MYAS ने युवाओं में स्वैच्छिकता को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ की साझेदारी

about – Page 2687_3.1
युवा मामलों और खेल मंत्रालय (MYAS) ने भारत सरकार के संकल्प को मजबूत करने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है, ताकि 1 करोड़ युवा स्वयंसेवकों को देश के आत्मनिर्भर भारत बनने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने भारत के युवाओं में स्वैच्छिकता को बढ़ावा देने के लिए YuWaah (यूनिसेफ द्वारा गठित एक बहु-हितधारक मंच) के लिए एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए है। 
दोनों के बीच साझेदारी भारत के युवाओं को शिक्षा और सीखने से लेकर उत्पादक कार्य, कौशल के साथ सक्रिय नागरिक बनने में भी मदद करेगी। यह साझेदारी भारत के युवाओं मे शिक्षा, कौशल और बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर समाधानों का सह-निर्माण करने और इसे लागू करने के लिए, युवाओं के साथ मिलकर काम करेगी। युवा मामलों और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में YuWaah भारत के युवाओं को अपना एजेंडा तैयार करने और इससे आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री: किरेन रिजिजू.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.

CBDT ने MSME मंत्रालय के साथ डेटा साझा करने के लिए किया समझौता

about – Page 2687_5.1
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के अनुसार, CBDT द्वारा MoMSME के साथ आयकर रिटर्न (ITR) संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। MoMSME को मानदंडों के अनुसार, साझा किए डेटा से उद्यमों की जांच करने तथा उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणियों में वर्गीकरण करने की सुविधा प्राप्त होगी।
दोनों संगठन डेटा विनिमय की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए नोडल अधिकारी और वैकल्पिक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। CBDT और MoMSME के बीच किया गया समझौता दोनों मंत्रालय के बीच सहयोग और तालमेल के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष: प्रमोद चंद्र मोदी.

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले जॉन लुईस का निधन

about – Page 2687_7.1
नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले जॉन लुईस (John Lewis) का निधन। लुईस लंबे समय तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (U.S. House of Representatives) के सदस्य भी रहे थे। लुईस, मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr) के समर्थक थे, और उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों की अपनी लड़ाई को जारी रखा था। लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले ‘बिग सिक्स’ नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक थे। वे अंतिम बार लोगों के बीच नस्लीय न्याय के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जो जून में अमेरिका शुरू होकर पूरी दुनिया भर में फैल गए।
जॉन लुईस अटलांटा से कांग्रेस के सदस्य थे। वे पहली बार 1986 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक कांग्रेस में जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लुईस को वर्ष 2011 में अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Presidential Medal of Freedom से सम्मानित किया गया था।

इंडिया बिजनेस काउंसिल करेगी 45 वीं इंडिया आईडियॉज समिट 2020 की मेजबानी

about – Page 2687_9.1
भारतीय व्‍यापार परिषद (India Business Council) द्वारा 22 जुलाई को 45 वीं इंडिया आईडियॉज समिट 2020 की मेजबानी की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन में व्‍यापार और सरकार से जुड़े प्रमुख नेता भारत और अमरीका की भविष्य की साझेदारी और वैश्‍विकरण के रूझानों, व्‍यापार और निवेश तथा कोविड-19 के बाद के समय की कार्यशैली के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मेलन “Building a Better Future” पर केन्द्रित है।
शिखर सम्‍मेलन में सरकारी और निजी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोंपियो सम्‍मेलन में प्रमुख भाषण देंगे। इसके अलावा विदेशमंत्री एस जयशंकर भी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

about – Page 2687_11.1
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन। 11 जून से लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनके इलाज के दौरान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लालजी टंडन ने दो कार्यकाल तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया है और 2009 में लखनऊ से 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें 2018 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, और उसके बाद 2019 में मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान.

पी प्रवीण सिद्धार्थ को नियुक्त किया गया राष्ट्रपति का नया निजी सचिव

about – Page 2687_13.1
2001 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी, पी प्रवीण सिद्धार्थ को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ पहले से ही राष्ट्रपति सचिवालय में स्पेशल ड्यूटी (OSD) के अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। वह विक्रम सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें अब शिपिंग मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

अश्विनी कुमार तिवारी बनाए गए SBI कार्ड के नए एमडी और सीईओ

about – Page 2687_15.1
SBI कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज द्वारा अश्विनी कुमार तिवारी को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 1 अगस्त, 2020 से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल दो साल की अवधि का होगा। उन्हें इस पद के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नामित किया गया था।
तिवारी की नियुक्ति वर्तमान MD और CEO, हरदयाल प्रसाद के इस्तीफे के बाद की गई, जिन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कारण कंपनी के निदेशक पद से हटने का फैसला किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.
  • मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.

एस हुसैन जैदी का नया उपन्यास “द एंडगेम” प्रकाशित

about – Page 2687_17.1

अपराध लेखक(Crime writer), एस हुसैन जैदी ने एक नया उपन्यास “द एंडगेम” लिखा है, जो राजनीति, विश्वासघात और अकल्पनीय आतंक पर आधारित है। पुस्तक को हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। “द एंडगेम” पाठकों को काम पर जटिल राजनीतिक मशीनरी का क्लोज-अप देता है, जिसमें राज्य सुरक्षा, रक्षा सेवाएं, और खुफिया एजेंसियां जैसे -एक्सप्लोसिव क्लाइमेक्स तक सभी शामिल हैं।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

जैदी ने “ब्लैक फ्राइडे”, “माफिया क्वींस ऑफ मुंबई”, “डोंगरी टू दुबई” और “बाइकुला टू बैंकॉक” भी लिखा है। वह 26/11 के आतंकवादी हमलों के आधार पर एक  HBO डॉक्यूमेंट्री, “Terror in Mumbai”के सहयोगी निर्माता रहे हैं।

Find More Books and Authors Here

मोरिसाना कॉयेट ​​और मारियाना वर्दिनॉयनिस बने 2020 नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता

about – Page 2687_19.1

गिनीयन डॉक्टर मोरिसाना कॉयेट ​​और ग्रीस की मारियाना वर्दिनॉयनिस को 2020 नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता चुने गये हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे ने पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की है, जो उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जो मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


मोरिसाना  कॉयेट (Morissana Kouyate) के बारे में:

कॉयेट, अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के प्रयासों में एक अग्रणी व्यक्ति हैं, जिसमें फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन (FGM) भी ​​शामिल है। उन्हें अपने काम के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय मानवीय पुरस्कार मिले हैं।

मरियाना वर्दिनॉयनिस ( Marianna Vardinoyannis) के बारे में:

वर्दिनॉयनिस पिछले 30 वर्षों से बच्चों को होने वाले कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं और उनकी मेहनत से हजारों बच्चे ठीक हो चुके हैं। 

नेल्सन मंडेला पुरस्कार के बारे में:

नेल्सन मंडेला पुरस्कार, जो हर पांच साल में प्रदान किया जाता है और उन लोगों को मान्यता देता है जो संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देते हुए मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, जबकि नेल्सन मंडेला के जीवन और सामंजस्य, राजनीतिक बदलाव और सामाजिक बदलाव का सम्मान करते हैं। मंडेला पुरस्कार की स्थापना जून 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

संयुक्त राष्ट्र हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।

Find More Awards News Here

यूपी सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए शुरू की ‘नवीन रोजगार छतरी योजना’

about – Page 2687_21.1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जातियों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘नवीन रोजगार छतरी योजना’ शुरू की है। उन्होंने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’ के तहत 3,484 लाभार्थियों को ऑनलाइन 17.42 करोड़ की वित्तीय सहायता भी हस्तांतरित की और रायबरेली, गोरखपुर, बस्ती, मेरठ, आजमगढ़ और मुरादाबाद जिलों के कुछ लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। राज्य सरकार लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए वित्तीय मदद बढ़ा रही है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल।

Find More State In News Here

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF