उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉन्च किया NRI यूनिफाइड पोर्टल

about - Part 2616_3.1
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा NRI यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद प्रवासी भारतीय और एनआरआई अपने मुद्दों को स्थानीय प्रशासन या राज्य सरकार के सहयोग से हल कर पाएंगे, क्योंकि ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जब उन्हें अपने परिवारों, घर के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के मुद्दे से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मदद करने के लिए कोई मंच नहीं मिल पाता है।
राज्य सरकार दुनिया के विभिन्न देशों में कार्यरत राज्य के प्रवासी श्रमिकों का एक डेटाबेस भी तैयार करेगी, जो किसी भी आपात स्थिति के दौरान सहायता प्रदान करने में मदद करेगी। इसके अलावा यह पोर्टल उन लोगों को भी अवसर प्रदान करेगा जो विदेश जाना चाहते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के डिजिटल अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए एडोब के साथ की साझेदारी

about - Part 2616_5.1
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के डिजिटल अनुभवों को और बेहतर बनाने के लिए Adobe के साथ एक रणनीतिक साझेदारी करने की घोषणा की है। यह साझेदारी एडोब एक्सपीरियंस क्लाउड सॉल्यूशंस द्वारा संचालित है, जो एचडीएफसी बैंक को किसी भी समय और कहीं भी नए और मौजूदा ग्राहकों को व्यक्तिगत डिजिटल अनुभव प्रदान करने में मदद करेगी।
बैंक ग्राहकों की गहरी समझ विकसित करने के लिए Adobe Audience Manager में Data Management Platform जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग करेगा। एकत्र किए गए डेटा HDFC को ईमेल, मोबाइल और ऑफ-लाइन चैनलों के माध्यम से ग्राहकों को केंद्रित अभियान और संचार प्रदान करने में सक्षम बनाएंगे।

HDFC Bank’s customers can now look forward to:

  • विभिन्न प्रकार के एंड-टू-एंड ट्रांजेक्शन करने के लिए किसी भी डिवाइस का उपयोग.
  • बिना एचडीएफसी शाखा में जाए, डिजिटल रूप से खाता खोलना.
  • 24×7 घर से डिजिटल रूप से ऋण के लिए आवेदन करने के लिए एक मंच.
  • बिना किसी फिजिकल इंटरफ़ेस के निवेश का प्रबंधन करना.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक की टैगलाइन: We Understand Your World.
  • एचडीएफसी बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

IIT एलुमनाई काउंसिल ने क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने के लिए रूस के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2616_7.1
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्रों की परिषद (IIT Alumni Council) ने भारत में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज हाइब्रिड क्वांटम कंप्यूटर को विकसित करने के लिए रूस के लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी (MSU) और रूसॉफ्ट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत-रूसी संयुक्त परियोजनाओं के लिए सबसे आशाजनक क्षेत्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन, क्वांटम प्रौद्योगिकी और डेटा सुरक्षा हैं।
इस समझौते का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के मिशन को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन और रसद, प्रदूषण और मौसम के पूर्वानुमान के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है। समझौते के तहत, रूस की सरकारी कंपनियां, जो प्रमुख बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights) के मालिक हैं, IIT पूर्व छात्र परिषद को क्रायोजेनिक, क्रिप्टोग्राफी और मॉड्यूलर क्लाउड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी जैसी तकनीक को ट्रांसफर करेंगी।
क्वांटम कम्प्यूटिंग क्या है?

भारत के सबसे तेज सुपरकंप्यूटर की तुलना में क्वांटम कम्प्यूटिंग कई मिलियन गुना तेज होता है। साथ ही यह, जीनोम परीक्षण की लागत को 1 लाख रुपये से घटाकर 1,000 रुपये से कम प्रति नमूने पर ले आएगा, इस तकनीक के देश में आने के बाद इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में क्रांति आ जाएगी। इसके जरिए मौसम की सटीक भविष्यवाणी, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण क्षेत्र में सिमुलेशन की प्रक्रिया, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में बहुत कम लागत में गुणात्मक बदलाव किए जा सकेंगे। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IIT पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष: रवि शर्मा.
  • IIT पूर्व छात्र परिषद मुख्यालय: नई दिल्ली.

सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर लिखी गई पुस्तक का किया विमोचन

about - Part 2616_9.1
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने “National Security Challenges: Young Scholars’ Perspective” नामक एक पुस्तक का विमोचन किया है, जो विश्वविद्यालय के छात्रों लेकर स्नातक स्तर के डॉक्टरेट उम्मीदवारों तक पर आधारित है। इस पुस्तक को आर्मी थिंक-टैंक सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) द्वारा प्रकाशित किया गया है।

किताब के बारे में:

  • इस पुस्तक में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषय हैं। इसका उद्देश्य इस देश के युवाओं के बीच रणनीतिक सोच विकसित करना है.
  • यह पुस्तक 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के रणनीतिकार, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को श्रद्धांजलि है, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश आजाद हुआ था।
  • यह पुस्तक 2018-2019 फील्ड मार्शल मानेकशॉ निबंध प्रतियोगिता (Field Marshal Manekshaw Essay Competition) पुरस्कार विजेताओं के कुछ चुनिंदा निबंधों का एक संग्रह है, जिसे तीन विषयों में विभाजित किया गया है, अर्थात्: भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की वैचारिक समझ और पहलुओं; तकनीकी विकास, साइबर खतरे और सुरक्षा और राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक अनुभव.
  • इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजीत कुमार डोभाल, केसी और एमएम नरवने के संदेश शामिल हैं। इससे छात्रों और युवा लेखकों का मनोबल बढ़ेगा.

भारत 2021 में ब्रिक्स खेलों की मेजबानी की बना रहा है योजना

about - Part 2616_11.1
भारत ब्रिक्स गेम्स 2021 की मेजबानी करने की योजना बना रहा है, जिसे अगले साल होने वाले खेलो इंडिया गेम्स के साथ आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने यह घोषणा ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद की। भारत को 2021 में पांच-राष्ट्र स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।
ब्रिक्स गेम्स 2021 एक ही समय और स्थानों पर खेलो इंडिया गेम्स 2021 के आयोजित किए जाएंगे ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ी, जो खेलो इंडिया गेम्स के लिए इकट्ठा होंगे, उन्हें ब्रिक्स गेम्स को करीब से देखने का मौका मिल सके।

कंप्यूटर पायनियर अर्नोल्ड स्पीलबर्ग का निधन

about - Part 2616_13.1
प्रख्यात कंप्यूटर डिजाइनर और इनोवेटिव इंजीनियर अर्नोल्ड मेयर स्पीलबर्ग का 103 वर्ष की आयु में निधन। स्पीलबर्ग और चार्ल्स प्रोपस्टर ने 1950 के दशक के अंत में जनरल इलेक्ट्रिक के लिए काम करते हुए GE-225 मेनफ्रेम कंप्यूटर डिज़ाइन किया था। मशीन ने डार्टमाउथ कॉलेज के कंप्यूटर वैज्ञानिकों को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज BASIC विकसित करने की अनुमति दी, जो 1970 और 80 के दशक में पर्सनल कंप्यूटरों के उदय के लिए आवश्यक थी।

स्पीलबर्ग का जन्म 6 फरवरी, 1917 को ओहियो के सिनसिनाटी में हुआ था। वह फिल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग के पिता हैं और उन्होंने 1963 में बनी उनकी पहली ‘Firelight’ को बनाने में उनकी मदद की थी।
अर्नोल्ड स्पीलबर्ग की उपलब्धियां:
  • स्पीलबर्ग ने पहले पॉइंट-ऑफ-सेल कम्प्यूटरीकृत कैश रजिस्टर विकसित करने में मदद की, जिसे उनका सबसे बड़ा योगदान माना जाता है।
  • उन्होंने पहले इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी सिस्टम को डिज़ाइन और पेटेंट किया, जिसे मैग्नेटिक टेप की एक अरे पर संग्रहीत डेटा के लिए एक पूछताछ प्रणाली के रूप में लागू किया गया था,

डच लेखक मैरीके लुकास रिजनेवेल्ड ने जीता साल 2020 का इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार

about - Part 2616_15.1
डच लेखक मैरीके लुकास रिजनेवेल्ड (Marieke Lucas Rijneveld) ने अपने पहले उपन्यास ‘The Discomfort of Evening’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2020 जीता है। इसके साथ ही, रिजनेवल्ड 29 साल की उम्र में पुरस्कार जीतने के लिए सबसे कम उम्र की लेखिका बन गई है। यह किताब ग्रामीण नीदरलैंड के एक कट्टर ईसाई समुदाय के एक किसान परिवार की कहानी है, जिसमे उसका भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, और वह सोचती है कि काश उसके भाई की जगह उसकी मौत हो जाती है।
इस पुस्तक को पहली बार डच में 2018 में प्रकाशित किया गया था और जिसका अंग्रेजी में अनुवाद मिशेल हचिसन द्वारा किया गया था। इस पुरस्कार के तहत £50,000 ($ 66,000) का पुरस्कार दोनों को बराबर पहचान देने के लिए लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के बारे में:

यह पुरस्कार हर साल किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ है और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो। इस पुरस्कार का उद्देश्य दुनिया भर से गुणवत्ता कथा साहित्य के प्रकाशन और पढ़ने को प्रोत्साहित करना है और अनुवादकों के काम को बढ़ावा देना है। उपन्यास और लघु-कथा संग्रह इस पुरस्कार के पात्र होते हैं। बुकर पुरस्कार Crankstart, a charitable foundation द्वारा प्रायोजित हैं।

ब्रायन ब्रोदर्स ने टेनिस से संन्यास लेने का किया ऐलान

about - Part 2616_17.1
टेनिस इतिहास की सबसे सफल पुरुष युगल जोड़ी माइक ब्रायन और बॉब ब्रायन ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस भाइयों की जोड़ी ने 26 सीज़न में 119 ट्राफियों के साथ ओपन एरा रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है, जिसमें सभी चार ग्रैंड स्लैम, सभी नौ एटीपी मास्टर्स के साथ-साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं।

ब्रायन बंधुओं की पहली बड़ी सफलता 2003 फ्रेंच ओपन में आई और जिसके बाद वह 8 सितंबर 2003 को एटीपी डबल्स रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गए और जिस पर वह लगभग 438 सप्ताह तक बने रहे।

वर्चुअली आयोजित की गई भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17 वीं बैठक

about - Part 2616_19.1
व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 17 वीं बैठक वर्चुअली आयोजित की गई। वर्चुअली बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनके समकक्ष वियतनामी फाम बिन्ह मिन्ह (Pham Binh Minh) ने की।

17 वीं बैठक में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी में हाल के घटनाक्रम पर विचार-विमर्श शामिल था। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में सहयोग को नई गति जोड़ने को मंजूरी दी। इसके अलावा दोनों देशों असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, समुद्री विज्ञान और नई प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग का पता लगाने के लिए भी सहमति जताई।

संस्कृति मंत्रालय ने की ASI के 7 नए सर्कलों की घोषणा

about - Part 2616_21.1
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 7 नए सर्कलों की घोषणा की है। ये नए सर्कल मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और गुजरात में बनाए गए हैं। 7 नए सर्कल के साथ, मंत्री ने कर्नाटक में हम्पी मिनी सर्कल को पूर्ण सर्कल में बदलने की घोषणा भी की।
यहाँ सभी 7 नए सर्कलों की सूची दी गई है:
  • तमिलनाडु में त्रिची
  • पश्चिम बंगाल में रायगंज
  • गुजरात में राजकोट
  • मध्य प्रदेश में जबलपुर
  • उत्तर प्रदेश में झांसी
  • उत्तर प्रदेश में मेरठ
  • कर्नाटक में हम्पी

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

            • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): अमिताभ कांत.

            Recent Posts

            about - Part 2616_22.1
            QR Code
            Scan Me