार किया है। यह पॉड एल्यूमीनियम, नाइट्राइल रबर और फोरेक्स से बनी है। इसका भार केवल 32 किलोग्राम है और इसकी विनिर्माण लागत 50,000 रुपये है ,जिसकी आयातित समकक्ष ( imported equivalent) लागत, 59 लाख रुपये का केवल 0.1 प्रतिशत है।

पॉड को नौसेना वायु स्टेशन के प्रधान चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में INS गरुड़ नौसेना अस्पताल INHS संजीवनी और दक्षिणी नौसेना कमान के हेड क्वार्टर के एक विशेषज्ञ के परामर्श से  डिजाइन किया गया था। 
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह।

वन-स्टॉप डिजिटल डायरेक्टरी है “Covid FYI” लांच

about - Part 2754_9.1
“Covid FYI” एक वन-स्टॉप डिजिटल डायरेक्टरी है, जिसमें सभी COVID-19 संबंधित सेवाओं और आधिकारिक स्रोतों से जारी हेल्पलाइन की जानकारी है। यह मंच भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड के छात्र सिमरन सोनी के नेतृत्व में 16 सदस्यों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा बनाया गया है। आधिकारिक सरकारी स्रोतों से आपातकालीन सेवाओं तक पहुँचने के लिए COVID- FYI एक वन-स्टॉप COVID-19 प्लेटफ़ॉर्म है।
Covid FYI मंच को सही लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है, जो सरकारी संगठनों से केवल आधिकारिक जानकारी प्रदान करके सूचना की प्रामाणिकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।

विश्व लीवर दिवस : 19 अप्रैल

about - Part 2754_11.1

World Liver day : विश्व लीवर दिवस प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे लीवर से संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिन मनाया जाता है। मस्तिष्क के अपवाद के साथ, यकृत यानी लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है।
हेपेटाइटिस A, B, C, शराब और ड्रग्स के कारण लीवर की बीमारियां हो सकती हैं। वायरल हेपेटाइटिस, दूषित भोजन और पानी के सेवन, असुरक्षित यौन व्यवहार और नशीली दवाओं के सेवन के कारण होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां ही मौत होने का 10 वां सबसे सामान्य कारण है। 

UP govt ने जियोटैग कम्युनिटी किचन के लिए Google से की साझेदारी

about - Part 2754_13.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में जियोटैग कम्युनिटी किचन (geotag community kitchensबनाने के लिए तकनीकी दिग्गज Google के साथ हाथ मिलाया। इस किचन में दैनिक आधार पर 12 लाख फ़ूड पैकेट का उत्पादन होता है। अब, उत्तर प्रदेश जियोटैग कम्युनिटी किचन वाला पहला राज्य बन गया है। 75 जिलों में स्थित लगभग 7,368  कम्युनिटी किचन को जियोटैग किया गया।

राज्य सरकार ने रसोई स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर राज्य संसाधन जुटाए। यह पहल NGO और धार्मिक संगठनों के माध्यम से की गई थी। इन पहलों के लिए, रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (RSAC) ने सामुदायिक रसोई के स्थान के बारे में जानने के लिए एप्लिकेशन तैयार की है। एप्लिकेशन को कम्युनिटी के फीडिंग डेटा के साथ तैयार किया गया था। इसके अलावा, Google अपने एप्लिकेशन में सेंटर्स भी प्रदान करेगा।

आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवेज़ –

  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। 

Covid-19 का मुकाबला करने के लिए सरकार ने लांच किया ऑनलाइन पोर्टल

about - Part 2754_15.1
भारत सरकार ने Covid-19 का मुकाबला करने और रखने के लिए मानव संसाधनों की जानकारी युक्त एक डैशबोर्ड लॉन्च किया है। यह डैशबॉर्ड वेबसाइट “covidwarriors.gov.in” पर एक ऑनलाइन पोर्टल के रूप में बनाया गया है। यह पोर्टल AYUSH  डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों सहित डॉक्टरों के डेटा का संकलन है। इसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMGKVY), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKs), NCC NSS पूर्व सैनिकों इत्यादि के स्वयंसेवकों की जानकारी भी शामिल है। इसलिए, ऑनलाइन माध्यमों में राज्यवार और साथ ही नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण सहित विभिन्न समूह और मानव संसाधनों की जिलेवार उपलब्धता भी शामिल है। 
राज्य, जिला या नगरपालिका स्तर पर जमीनी स्तर का प्रशासन इस ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग प्रत्येक समूह के लिए नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय में उपलब्ध जनशक्ति पर विचार करते हुए संकट प्रबंधन / आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए करेगा। इन समूहों के स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों जैसे कि बैंक, राशन की दुकानों, मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने और बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथालयों को सहायता प्रदान करने के लिए कई कार्य कर सकते हैं।

पुणे के एआरआई ने रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “बग स्निफर” किया विकसित

about - Part 2754_17.1
पुणे के अघरकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई) के शोधकर्ताओं रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “bug sniffer” नामक एक उपकरण विकसित किया है। बग स्निफर संवेदनशील और एक कम लागत वाला सेंसर है जिसे रोगजनकों के तेजी से पता लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नए विकसित पोर्टेबल डिवाइस से सिर्फ 30 मिनट में एक मिली लीटर के नमूने के आकार से दस गुना कम बैक्टीरिया कोशिकाओं से रोग की पता लगाने की क्षमता है।
Bug Sniffer के बारे में:
बग स्निफ़र एक प्रकार का बायोसेंसर है जो बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सिंथेटिक पेप्टाइड्स, चुंबकीय नैनोपार्टिकल्स के साथ-साथ क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल करता है। इसलिए, इसे पानी और फूडबोर्न (खाने से होने वाले) रोगजनकों का पता लगाने के लिए कम लागत और कम समय का प्रभावी तरीका बताया जा रहा है।

पीवी सिंधु पर लिखी गई “Shuttling to the Top: The Story of P.V. Sindhu” पुस्तक का हुआ विमोचन

about - Part 2754_19.1
हाल ही में खेल पत्रकार वी. कृष्णस्वामी द्वारा लिखी गई “Shuttling to the Top: The Story of P.V. Sindhu” का विमोचन किया गया। इस किताब में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के शुरुआती जीवन से लेकर विश्व चैंपियन बनने तक की यात्रा के बारे में बताया गया है।
इस पुस्तक को हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। सिंधु ओलंपिक में रजत जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी होने के साथ-साथ फोर्ब्स की “विश्व की शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीट” की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

फिच ने भारत की जीडीपी वृद्धि के अनुमान को घटाकर किया 1.8%

about - Part 2754_21.1
रेटिंग एजेंसी फिच सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के आर्थिक विकास पूर्वानुमान को घटाकर 1.8% कर दिया है। फिच सॉल्यूशंस ने COVID-19 प्रकोप के कारण अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर आय में होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए अपने पहले के अनुमान 4.6% में कटौती की है। साथ ही इसने पूंजीगत व्यय को कारोबार ने नकदी की आर्थिक अनिश्चितता की कमी के कारण स्थायी निवेशों में कमी का अनुमान लगाया है।
इसके अलावा फिच सॉल्यूशंस ने चीन की अर्थव्यवस्था पर बिगड़ते वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के प्रभाव को देखते हुए हुए वित्त वर्ष 2020 के लिए चीन के जीडीपी पूर्वानुमान को 2.6% से घटाकर 1.1% कर दिया है।

Recent Posts

about - Part 2754_22.1
QR Code
Scan Me