राहुल द्रविड़ विजडन इंडिया पोल में सचिन तेंदुलकर को हराकर बने भारत के ग्रेट टेस्ट बल्लेबाज

about - Part 2678_3.1
हाल ही में विजडन इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, राहुल द्रविड़ को अब तक का सबसे महान भारतीय टेस्ट बल्लेबाज माना गया हैं। द्रविड़ ने इस सर्वेक्षण के अंतिम दौर की वोटिंग में सचिन तेंदुलकर को हराकर से खिताब अपने नाम किया है। कुल 11,400 प्रशंसकों ने अंतिम दौर की वोटिंग भाग लिया, जिसमे द्रविड़ को 52 फीसदी वोट मिले। 
पोल के शुरुआती दौर में 16 अन्य महान भारतीय बल्लेबाजो को शामिल किया गया था, जिसमे सुनील गावसकर और विराट कोहली भी शामिल थे। तेंदुलकर ने जहां विराट को पछाड़ा तो सुनील गावसकर से ज्यादा लोगों ने द्रविड़ को पसंद किया। वहीँ दूसरी गावस्कर ने मामूली अंतर से कोहली को ‘प्ले-ऑफ’ में तीसरे स्थान के लिए हराया।

वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर परवेज जामस्जी का निधन

about - Part 2678_5.1
वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर (रि,) परवेज जामस्जी का निधन। वे 1965 में सेना में हुए और 1985 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पराक्रम के साथ वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

दिसंबर 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट परवेज रुस्तम जामस्जी एक हेलीकॉप्टर इकाई उड़ा रहे थे। जिस पर दुश्मन द्वारा दो बार मशीन गन और दो बार मोर्टार से हमला किया गया। अद्भुत शौर्य और चतुराई का प्रदर्शन करते हुए वह अपने हेलीकॉप्टर को वापस ले आए।

यस बैंक ने ‘युवा पे’ मोबाइल ऐप लॉन्च करने के लिए UDMA के साथ की साझेदारी

about - Part 2678_7.1
यस बैंक ने अपनी डिजिटल वॉलेट मोबाइल ऐप ‘Yuva Pay’ को लॉन्च करने के लिए UDMA टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है। इस ऐप के माध्यम से, बैंक अपने ग्राहकों को संपर्क रहित भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। इस ऐप की मदद से ग्राहक अपने सभी बिलों (नगर निगम, घर, जल कर, बिजली, एलपीजी, डीटीएच, मोबाइल बिल, लाइसेंस फीस सहित) का भुगतान करने के साथ-साथ और रिटेल दुकानों, बीमा नवीनीकरण, फास्टैग रिचार्ज, EMI जैसे भुगतान करने में सक्षम होंगे।
इसके अलावा, इस ऐप के जरिए बीमा नवीनीकरण, फास्टैग रिचार्ज, ईएमआई भुगतान, स्कूल फीस का भुगतान भी किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कम आय वाले समूहों को डिजिटल और संपर्क रहित लेनदेन के लिए सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवाओं तक व्यापक पहुंच को सक्षम बनाना है। युवा पे, पर फंड ट्रांसफर, अकाउंट बैलेंस चेक, रिचार्ज या टॉप-अप, बिल भुगतान और रिवार्ड प्लेटफॉर्म के लिए बैंकिंग ऐप के रूप में दोगुना हो जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • यस बैंक के एमडी और सीईओ: प्रशांत कुमार.
  • यस बैंक टैगलाइन: Experience our Expertise.

स्विस बैंकों में जमा पैसे के मामले में भारत फिसलकर पहुँचा 77 वें स्थान पर

about - Part 2678_9.1
स्विस नेशनल बैंक (SNB) ने अपने ‘Annual banking statistics, 2019’ जारी किए हैं। SNB द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत अपने नागरिकों द्वारा जमा किए गए धन के मामले में तीन पायदान फिसलकर 77 वें स्थान पर आ गया है। हालांकि, कई पड़ोसी देश इस सूची में भारत से नीचे हैं। इनमें पाकिस्तान 99वें, बांग्लादेश 85वें, नेपाल 118वें, श्रीलंका 148वें, म्यांमार 186वें और भूटान 196वें स्थान पर है।

भारत स्थित शाखाओं में, स्विट्जरलैंड स्थित बैंकों के सभी विदेशी ग्राहकों द्वारा जमा की गई कुल धनराशि का लगभग 0.06 प्रतिशत हिस्सा हैं। जबकि ब्रिटेन इस सूची में कुल जमा राशि का 27% हिस्सा रखने के साथ पहले स्थान पर है।

यहां सूची में शामिल शीर्ष तीन देशों की रैंक दी गई है:


रैंक
देश
1st
ब्रिटेन (यूके)
2nd
अमेरिका (यूएस)
3rd
वेस्ट इंडीज
77th
भारत

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्विस नेशनल बैंक (SNB) मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.
  • स्विस नेशनल बैंक (SNB) के अध्यक्ष: थॉमस जॉर्डन.

महाराष्ट्र सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए “महा परवाना” योजना का किया शुभारंभ

about - Part 2678_11.1
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के उद्योगों में नए निवेश को आकर्षित करने के लिए “महा परवाना” योजना शुरू की है। यह योजना प्रोत्साहन और एकल-खिड़की क्लीयरेंस प्रणाली की सुविधा देगी।

“महा परवाना” योजना के मुख्य बिंदु:

  • इस योजना के अंतर्गत 50 करोड़ या उससे अधिक के निवेश प्रस्तावों वाली कंपनियों को आश्वासन पत्र (महा परवाना) के साथ कई विभागों से ली जाने वाली मंजूरी लेने में छूट दी जाएगी.
  • इन कंपनियों को महाराष्ट्र उद्योग, व्यापार और निवेश सुविधा सेल (MAITRI), एकल खिड़की प्रणाली से आवेदन करना होगा और 48 घंटों के भीतर ऑनलाइन अनुमति मिलेगी.
  • महा परवाना के तहत नामांकित उद्योगों को 25 विभिन्न वैधानिक अनुमति और अन्य राज्य विभागों से 30 दिनों के भीतर मंजूरी दी जाएगी। यदि 30 दिनों के भीतर मंजूरी प्रदान नहीं की जाती है, तो इसे स्वचालित रूप से मंजूरी दे दी जाएगी.
  • राज्य सरकार ने मौजूदा और नए उद्योगों के लिए निवेशकों का समर्थन करने और पूंजी निवेश को कम करने के लिए “प्लग एंड प्ले” बुनियादी ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेगा फीफा महिला विश्व कप 2023 की मेजबान

about - Part 2678_13.1
फीफा महिला विश्व कप 2023™ की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा की जाएगी। फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड फुटबॉल द्वारा संयुक्त प्रस्ताव को फीफा परिषद के सदस्यों द्वारा डाले गए 35 वोटों में से 22 वोट मिले, इसमें कोलंबियाई फुटबॉल एसोसिएशन को 13 वोट मिले थे।
फीफा महिला विश्व कप 2023, 32 टीमों के साथ होने वाला पहला संस्करण होगा और साथ ही यह दो फेडरेशनों (AFC और OFC) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा मेजबानी में आयोजित होने वाला पहला टुर्नामेंट भी होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा का मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड.
  • फीफा के अध्यक्ष: जियाननी इन्फेंटिनो.

सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों का दिवस: 27 जून

about - Part 2678_15.1
वर्ष 2017 के बाद से हर साल 27 जून को विश्व स्तर पर सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों का दिवस मनाया जाता है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सतत विकास और वैश्विक अर्थव्यवस्था में लोगों के योगदान के लिए सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उधम इस दिन को स्थानीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में उनके काम को चिन्हित करने के लिए मनाते हैं। ये उद्यम, जो आमतौर पर 250 से कम व्यक्तियों को रोजगार देते हैं, दुनिया भर में अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं की एक मजबूत कड़ी साबित होते हैं।
सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों का दिवस: पृष्ठभूमि

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) ने 6 अप्रैल, 2017 को आयोजित अपने 74वें पूर्ण अधिवेशन में सतत विकास लक्ष्‍यों को को प्राप्त करने तथा सभी के लिए नवोन्मेषण एवं स्‍थायी कार्य को बढ़ावा देने में सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के महत्‍व को स्‍वीकार करते हुए 27 जून को सूक्ष्‍म, लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों का दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज मुख्यालय: नई दिल्ली.

श्रीपद नाइक ने “रक्षा कॉन्क्लेव 2020 गुजरात” का किया उद्घाटन

about - Part 2678_17.1
रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक द्वारा रक्षा कॉन्क्लेव 2020 गुजरात का उद्घाटन किया गया है। “डिफेंस कॉन्क्लेव 2020 गुजरात” रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण क्षेत्र पर दो दिवसीय डिजिटल सम्मेलन है। इस कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) गुजरात ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के साथ मिलकर किया।
डिफेंस कॉन्क्लेव 2020 गुजरात का उद्देश्य स्वदेशी रक्षा प्रणालियों के विनिर्माण और उत्पादन के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध प्रौद्योगिकी के समीक्षा विकल्पों, क्षेत्रीय विश्लेषणों,  महत्वपूर्ण रक्षा ऑफसेट नीतियों के बारे में जानकारी और सलाहों एवं विचारों के आदान-प्रदान के लिए उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधियों, प्रमुख उद्योगों और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाना है। 

अमेरिका में खोला जाएगा भारत के बाहर दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय

about - Part 2678_19.1
भारत के बाहर दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय अमेरिका के लॉस एंजिल्स में स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है। इस योग विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया है। विश्वविद्यालय की 6 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी। विश्वविद्यालय उन पाठ्यक्रमों उपलब्ध कराएगा जो वैज्ञानिक सिद्धांतों और आधुनिक अनुसंधान दृष्टिकोण को प्राचीन भारतीय अभ्यास से जोड़ते हैं।
स्वामी विवेकानंद योग अनूसंधान संस्थान (योग के अध्ययन के लिए बेंगलुरु में डीम्ड विश्वविद्यालय) –SVYASA के चांसलर डॉ. एच. आर, नागेंद्र विवेकानंद योग विश्वविद्यालय के पहले अध्यक्ष होंगे। विश्वविद्यालय के वर्ष 2020 सेमेस्टर की पहली कक्षा 24 अगस्त 2020 से शुरू होगी। इसके अलावा योग (M.S योग) में ऑनलाइन मास्टर कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र 21 जून को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 का विषय है “Yoga for Health – Yoga at Home”.

धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पारादीप में PADC केंद्र का किया उद्घाटन

about - Part 2678_21.1
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पारादीप में इंडियन ऑयल द्वारा स्थापित उत्पाद अनुप्रयोग और विकास केंद्र (Product Application and Development Centre) का उद्घाटन किया है। इंडियन ऑयल ने अपनी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स परिसर के पास ही 43 करोड़ रुपये (USD 6.10 बिलियन) पूंजी से PADC की स्थापना की है।
PADC की 4 प्रयोगशालाएं हैं:
  • पॉलिमर प्रोसेसिंग लैब
  • एनालिटिकल टेस्टिंग लैब
  • केमिकल एनालिसिस लैब
  • कैरेक्टराइजेशन लैब 

उत्पाद अनुप्रयोग और विकास केंद्र (PADC) के बारे में:

पारादीप स्थित PADC को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (Department of Scientific and Industrial Research) द्वारा एक अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिली हुई है। PADC प्लास्टिक के क्षेत्र में ओडिशा और उसके आसपास नए उद्यमी विकास के लिए उद्भवन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह केंद्र प्लस्टिक के ढाले गए फर्नीचर, घर के सामान, सीमेंट, उर्वरक की पैकेजिंग के लिए जरूरी प्लास्टिक और बेबी डायपर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, मास्क इत्यादि जैसी स्वास्थ्य देखरेख की चीजों जैसे प्लास्टिक के परिष्कृत सामानों के लिए उत्पाद और अनुप्रयोग विकास में ग्राहकों और निवेशकों को सहायता प्रदान करेगा। 
केंद्र पारादीप प्लास्टिक पार्क और बालासोर तथा खुर्दा जैसे अन्य क्लस्टरों के निवेशकों के लिए परीक्षण और विकासात्मक गतिविधियों को अंजाम देगा। केंद्र संयंत्र की स्थापना, मशीनरी और सामग्री के चयन के लिए हस्त गतिविधियों सहित संभावित और उभरते निवेशकों को आवश्‍यक उत्पाद और प्रक्रिया प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके अलावा PADC पीएडीसी गुणवत्ता आश्वासन, शिकायतों का निवारण, ग्राहक को सहायता, मानदंड अध्ययन, नए और आला दर्जे के विकास और अनुप्रयोग विकास गतिविधियों को पूरा करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

Recent Posts

about - Part 2678_22.1
QR Code
Scan Me