ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एशले कूपर का निधन

about – Page 2753_3.1
एक नंबर पर रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एशले कूपर का निधन। वह लुई होड, फ्रैंक सेडमैन और केन रोजवेल सहित खिलाड़ियों के उस समूह में शामिल थे जिन्होंने 1950 से 1970 के दशक के दौरान टेनिस में दुनिया भर में अपना दबदबा कायम किया था। उनके करियर पर ब्रेक 1959 में पीठ की चोट के बाद लगा था।
एशले कूपर ने 1958 में ऑस्ट्रेलियाई, विंबलडन और अमेरिकी चैंपियनशिप सहित चार ग्रैंड स्लैम एकल खिताब अपने नाम किए थे। इसके अलावा वह लंबे समय तक खेल के प्रशासक भी रहे थे।

वर्ल्ड टर्टल डे या विश्व कछुआ दिवस: 23 मई

about – Page 2753_5.1
हर साल 23 मई को अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन अमेरिकन टोरटोइज रेस्क्यू द्वारा World Turtle Day यानि विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को वार्षिक रूप से लोगों को कछुओं का संरक्षण करने और दुनिया भर में उनके पाए जाने वाले स्थानों के लुप्त होने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ताकि उन्हें बचाया जा सके। इस दिन को पहली बार वर्ष 2000 में मनाया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अमेरिकन टोरटोइज रेस्क्यू के संस्थापक: सुसान टेललेम और मार्शल थॉम्पसन.
  • अमेरिकन टोरटोइज रेस्क्यू मालिबू, कैलिफोर्निया में स्थित है.
  • अमेरिकन टोरटोइज रेस्क्यू 1990 में स्थापित किया गया था.

इंटरनेशल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला: 23 मई

about – Page 2753_7.1
International Day to End Obstetric Fistula: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 23 मई को इंटरनेशल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला मनाया जाता है। इस दिन को ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला के बारे में प्रभावी रूप से जागरूकता बढ़ाने और इसे समाप्त करने के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ सर्जरी के बाद के फॉलो-अप और फिस्टुला के रोगियों पर नज़र रखने के लिए मनाया जाता है। 
क्या है ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला?

प्रसूति फिस्टुला सबसे गंभीर और दुखद चोटों में से एक है जो बच्चे के जन्म के दौरान हो सकती है। ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला एक चिकित्सा स्थिति है, जिसमें बच्चे के जन्म के परिणामस्वरूप बर्थ कैनाल में एक छेद विकसित हो जाता है। ऐसा तब होता है जब एक महिला को लंबे समय तक प्रसव पीड़ा झेलनी पड़ती है या बच्चा पैदा करने में काफी समय लग जाता है।
इंटरनेशल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला 2020 का विषय है: “End gender inequality! End health inequities! End Fistula now!”
उपरोक्त
समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव:
    एंटोनियो गुटेरेस.

स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी अर्टिज अदुरिज ने संन्यास का किया ऐलान

about – Page 2753_9.1
स्पेनिश स्टार फुटबॉल खिलाड़ी और एथलेटिक बिलबाओ स्ट्राइकर अर्टिज अदुरिज (Aritz Aduriz) ने चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने स्पेन के लिए 13 कैप जीते और 2016 में  35 वर्ष और 275 दिन की आयु में स्कोर कर स्पेन के सबसे पुराने गोलस्कोरर भी बने थे।
अर्टिज अदुरिज ने बिलबाओ के लिए 296 गेम्स में 141 गोल किए हैं और रियल व्लाडोलिड, रियल मल्लोर्का और वालेंसिया का भी प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही, वह लियोनेल मेस्सी के अलावा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने 15 ला-लिगा सत्रों में लगातार गोल किए है।

भारतीय हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह दोसांझ का निधन

about – Page 2753_11.1
पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का निधन। वह तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक यानि लंदन ओलंपिक (1948), हेलसिंकी ओलंपिक (1952) और मेलबर्न ओलंपिक (1956) जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। 1956 के ओलंपिक में, वह भारतीय टीम के कप्तान थे जिन्होंने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
बलबीर सिंह दोसांझ उन 16 लीजेंड में से एकमात्र भारतीय थे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आधुनिक ओलंपिक इतिहास में चुना था। इसके अलावा उनके नाम पर ओलंपिक के पुरुष हॉकी फाइनल में एक व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी है।

हरित ऊर्जा उपकरणों के आयात शुल्क में 20% की वृद्धि

 

about – Page 2753_13.1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020-21 में सेल्स की तरह हरित ऊर्जा उपकरणों (green energy equipment) के आयात शुल्क में 20% की वृद्धि की है। इसका उद्देश्य उपकरणों के स्थानीय विनिर्माण को चलाना और कम गुणवत्ता वाले चीनी उपकरणों के आयात को कम करना है।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

वर्तमान में, भारत अमेरिका और चीन के बाद ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत की विनिर्माण क्षमता अब सोलर सेल्स के लिए 3 GW है।

  

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • भारत के वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण
 

Find More News Related to Schemes & Committees

भारत बना दुनिया में PPE किट का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता

about – Page 2753_15.1

भारत चीन के बाद दुनिया में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है जो वर्तमान में दुनिया में  PPE के अग्रणी निर्माता हैं।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

वर्तमान में, भारत हर दिन 2.06 लाख PPE  किट का उत्पादन कर रहा है, जो किसी भी देश की अधिकतम क्षमता है। अगर हम एक औसत लेते हैं तो भारत में 1 लाख किट का उत्पादन होता है। एक PPE किट में मूल रूप से शू कवर, दस्ताने, आई शील्ड, मास्क और गाउन शामिल होते हैं। ऊपर दिया गया डेटा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण फेक्ट्स :

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन
  • निर्वाचन क्षेत्र: चांदनी चौक, दिल्ली

Find More News Related to Schemes & Committees

क्या है ओपन स्काईज संधि?

 

about – Page 2753_16.1
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओपन स्काईज संधि से बाहर निकलने की घोषणा की है। ओपन स्काईज संधि पर 2002 में हस्ताक्षर किए गए थे । यूएस पर इस संधि से हटने का आरोप काफी समय से लगता रहा है, हालँकि अमेरिका ने इस संधि से बाहर आने का कारण रूस के इस सौदे में अपनी हिस्सेदारी नहीं निभाने को बताया है।
डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से यह तीसरा मौका है जब अमेरिका किसी अंतर्राष्ट्रीय हथियार समझौता से निकला है। संधि की स्थापना 34 सदस्यों ने अपने प्रतिभागियों के लिए एक एरियल निगरानी प्रणाली पर की थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • प्रभावी: 1 जनवरी 2002
  • रैटीफायर्स: 35
  • स्थान: हेलसिंकी

ICMR ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन के उपयोग पर जारी एडवाइजरी में किया बदलाव

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) ने 23 मई, 2020 को एचसीक्यू (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) के उपयोग को लेकर अपनी सलाह में बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, एचसीक्यू अब केवल पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर के पर्चे पर ही दी जाएगी।
तीन नई श्रेणियों एसिम्प्टोमैटिक हेल्थ केयर वर्कर्स, कन्टेनमेंट ज़ोन में कार्यरत एसिम्प्टोमैटिक फ्रंटलाइन वर्कर्स, पैरामिलिट्री और पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्हें एचसीक्यू को रोगनिरोधी उपचार के रूप में दिया जाएगा।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF