भारत सरकार और AIIB ने मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2620_3.1
भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई रेलवे विकास निगम और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बीच 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार करना है। 2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) 22.8 मिलियन  की आबादी के साथ भारत में सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है और जिसके 2031 तक 29.3 मिलियन और 2041 में 32.1 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIIB के अध्यक्ष: जिन लिकून.
  • AIIB का मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
  • AIIB की स्थापना: 16 जनवरी 2016.

रूस में आर्मी 2020 फोरम में किया गया इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन

about - Part 2620_5.1
रूस के मास्को में सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार और भारतीय राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा द्वारा आर्मी 2020 इंटरनेशनल मिलिट्री एंड टेक्निकल फोरम में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया गया।
फोरम वैश्विक सैन्य अधिकारियों, शोधकर्ताओं और रक्षा उद्योग के विशेषज्ञों के बीच हथियारों, सैन्य उपकरणों के डिजाइन, निर्माण और संचालन में 3 डी प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस फोरम का आयोजन रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा 23-29 अगस्त को मॉस्को के पास पैट्रियट पार्क में किया जा रहा है, जो  साल 2015 से इस आयोजन का स्थल रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
  • रूस की राजधानी: मास्को

जर्मन गोल्फर सोफिया पोपोव ने जीता महिला ब्रिटिश ओपन 2020 खिताब

about - Part 2620_7.1
जर्मनी की गोल्फर सोफिया पोपोव (Sophia Popov) ने स्कॉटलैंड के रॉयल ट्रॉन में दो स्ट्रोक से थाईलैंड की जैस्मीन सुवानापुरा (Jasmine Suwannapura) को हराकर वीमेन ब्रिटिश ओपन 2020 का खिताब (rebranded as 2020 AIG Women’s Open) जीता लिया है। इसके खिताब के साथ सोफिया LPGA टूर का प्रमुख खिताब जीतने वाली जर्मनी की पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।

वायु सेना ने कैरियर से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए लॉन्च की ‘MY IAF’ऐप

about - Part 2620_9.1
वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को कैरियर से संबंधित जानकारी और विवरण प्रदान करने के लिए ‘MY IAF’ नामक एक मोबाइल नया एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

“MY IAF” के बारे में:

  • डिजिटल इंडिया पहल के तहत लॉन्च किए गए इस ऐप को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) के सहयोग से विकसित किया गया है.
  • ऐप सिंगल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करेगा जहां उपयोगकर्ता भारतीय वायुसेना में अधिकारियों और एयरमैन दोनों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और भत्तों आदि के विवरण की जानकारी हासिल कर सकेंगे.
  • इस ऐप में भारतीय वायुसेना के इतिहास और वीरता की झलक भी मिलेगी.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली.

बायर्न म्यूनिख ने जीती UEFA चैंपियंस लीग 2019-20

about - Part 2620_11.1
जर्मन पेशेवर स्पोर्ट्स क्लब बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 1-0 से हराकर UEFA चैंपियंस लीग 2019-20 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह फाइनल पुर्तगाल के लिस्बन में खेला गया था। इसके साथ ही बायर्न म्यूनिख पहले यूरोपीय कप विजेता बन गया हैं जिसने टूर्नामेंट के दौरान अपने सभी मैच जीते है। बायर्न म्यूनिख का यह छठा यूरोपीय चैंपियंस लीग खिताब है।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन व्हाइट ने संन्यास का किया ऐलान

about - Part 2620_13.1
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन व्हाइट ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट मैचों सहित 91 ODI और 47 T20I मैच खेले है। इसके अलावा उन्होंने 7 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम का भी नेतृत्व किया। उन्होंने टेस्ट में 146 रन, वनडे में 2072 रन और T-20 में 984 रन बनाए।
कैमरन व्हाइट घरेलू क्रिकेट में शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 177 खेलों में 39.91 के औसत से कुल 10,537 प्रथम श्रेणी रन बनाए।

जितेंद्र सिंह ने किया “Gastric Cancer” बुक का विमोचन

about - Part 2620_15.1
केंद्रीय मंत्री, जितेंद्र सिंह ने कैंसर पर डॉ. अशोक के. वैद द्वारा संपादित “Gastric Cancer” शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक को ऑन्कोलॉजी पर आयोजित 3-दिवसीय वर्चुअली सम्मेलन के दौरान एक विशेष सत्र के दौरान लॉन्च किया गया । यह पुस्तक स्प्रिंगर हेल्थकेयर एजुकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है। अशोक के. वैद एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

असम में हुआ भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन

about - Part 2620_17.1
असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है। यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है। इस रोपवे का संचालन गुवाहाटी के कचहरी घाट से उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर के बीच में किया जाएगा।
अत्याधुनिक तकनीक से तैयार की गई नई रोपवे सेवा गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच यात्रा के समय को कम करेगी। इससे पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है क्योंकि यह लोगों को गुवाहाटी शहर, शक्तिशाली ब्रह्मपुत्र, मोर द्वीप पर उमानंद मंदिर सहित जैसी जगह पर आसानी से पहुँचने में सक्षम बनाएगा

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: जगदीश मुखी.

पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए TAAI और FICCI के FLO के साथ किया समझौता

about - Part 2620_19.1
पर्यटन मंत्रालय ने महिला सशक्तीकरण के प्रमुख उद्देश्य के लिए ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) और फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FLO) के साथ एक औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन एफएलओ और टीएएआई, व्यक्तिगत और आतिथ्य कौशल, एक अधिक लचीला कार्य संतुलन और बहुत कम पूंजी के साथ उद्यमिता के लिए अधिक विकल्पों को प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करेगा।
तीनों के बीच साझेदारी का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और उन्हें भारत के पर्यटन कार्यबल का एक अभिन्न हिस्सा बनने में सक्षम बनाना है। यह राज्य पर्यटन विभागों और राज्य पर्यटन निगमों के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न की जा सकेगी, जिससे महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जा सकेगा, यह पर्यटन उद्योग में महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकता है और उनके आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित कर सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (I / C): प्रह्लाद सिंह पटेल.

मुंबई में अर्जुन मुंडा द्वारा “ट्राइब्स इंडिया शोरूम” का उद्घाटन

 

about - Part 2620_21.1

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा “ट्राइब्स इंडिया शोरूम” का उद्घाटन किया गया है। शोरूम का उद्घाटन एलआईसी वेस्टर्न जोनल ऑफिस, फोर्ट, के इंडियन ग्लोब चेम्बर्स में किया गया । “ट्राइब्स इंडिया शोरूम” आदिवासी लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए ट्राइफेड, जनजातीय मामलों के मंत्रालय की एक पहल है।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

 TRIFED (ट्राइफेड) द्वारा बिक्री को बढ़ावा देने और इन चुनौतीपूर्ण समय में जनजातीय आय बढ़ाने के लिए “ट्राइब्स इंडिया ऑन व्हील्स” भी लॉन्च किया गया है। यह एक मोबाइल वैन है जो पूरी तरह से वन धन प्राकृतिक उत्पादन, अन्य आदिवासी उत्पादों सहित प्रतिरक्षा बूस्टर के साथ खड़ी है और इन उत्पादों को सीधे देश भर के 150 शहरों में ग्राहक के दरवाजे पर पहुंचाना है। वैन में विभिन्न प्रकार की प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले उत्पाद आते हैं जैसे जंगली शहद, जैविक हलदी, आंवला, अदरक, काली मिर्च आदि। 

Find More National News Here

Recent Posts

about - Part 2620_22.1
QR Code
Scan Me