ICICI होम फाइनेंस ने अफोर्डेबल हाउसिंग लोन योजना ‘सरल’ की शुरू

ICICI होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (HFC) ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक विशेष किफायती होम लोन स्कीम “SARAL” लॉन्च की है। इस योजना का लाभ महिलाओं, निम्न, मध्यम आय वाले ग्राहक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा, जिनकी अधिकतम आय 6 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

SARAL स्कीम के बारे में:

इस ऋण के लिए देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक की महिला का स्वामित्व होना अनिवार्य है। ऋण की अधिकतम सीमा 35 लाख रुपये है। ऋण की ब्याज दर 7.98% से शुरू होगी। ऋण की अधिकतम अवधि 20 वर्ष है। पहले से मौजूद ऋण वाले ग्राहक भी अपना ऋण हस्तांतरित कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष: अनूप बागची.
  • आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): अनिरुद्ध कमानी.

मलयालम फिल्म निर्देशक के.आर. सचिदानंदन का निधन

about - Part 2688_4.1
मलयालम फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, और निर्माता के.आर. सचिदानंदन का निधन। उनकी पहली निर्देशित फिल्म साल में 2015 की अनारकली थी। उन्होंने सेतु के साथ कई फिल्मों की सह-पटकथा की थी और बाद में अकेले फिल्म बनाना शुरू किया। इससे  सैकी केरल उच्च न्यायालय में एक कानूनी सलाहकार थे।

डॉ. हर्षवर्धन ने COVID-19 के लिए लॉन्च की भारत की पहली मोबाइल लैब

about - Part 2688_6.1
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने COVID-19 परीक्षण के लिए भारत की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने आंध्र प्रदेश मेड-टेक ज़ोन (एएमटीजेड) के साथ मिलकर एएमटीजेडकमांड कंसोर्टिया (कोविड मेडटेक विनिर्माण विकास कंसोर्टिया) के तहत, भारत की पहली संक्रामक रोग निदान लैब (आई-लैब) – रैपिड रिस्पॉन्स मोबाइल प्रयोगशाला को विकसित किया गया है।

Infectious Disease Diag Lab (I-Lab) यानि संक्रामक रोग निदान लैब (आई-लैब) के बारे में:


मोबाइल लैब का मुख्य उद्देश्य भारत में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तकनीकों की कमी को दूर करना है और निरंतर आत्मनिर्भरता के एक चरण की ओर बढ़ना है। आई-लैब COVID-19 और गैर-COVID दोनों परीक्षणों को करने में सक्षम है और उसी दिन परिणाम बताती है। आई –लैब में ऑन-साइट एलिसा, आरटी-पीसीआर, बायो केमिस्ट्री विश्लेषण के साथ बीएसएल -2 सुविधा है। जबकि RT-PCR परीक्षण एक COVID-19 निदान परीक्षण है, एलिसा परीक्षण एक व्यक्ति द्वारा वायरस के खिलाफ विकसित एंटीबॉडी की जाँच करता है। एलिसा टेस्ट से पता चलता है कि क्या कोई व्यक्ति अतीत में कभी भी वायरस से संक्रमित था और अब उसके लिए एंटीबॉडी विकसित कर चुका है।

Volkan Bozkir चुने गए 75 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष

about - Part 2688_8.1
75th UN General Assembly: तुर्की के राजनयिक Volkan Bozkir को UN महासभा के 75 वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75 वां सत्र सितंबर 2020 से आरंभ होगा।

इस पद के लिए Bozkir ने संयुक्त राष्ट्र के 178 सदस्यों का समर्थन हासिल किया। वह वर्तमान महासभा अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे (Tijjani Muhammad-Bande) से पदभार संभालेंगे। महासभा अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका.
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के संस्थापक: संयुक्त राष्ट्र.
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा की स्थापना: 1945.

    इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ सेक्सुअल वायलेंस इन कांफिलिक्ट: 19 जून

    about - Part 2688_10.1
    हर साल 19 जून को विश्व स्तर पर इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ सेक्सुअल वायलेंस इन कांफिलिक्ट मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में यौन हिंसा के पीड़ितों और संघर्ष कर बचे लोगों को सम्मानित करने और उन सभी या ऐसे सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने निडर होकर लड़ते हुए अपना पूरा जीवन लगा दिया।
    इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ सेक्सुअल वायलेंस इन कांफिलिक्ट: इतिहास

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 जून 2015 को (A/RES/69/293) प्रस्ताव से हर साल 19 जून को इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ सेक्सुअल वायलेंस इन कांफिलिक्ट मनाए जाने की घोषणा की थी। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को सुरक्षा परिषद के लक्ष्यों 1820 (2008) के 19 जून 2008 को चयन को मान्यता देने के लिए चुना गया था, जिसके दौरान परिषद ने युद्ध की रणनीति और शांति के निर्माण में बाधा के रूप में यौन शोषण को रोक लगाई थी।

    भारत बना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य

    about - Part 2688_12.1
    भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में शामिल हो गया है। भारत ने 193 सदस्यीय महासभा में 184 मत प्राप्त करने के बाद दो साल के लिए चुनाव जीता है। भारत ने 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी में गैर-स्थायी सीट जीती, जो 1 जनवरी 2021 से शुरू प्रभावी होगी। इससे पहले भारत को निम्नलिखित वर्षों के लिए परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया जा चुका है: 1950-1951 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012.
    भारत के साथ आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी सुरक्षा परिषद के चुनाव भी जीत हासिल की। संयुक्त राष्ट्र की उच्च-तालिका में पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य शामिल हैं।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि: टी एस तिरुमूर्ति.

    फिच रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग “BBB-” पर रखी बरकरार

    about - Part 2688_14.1

    फिच रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को सबसे कम निवेश ग्रेड “BBB-” पर बरकरार रखा है, जबकि रेटिंग एजेंसी ने भारत के लिए अपने रेटिंग आउटलुक में बदलाव कर इसे स्थिर से नकारात्मक कर दिया है। रेटिंग एजेंसी फिच ने इसका कारण भारत के विकास और ऋण दृष्टिकोण के लिए बढ़ते जोखिम को बताया है।
    फिच रेटिंग्स ने कहा कि COVID-19 महामारी ने वित्तीय वर्ष 2021 के लिए भारत की विकास दर में के दृष्टिकोण को काफी कमजोर कर दिया है, साथ ही साथ एक विशाल सार्वजनिक-ऋण बोझ से जुड़ी चुनौतियों को उजागर किया है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक गतिविधि 5% से संकुचन रहने के बाद वित्त वर्ष 2022 में उभकर 9.5% की दर से वृद्धि करेगी।

    एचडीएफसी ERGO ने ‘Pay as you Fly’ इंश्योरेंस लॉन्च करने के लिए TropoGo के साथ की साझेदारी

    about - Part 2688_16.1
    एचडीएफसी ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने भारत के ड्रोन-मालिकों के लिए भारत का पहला ‘Pay as you Fly’ नामक इंश्योरेंस लॉन्च करने के लिए यूके स्थित टेक TropoGo Limited के साथ साझेदारी की है। यह पॉलिसी, थर्ड पार्टी लायबिलिटी क्लेम के लिए जीवन आश्वासन देती है जो वाणिज्यिक ड्रोन मालिकों और ऑपरेटरों को ऑन-डिमांड की पेशकश की जा सकती है।
    यह बीमा पॉलिसी संपत्ति के नुकसान और शारीरिक चोटों से बचाएगी, जो सर्वेक्षण, मैपिंग, निगरानी, आपदा राहत पहल, नागरिक प्रशासन सेवाओं, त्योहारों और कार्यक्रमों के दौरान उपयोग, संपत्ति प्रबंधन और यात्रा और पर्यटन उद्देश्यों जैसी गतिविधियों का संचालन करते समय हो सकती है। इस पॉलिसी के सदस्य ट्रोपो मोबाइल ऐप पर 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर का दावा कर सकते हैं और वे तीसरे पक्ष के दायित्व के खिलाफ खुद का बीमा करने के लिए 4 घंटे, एक दिन या एक महीने के कवर का चयन का सकेंगे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एचडीएफसी ERGO जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: रितेश कुमार.
    • एचडीएफसी ERGO जनरल इंश्योरेंस मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

    ADB ने भारतीय अर्थव्यवस्था के FY21 में 4% तक संकुचन रहने का अनुमान किया जारी

    about - Part 2688_18.1
    एशियाई विकास बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्तीय वर्ष 2021 में 4% तक संकुचन रहने का अनुमान लगाया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट का कारण COVID-19 को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय तक बंद रहे व्यवसायों को बताया गया।
    इसके अलावा एशियाई विकास बैंक को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2022 में उभकर 5% की वृद्धि दर पर आ जाएगी , क्योंकि तब तक देश की आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर आ जाएंगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.

    WEF की 2020 टेक्नोलॉजी पायनियर्स की सूची में दो भारतीय कंपनियों हुई शामिल

    about - Part 2688_20.1
    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने वर्ष 2020 की 100 टेक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट जारी की है। WEF ने 100 नई टेक फर्मों के पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की है, जो कार्बन कैप्चर, अल्टरनेटिव और परिपत्र अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी हैं, जबकि उनमें से कुछ का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, वित्तीय पहुंच आदि को संबोधित करना है। 20 वीं 100 टेक्नोलॉजी पायनियर्स कंपनियों की लिस्ट में दो भारतीय कंपनियों ZestMoney और Stellapps को शामिल किया गया हैं। इस सूची में शामिल कंपनियों को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कार्यशालाओं, कार्यक्रमों के साथ-साथ समुदाय में अपने दो वर्षों के दौरान उच्च-स्तरीय चर्चाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    ZestMoney आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित डिजिटल एक भारतीय लेंडिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो लाखों लोगों को किफायती ऋण सुविधा प्रदान करती है।Stellapps भारत के डेटा-लीड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित स्टार्टअप प्लेटफ़ॉर्म है जो डेयरी आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण के कार्यो से जुड़ी है।
    WEF के टेक्नोलॉजी पायनियर समुदाय को 2000 में लॉन्च किया गया था। इसमें दुनिया भर की विकास-चरण की कंपनियों को शामिल किया गया है। ये कंपनियां आम तौर पर नई प्रौद्योगिकियों और नवाचारों के डिजाइन, विकास कार्यों से जुड़ी हैं, जो व्यवसाय के साथ-साथ समाज पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव बनाने के लिए काम करती हैं।

    Recent Posts

    about - Part 2688_21.1
    QR Code
    Scan Me