लुईस हैमिल्टन ने जीता हंगरी ग्रां प्री 2020

about – Page 2688_2.1

लुईस हैमिल्टन ने हंगरी के मोगोरोड, हंगरिंग में फॉर्मूला -1 हंगरी ग्रां प्री 2020 जीतादूसरे स्थान पर मैक्स वेरस्टापेन (डच-रेड बुल), तीसरे स्थान पर वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज- फिनलैंड) रहे। हंगरी ग्रां प्री 2020 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तीसरी रेस थी।

 

 Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams



सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • हंगरी की राजधानी: बुडापेस्ट।
  • हंगरी की मुद्रा: हंगेरियन फ़ोरिंट।
  • हंगरी के राष्ट्रपति: जानोस एडर। 

Find More Sports News Here

वित्त मंत्री तीसरी G20 FMCBG बैठक में शामिल

about – Page 2688_4.1

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सऊदी अरब प्रेसीडेंसी के तहत तीसरी G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (FMCBG) की बैठक की गयी। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। बैठक के दौरान, प्रतिभागियों ने वर्ष 2020 के लिए अन्य G20 वित्त ट्रैक प्राथमिकताओं के साथ COVID-19 महामारी संकट के विकास के बीच वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया।

वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के दौरान, निर्मला सीतारमण ने COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए भारत द्वारा उठाए गए उपायों जैसे कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, कृषि और MSME क्षेत्रों को विशेष समर्थन, ग्रामीण रोजगार गारंटी उपाय आदि पर प्रकाश डाला।

 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो इस महाद्वीप से विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य – अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रिपब्लिक ओफ कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड  किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ (EU)​ हैं।

  ​

Find More Summits and Conferences Here

प्रख्यात गणितज्ञ सी एस शेषाद्रि का निधन

about – Page 2688_6.1
स्वतंत्रता के बाद के समय के सबसे प्रख्यात भारतीय गणितज्ञ, प्रोफेसर सी एस शेषाद्री का निधन। वह चेन्नई गणित संस्थान के संस्थापक और निदेशक-एमेरिटस थे, जो भारत में गणित के अध्ययन के लिए एक संस्थान था।
प्रो. शेषाद्री को बीजीय ज्यामिति (algebraic geometry) में किए उनके काम के लिए जाना जाता है। Seshadri constant (in algebraic geometry) उसके नाम पर रखा गया है। वे 2009 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता भी थे।

जर्मनी के फॉरवर्ड फुटबॉलर और विश्व कप विजेता आंद्रे शूरले ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

about – Page 2688_8.1
जर्मनी फॉरवर्ड खिलाड़ी और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य आंद्रे शूरले (Andre Schurrle) ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 2014 अपने देश के लिए फीफा विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने जर्मनी के लिए खेले 57 मैचों में कुल 22 गोल किए। इसके अलावा वे 2013-15 तक चेल्सी के लिए खेले और 2015 में प्रीमियर लीग विजेता पदक भी जीता था।

संयुक्त अरब अमीरात ने अपना पहला मार्स मिशन “Hope” किया लांच

about – Page 2688_10.1
संयुक्त अरब अमीरात द्वारा अपना पहला “मंगल” मिशन “Hope” लॉन्च किया गया है। इस मिशन की मदद से, यूएई का लक्ष्य पहली बार दैनिक और बदलते मौसमी हालातों का अध्ययन करते हुए मार्टियन वातावरण की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है। जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से 1:58 बजे (यूएई समयानुसार) लाल ग्रह के लिए लॉन्च किए गए मानव रहित “होप” मंगल मिशन के सात महीनों की यात्रा के बाद फरवरी 2021 तक मंगल की कक्षा में प्रवेश करने की उम्मीद है, जो सात अमीरात के गठबंधन यानी यूएई के एकीकरण की 50वीं वर्षगांठ भी है। “होप” मिशन की आगे की यात्रा दुबई के मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र (MBRSC) द्वारा ट्रैक की जाएगी।
होप में तीन अलग-अलग उपकरण एक इमेजर और दो स्पेक्ट्रोमीटर लगाए गए हैं। “इमेजर” ग्रह की सतह की डिटेल तस्वीरों भेजेगा, जबकि तीनों मिलकर वैज्ञानिकों को यह बताने के लिए डेटा प्रदान करेंगे कि मंगल के वातावरण में कौन-सी धातु हैं। होप, इस लाल ग्रह पर नहीं उतरेगा, बल्कि इसके बजाए इसे पूरे मार्टियन वर्ष या 687 दिनों तक इसकी परिक्रमा करेगा।
“मंगल” के लिए भेजे गए “होप” मिशन, को एमिरेट्स मार्स मिशन के नाम से भी जाना जाता है, इसकी लागत 200 मिलियन डॉलर है और यह यूएई का पहला विदेशी निवेश है। इस लॉन्च के साथ, यूएई अगले 100 वर्षों के अन्दर मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने का लक्ष्य भी बना रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान.
  • UAE की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.

स्ट्रीट वेंडरों के लिए आत्मनिर्भर निधि (PM स्वनिधि) मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ

about – Page 2688_12.1
हाल ही में पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (PM स्वनिधि) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की गई है। इसका उद्देश्य योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों के ऋण आवेदनों की सोर्सिंग और प्रोसेसिंग के लिए, ऋण प्रदाता संस्थानों (LI) और उनके फील्ड कार्यकर्ताओं को अनुकूल डिजिटल इंटरफेस प्रदान करना है। मोबाइल ऐप का शुभारंभ डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है और जो इस योजना की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करेगा।
मोबाइल ऐप से स्ट्रीट वेंडरों तक कागज-रहित माइक्रो-क्रेडिट सुविधाओं की डिजिटल पहुंच को बढ़ावा देने और योजना की कार्यान्वयन रणनीति को भी गति मिलेगी। एप्लिकेशन में विभिन्न विशेषताएं हैं जैसे कि सर्वेक्षण डेटा में वेंडरों की खोज, आवेदकों के लिए ई-केवाईसी, आवेदनों की प्रोसेसिंग और रियल टाइम मॉनेटरिंग आदि।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में:

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्ट्रीट वेंडरों को सस्ते वर्किंग कैपिटल लोन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि शुरू की गई है, ताकि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने स्ट्रीट वेंडर अपनी आजीविका को फिर से शुरू कर सकें।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (I / C): हरदीप सिंह पुरी.

ICAT ने “ASPIRE” नामक ई-पोर्टल किया लॉन्च

about – Page 2688_14.1
इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) द्वारा “ऑटोमोबाइल सॉल्यूशंस पोर्टल फॉर इंडस्ट्री, रिसर्च एंड एजुकेशन (ASPIRE)” नामक एक ई-पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल जानकारी और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान मदद से भारतीय मोटर वाहन उद्योग की तकनीकी क्षमता में सुधार लाने  और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और देश के समग्र सामाजिक-आर्थिक प्रगति सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र के विकास को सक्षम करने के लिए लॉन्च किया गया है।
ASPIRE वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा, जो प्रौद्योगिकी प्रगति से जुड़े मुद्दों पर भारतीय ऑटो उद्योग, R&D संस्थानों और शिक्षाविदों को R & D, प्रौद्योगिकी विकास, विशेषज्ञ राय आदि के लिए एक साथ लाएगा। यह पोर्टल भारत सरकार के भारी उद्योग विभाग (DHI) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए देश में नवाचार, आरएंडडी और उत्पाद विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन के रूप में शुरू किया गया है।

नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले कॉर्डी टिंडेल विवियन का निधन

about – Page 2688_16.1
रेव मार्टिन लूथर किंग जूनियर के साथ काम करने वाले और नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले, द रेव कॉर्डी टिंडेल विवियन (Cordy Tindell Vivian) का निधन। इसके अलावा उन्होंने साउथ क्रिस्चियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (SCLC) का नेतृत्व किया और 2012 में इसके अंतरिम अध्यक्ष बन गए थे। साथ ही उन्होंने दक्षिण में बसों को एकीकृत करने और अहिंसक विरोध में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को एकीकृत करने के लिए फ्रीडम राइड्स के आयोजन में भी मदद की।
कॉर्डी टिंडेल विवियन को 2013 में ओबामा द्वारा प्रेसिडेन्शियल मैडल ऑफ़ फ्रीडम सम्मानित किया गया था। इसके अलावा विवियन ने वोटिंग राइट्स एक्ट पारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जब उन्होंने सेल्मा, अलबामा में अश्वेत मतदाताओं को पंजीकृत करने की कोशिश की थी, जिससे सैकड़ों, फिर हजारों लोग एडमंड जी पेट्टस ब्रिज मार्च करने के लिए तैयार हो गए थे।

विश्व शतरंज दिवस: 20 जुलाई

about – Page 2688_18.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 जुलाई को World Chess Day यानि विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1924 में पेरिस में की गई अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation-FIDE) की स्थापना को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने की दिशा में FIDE द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को चिन्हित करने के साथ-साथ देखभाल, बात-चीत, एकजुटता और शांति को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिसका लक्ष्य शतरंज कार्यक्रमों के लिए सहयोग और दुनिया के सभी लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण सद्भाव में सुधार लाना है।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2020 मनाने के लिए शीर्ष शतरंज खिलाड़ी एक उच्च स्तरीय आभासी कार्यक्रम  “Chess for Recovering Better” में हिस्सा लेंगे।

शतरंज के बारे में:

शतरंज (Chess) दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला बहुत ही प्राचीन, बौद्धिक और सांस्कृतिक खेलों में से एक माना जाता है जो निष्पक्षता, समावेश और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करता है, और इस संबंध में ध्यान देने योग्य है कि यह लोगों और देशों के बीच सहिष्णुता और समझ का माहौल तैयार कर सकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
  • इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) के अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोर्कोविच

HCL Tech की नई चेयरमैन बनीं रोशनी नाडर मल्होत्रा

about – Page 2688_19.1

भारत की सबसे धनी महिला, रोशनी नाडर मल्होत्रा नोएडा स्थित आईटी कंपनी, HCL टेक्नोलॉजीज की नई अध्यक्ष बनीं. गैर-कार्यकारी निदेशक रोशनी नाडर मल्होत्रा की नई भूमिका के लिए नियुक्ति तुरंत प्रभावी हो गई है. वह अपने पिता शिव नाडार की जगह लेंगी. शिव नाडर chief strategy officer पदनाम के साथ एचसीएल टेक के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


रोशनी नाडर मल्होत्रा:

  • रोशनी नाडर मल्होत्रा HCL कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक और CEO, एचसीएल टेक्नोलॉजीज बोर्ड के उपाध्यक्ष और शिव नादर फाउंडेशन के ट्रस्टी रह चुके हैं
  • HCL कॉर्पोरेशन में वह संगठन को strategic guidance प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाएंगी. 
  • उन्हें वर्ष 2013 में भारत के तीसरे सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक बोर्ड में एक अतिरिक्त निदेशक के रूप में शामिल किया गया था. 
  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचसीएल इंफोसिस्टम्स की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉर्प के बोर्ड में उनकी नियुक्ति के ठीक चार साल बाद उन्हें यह पद मिला है. 
  • वह वन्यजीव और संरक्षण के बारे में भावुक हैं और 2018 में हैबिट्स ट्रस्ट की स्थापना की है. ट्रस्ट का उद्देश्य देश के प्राकृतिक आवासों और स्वदेशी प्रजातियों की रक्षा करना है, जिसमें स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र और संरक्षण मुख्य मिशन है. 

Find More Appointments Here

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF